हिसार

गुजवि के सुरक्षा कर्मी बीरसिंंह व सेवादार सुखबीर को सेवानिवृ​ति पर दी विदाई

हिसार,
गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के सुरक्षा कर्मी बीरसिंह व सेवादार सुखबीर सिंह की सेवानिवृति के उपलक्ष्य पर गैर शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संघ के प्रधान विकास पंघाल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल व मोमेंटों भेंट कर सम्मानित किया। संघ के प्रधान विकास पंघाल ने कर्मचारियों द्वारा विश्वविद्यालय को दी गई सेवाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दोनों ही कर्मचारियों ने ही विश्वविद्यालय की प्रगति के लिए सत्य एवं कर्तव्य निष्ठा से कार्य किया है। संघ ने दोनों कर्मचारियों के सफल एवं सुखद भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उपप्रधान रामनिवास अठवाल, महासचिव पुनीत खुराना, सचिव पवन यादव, महासचिव संदीप पंघाल, कोषाध्यक्ष आनंद पंचाल, रघुवीर सिंह सूंडा, चरणदास अठवाल, अनिल कुमार, कमलजीत, प्रमोद, राजेश ढांढा व शमशेर सिंह उपस्थित रहे।

Related posts

हिसार : होटल की चारपाई पर मिला देवेंद्र का शव, सिर में चोट मारकर हत्या करने का संदेह

Jeewan Aadhar Editor Desk

बास नगर पालिका की अधिसूचना जारी, सीमाओं का हुआ निर्धारण

वैज्ञानिक सलाह, किसान की मेहनत व सरकार की सुविधाएं ही सफलता का राज : कुलपति