देश

ऋषि कपूर का निधन, अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके दी जानकारी

मुंबई,
अभिनेता ऋषि कपूर (67) का गुरुवार को निधन हो गया। उनको बुधवार देर रात मुंबई के एचएन.रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। वे कैंसर से पीड़ित थे। बुधवार को उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। महानायक अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी है।

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- वो गया। ऋषि कपूर गए। अभी उनका निधन हुआ। मैं टूट गया हूं। कपूर फैमिली से रणधीर कपूर ने ऋषि के निधन की खबर को कंफर्म किया है।

बता दें, ऋषि पिछले साल सितंबर में अमेरिका से भारत लौटे थे। वहां करीब एक साल तक उनका कैंसर ट्रीटमेंट चला। जानकारी के मुताबिक, ऋषि कपूर को चेस्ट इन्फेक्शन, सांस लेने में दिक्कत और हल्का बुखार था। उनका कोविड-19 टेस्ट भी कराया जाना था। दो स्पेशलिस्ट डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे।

इससे पहले पिछले गुरुवार से उनकी सेहत खराब बताई गई है। उन्हें भर्ती भी कराया गया था, लेकिन चार घंटे बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। अस्पताल जाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें स्पेशल पास भी जारी किया था। उनकी मेडिकल रिपोर्ट बीएमसी और हेल्थ डिपार्टमेंट को भी भेजी गई थी।
2018 में ऋषि कपूर को कैंसर हुआ था। इलाज के लिए वो अमेरिका गए थे। वहां 11 महीने रहने के बाद पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे। अमेरिका में पूरे वक्त उनके साथ पत्नी नीतू ही थी। बेटा रणबीर कपूर कई बार उनसे मिलने न्यूयॉर्क गए थे।

Related posts

भारत में कम हुआ भ्रष्टाचार, चीन-पाकिस्तान तथा रूस में ज्यादा भ्रष्ट

21 जून का सूर्यग्रहण सिरसा—रतिया में एक मिनट दिखेगा, घड़साना मंडी से शुरु होगी एनुलर गति

नदी के नीचे भी चलेगी मेट्रो