राशिफल

15 जून 2020 : जानें सोमवार का राशिफल

मेष
मेष राशि के जातकों को अपने कार्य क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। अपने आत्मविश्वास तथा साहस की सहायता से आप अपने आप को आगे रखने में कामयाब रहेंगे। धन प्राप्ति की अच्छी संभावना बन रही है। रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। आपकी किसी से झड़प हो सकती है। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा है और शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा।

वृष
वृष राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा दिन है। बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। मेहनत का फल तुरंत ही मिल जाएगा। इच्छाओं की पूर्ति का समय है। धन प्राप्ति की अच्छी संभावना है। खर्च को नियंत्रित करने का प्रयास करें। आप बीमार पड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन अच्छा है और प्रेम जीवन जीने वालों को आज मिले-जुले नतीजे मिलेंगे। परिवार में सभी मिलजुल कर रहेंगे।

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को साझेदारों के बात करते समय बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। कुछ तनाव रह सकता है। पार्टनरशिप टूटने का भी योग बनता है। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है। परंतु खर्चों पर लगाम लगाना बहुत जरूरी है। दांपत्य जीवन में समझदारी और प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे। रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। काम के सिलसिले में आपको और अधिक मेहनत करनी होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आपकी सेहत मजबूत रहेगी।

कर्क
कर्क राशि के जातकों को कामकाज को पूरा करने के लिए प्रयास अधिक करने पड़ेंगे। उसके बाद भी मन मुताबिक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। कुछ बाधाएं परेशान करेंगी। लाभ की अच्छी संभावना है। परंतु संचित धन का कुछ हिस्सा भी खर्च होने की योग है। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। बिना किसी वजह के लड़ाई झगड़े से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। वे अपने प्रिय को विवाह के लिए भी प्रपोज कर सकते हैं।

सिंह
सिंह राशि के जातक अपने कम्युनिकेशन स्किल का प्रयोग करके कार्यक्षेत्र को विस्तार देने में कामयाब रहेंगे। लोगों का सहयोग भी मिलेगा। किस्मत भी इस समय आपका भरपूर साथ दे रही है। लाभ की अच्छी संभावनाएं है। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ समस्या रहेगी लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा। परिवार का सहयोग आपको मिलेगा।

कन्या
कन्या राशि के जातक अपने कामकाज को निपटाने के लिए प्रॉपर प्लान तैयार करेंगे और उनके मन मुताबिक सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है । कामकाज के एरिया में कुछ निवेश का योग बनता है। प्रेम जीवन में दिनमान थोड़ा कमजोर है और आपकी किसी बात को लेकर आपके प्रिय से झड़प हो सकती है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेंगे।

तुला
तुला राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी और तभी परिणाम अच्छे मिलेंगे। अपनी इच्छाशक्ति को दृढ़ बनाए रखें और उसे कमजोर ना पड़ने दें। धन प्राप्ति की अच्छी संभावनाएं है। धन खर्च का योग भी बनता है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन अच्छा बीतेगा और रिश्ते में प्यार रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी आज अपने दिल की बात खुलकर कहने का मौका मिलेगा। अपने विरोधियों से आपको सावधान रहना चाहिए।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के मन में आज अत्यधिक विचार चलते रहेंगे। आपके हाई एनर्जी की वजह से पार्टनर के साथ संबंध भी खराब हो सकते हैं। कामकाज में परेशानी रहेगी। जिसकी वजह से लाभ भी बाधित होगा। शिवजी की आराधना से लाभ होगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान कमजोर है लेकिन शादीशुदा जातकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा।

धनु
धनु राशि के जातकों का ध्यान पूरी तरह से कामकाज पर रहेगा। परंतु फालतू की सोच भी चलती रहेगी इससे बचने का प्रयास करें। परमपिता का हाथ आपके ऊपर है इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है। धन प्राप्ति की अच्छी संभावना बन रही है। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। साथ काम करने वाले भी आपकी मदद करेंगे।

मकर
मकर राशि के जातकों को इस समय कोई भी बड़ा फैसला लेते समय जोश में आकर कोई निर्णय ना करें। अपने वरिष्ठजनों से सहमति लेकर ही कोई कार्य करें। कामकाज से धन प्राप्ति का अच्छा योग बन रहा है। धन खर्च करते समय सावधानी बरतें। आपका दांपत्य जीवन भी प्रभावित होगा और समस्या आएगी। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी अचल संपत्ति से संबंधित काम को अंजाम देंगे। काम के सिलसिले में आपको बेहद अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

कुंभ
कुंभ राशि के जातकों की प्लानिंग तथा नए विचारों का सृजन उनके कार्यक्षेत्र में तरक्की नए रास्ते बनाएगा। शेयर में किया हुआ इन्वेस्टमेंट भी फायदेमंद हो सकता है। कामकाज से मन प्रसन्न रहेगा। आज धन प्राप्ति की राह में रुकावटें हैं परंतु जल्दी ही आपको फायदा मिलेगा। दांपत्य जीवन में समय अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को अपनी बात कहने में संकोच हो सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।

मीन
मीन राशि के जातकों का कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास बढ़ेगा। लोगों का सहयोग कम मिलेगा पर आप अपने ऊपर विश्वास के द्वारा सभी कामों को समय पर पूरा करने में कामयाब रहेंगे। लाभ की अच्छी संभावना बन रही है। खर्चों को नियंत्रित रखने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन में समय अच्छा रहेगा लेकिन जीवन साथी आपसे नाराज भी हो सकता है। इसकी बड़ी वजह आपका व्यवहार होगा। प्रेम जीवन में भी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। अच्छे भोजन का आनंद मिलेगा।

Related posts

19 जुलाई 2020 : जानें रविवार का राशिफल

16 June 2023 Ka Rashifal: मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को संपर्को से मिल सकता है फायदा, जानें बाकी राशि वालों को हाल

19 अक्टूबर 2020 : जानें सोमवार का राशिफल