फतेहाबाद

SP की नई शुरुआत, हर चौक पर मिलने लगे मास्क

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने शहर के मुख्य चौराहों पर मास्क और सैनिटाइजर की बिक्री के लिए बनाई गई बूथ का शुभारंभ किया। स्वयं सहायता समूह और हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा शहर के मुख्य चौराहों पर मास्क बूथ खोले गए हैं। इन मास्क बूथ में 15 रूपये प्रति मास्क की दर से मास्क उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इन मास्क बूथ में सैनिटाइजर भी बिक्री के लिए उपलब्ध है।

मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी राजेश कुमार ने बताया कि इन बूथ पर 15 रूपये प्रति मास्क की दर से मास्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। साथ ही सैनिटाइजर बिक्री की व्यवस्था भी इन बूथों में की गई है। एसपी ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति मास्क नहीं लगाता तो पुलिस द्वारा भी उस पर सख्ती बरती जाएगी।

शहर के मुख्य चौराहों पर बूथ खोल दिए गए हैं, ताकि किसी व्यक्ति को मास्क की खरीदारी करने में दिक्कत ना हो। रोड पर चलते समय भी व्यक्ति मास्क खरीद सके। एसपी के द्वारा बताया गया कि आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के लिए भी प्रशासन द्वारा विशेष छूट दी गई है। फतेहाबाद में किरयाने की दुकान है सुबह 9 बजे से शाम को 5 बजे तक खुल सकती है। जबकि इससे पहले 9 से 11 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था।

Related posts

भाजपा उम्मीदवार के काफिले में फंसी एम्बुलेंस को वाहन ने मारी टक्कर, गर्भवती को लगी चोट

50 लाख की शराब बहा दी गटर में

कथित बाबा अमरपुरी मामला : बेटा बोला—पिता दोषी है तो फांसी दे दो, लेकिन परिवार को तंग मत करो