उत्तर प्रदेश देश

पुलिस पहुंची विकास दुबे के काफी करीब, आज हो सकता है गिरफ्तार—सूत्र

नई दिल्ली,
कानपुर एकनाउंटर का मुख्य आरोपी विकास दुबे अब बहुत देर तक पुलिस से नहीं बच सकता। इलेक्ट्रॉनिक्स मिडिया सूत्रों से मिली खबर के अनुसार यूपी एसटीएफ की टीम विकास दुबे के काफी करीब पहुंच चुकी है। उसका लोकेशन नोएडा के आसपास बताया जा रहा है। इस बात की बहुत हद तक संभावना है कि कुछ ही घंटों में वो गिरफ्तार हो सकता है।

इससे पहले विकास दुबे के दो साथी आज एनकाउंटर में ढेर हो गए। प्रभात मिश्रा पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद एनकाउंटर में उसे ढेर कर दिया गया। प्रभात मिश्रा को बुधवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा विकास दुबे गैंग का एक और मोस्ट वांटेड क्रिमिनल बबन शुक्ला भी इटावा में ढेर हो गया।

Related posts

गुजरात चुनाव को लेकर सटोरियों ने खेला इस पार्टी पर बड़ा दांव

Jeewan Aadhar Editor Desk

गुजरात भाजपा में बगावत के सुर!..हार्दिक ने नितिन पटेल को भेजा न्योता

Jeewan Aadhar Editor Desk

आंधी-तूफान से यूपी में 26 की मौत