देश

31 मई तक लॉकडाउन, NDMA ने जारी किए निर्देश

नई दिल्ली,
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में चौथा लॉकडाउन लागू हो गया है। राष्ट्रीय अपदा प्रबंधन अथॉरिटी ने सभी मंत्रालयों, विभागों और राज्य प्रशासनों को 31 मई तक लॉकडाउन का पालन करने का निर्देश दिया है। हालांकि लॉकडाउन 4 में क्या क्या छूट जारी की गई हैं। इस पर अभी गृह मंत्रालय के दिशा निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। इनके कुछ ही देर में जारी होने की संभावना है। बता दें कि लॉकडाउन-4 में ज्यादातर अधिकार राज्यों को दिए गए हैं। केंद्रीय सूची में आने वाले विषयों पर केंद्र सरकार अलग से विस्तृत गाइडलाइन जारी करेगी। यह तीसरा मौका है जब लॉकडाउन बढ़ाया गया है। इससे पहले भी दो बार देश में लॉकडाउन बढ़ाया गया था और लॉकडाउन-3 की मियाद आज खत्म हो रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन में लॉकडाउन बढ़ाने का संकेत दिया था।

नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीएमए) ने इस बारे में ऑर्डर जारी किया है। इस आदेश में केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों तथा राज्य सरकारों को कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए उपाय करने को कहा गया है। एनडीएमए ने कोई नई गाइडलाइन जारी नहीं की है। उसका कहना है कि देश में लॉकडाउन के बारे में नेशनल एग्जिक्यूटिव कमेटी (एनईसी) ने आपदा प्रबंधन कानून, 2005 की धारा 10 (2) के तहत समय-समय पर ऑर्डर और स्पष्टीकरण जारी किए हैं।

Related posts

राहुल चले दूध—मलाई खाने नानी के घर

गिरगिट बना पाकिस्तान, कुरैशी बोले, पुलवामा हमले में नहीं जैश—ए—मोहम्मद का हाथ

Jeewan Aadhar Editor Desk

पुलिस वाला बना बच्चों का खेवनहार, बच्चें देखते ही बोलते है जयहिंद सर

Jeewan Aadhar Editor Desk