राशिफल

13 मई 2020 : जानें बुधवार का राशिफल

मेष
आज आप परिवार वालों के साथ सुखद समय बितायेंगे। सामाजिक स्तर पर आपका रूतबा बढ़ेगा। आज किसी दोस्त से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आपके बिजनेस की गति थोड़ी रुकती लगेगी लेकिन रुकेगी नहीं, कोरोना की स्थिति ठीक होते ही सबकुछ पहले जैसा हो जायेगा। सेहत आज अच्छी बनी रहेगी।

वृष
आज आपका आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगा। मेहनत के परिणाम आपको जल्द ही मिलेंगे।इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खास खुशखबरी मिलेगी। करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन खुशियाँ लेकर आयेगा। छात्रों को परीक्षा के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

मिथुन
आज आप अपने डेली रूटीन में बदलाव कर सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी। आपका दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा। किसी नए काम के लिए आप सोच-विचार करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। आज आप अपने आर्थिक स्थिति के बारे में सोच विचार करेंगे।

कर्क
आज किसी काम को लेकर आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। व्यापार में आपको उम्मीद से कम ही लाभ हो पायेगा। आज आपका पैसा कहीं अटक सकता है, साथ ही बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश कर रहें है उन्हें थोडा और इंतजार करना पड़ सकता है। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

सिंह
आज आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। अपने किसी काम में आपको दोस्त की मदद मिलेगी। उधार लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। आज आप रिश्तों की गंभीरता को समझने की कोशिश करेंगे। बच्चों के साथ आप ख़ुशी के पल बितायेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयापन आयेगा। छात्र आज ऑनलाइन कुछ नया सिखने की कोशिश करेंगे।

कन्या
जो जातक आज आपने काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। कई दिनों से रुके काम को पूरा करके आज आप राहत की सांस लेंगे। परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज धन लाभ के योग बन रहे है। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। आज स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

तुला
आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज किस्मत के भरोसे बिल्कुल न रहे, अच्छा रहेगा अपना काम स्वयं करें। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। लवमेट्स को आज कोई सरप्राईज मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक
आज आप किसी जरूरी काम को जल्दी पूरा करने की कोशिश करेंगे। निवेश के मामले में सावधानी बरतनी चाहिए, अगर कर रहे है तो पहले उस विषय से जुडें लोगों से जरूर सलाह लें ले। इस राशि के छात्रों की किसी सब्जेक्ट को समझने में आ रही समस्याएं सॉल्व हो जायेंगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा।

धनु
आज आपका ध्यान आध्यात्म की ओर अधिक लगा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। जीवनसाथी के साथ समान्जस्य बना रहेगा। आज आपको कार्यों में अपने बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। लवमेट्स एक दूसरे का सम्मान करेंगे, जिससे आपके रिश्ते में नयापन आयेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में बढोतरी होगी।

मकर
आज आपको किसी घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। अगर आप कोई नया पार शुरू करना चाहते है, तो कुछ दिन रुक जाना अच्छा रहेगा। पैसों के मामले में पार्टनर से मदद मिलेगी। आज सोशल साईट पर आपके कुछ नये दोस्त बनेंगे। मार्केटिंग फिल्ड से जुड़े लोग आज कोई अच्छी डील फ़ोन पर ही फाइनल करने में सफल होंगे। वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहेगा।

कुंभ
आज आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा।जूनियर छात्रों के लिए बेहतर होगा मन पढ़ाई पर केन्द्रित करें। आज पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप पूरे दिन खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति पर आप गंभीरता से विचार करेंगे। आपकी माता को किसी पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें।

मीन
आज आप खुद के कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आपके दाम्पत्य संबंधों में सौहार्द बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे। पैसों के सिलसिले में थोडा सोच समझ कर फैसला लेना बेहतर होगा। अपने कार्यों की योजनाओं में आप बदलाव करेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।

Related posts

12 September 2023 Ka Rashifal : आज 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारें, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

28 March 2025 Ka Rashifal : आज लक्ष्‍मीनारायण राजयोग के प्रभाव में कर्क और मीन सहित 5 राशियों का दिन बेहद शुभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

13 February 2024 Ka Rashifal: आज 5 राशि के जातक होंगे मालामाल, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk