राशिफल

21 जुलाई 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल

मेष
आज का दिन आपको धनी और प्रसिद्ध बना सकता है। हांलकि आज का दिन आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है। व्यापारिक और व्यावसायिक सन्दर्भ में आप मेहनती और प्रभावशाली व्यक्तियों की सहायता से अपनी स्थिति में सुधार कर पाएंगे। चोरी की वजह से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, अत: आपको सावधान और सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपको अपने लेखन के माध्यम से और परामर्श देकर कुछ लाभ हो सकते हैं।

वृष
आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। किसी बिजनेस डील के लिए विदेश में जाने का अवसर मिलेगा। ऑफिस में आज हर किसी से आपका व्यवहार बेहतर बना रहेगा। इस राशि के प्राईवेट नौकरी करने वालों को सीनियर्स का पूरा-पूरा सपोर्ट मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में आज फैसला आपके पक्ष में आएगा। इससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आपकी धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा।

मिथुन
आप काफी उत्साहित हो सकते हैं। कई तरह की जिम्मेदारियों में आप व्यस्त हो सकते हैं। बिजनेस बढ़ाने की कोशिश करेंगे।दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिलेगा। अचानक कोई खास काम आपको करना पड़ सकता है। आज ऐसे ही काम शुरू करें जो जल्दी पूरे हो जाएं। आज होने वाले ज्यादातर फैसले आपके ही फेवर में होने के योग हैं। परिवार की जरूरतों और कामकाज के लिए आपको काफी समय देना पड़ सकता है। अधिकारी भी आपसे खुश हो सकते हैं।

कर्क
आज आपके लिए समय कठोर हो सकता है और आप अपने कुछ कार्यों को पूरा करने में असमर्थ हो सकते हैं। व्यवसायियों को कुछ श्रम संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कुछ वित्तीय बाधाएं आपके सामने आ सकती है। आज के दिन आपको अपने भुगतानों को पूरा करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने घर या कार्यालय की मरम्मत और रखरखाव पर खर्च करना पड़ सकता है। जिसके कारण आप बचत अथवा निवेश नहीं कर पाएंगे। आज के दिन किसी भी तर्क से दूर रहें। शांत और केंद्रित रहें मित्र और शुभचिंतक अपना सहयोग देंगे।

सिंह
आज परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। इस राशि के बुक सेलर्स के लिए आज का दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपकी सेल ज्यादा होगी। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को समाज में अच्छी छवी बनाकर रखने की जरूरत है। इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर मिलेगा। जो युवा जॉब की तलाश कर रहे हैं, आज उनकी अच्छी जगह पर नौकरी लगने की संभावना बन रही है। माता-पिता का सहयोग पाने के लिए आपको कोशिश करनी पड़ेगी।

कन्या
आपका ध्यान परिवार और पैसे पर होगा। हर मौके का फायदा उठाने की कोशिश करें। आपके सारे काम आसानी से और समय पर निपट सकते हैं।बिजनेस में प्रगति के योग बन रहे हैं। आपकी महत्वाकांक्षाएं भी तेज हो सकती हैं। आसपास या साथ के लोगों को किसी खास काम के लिए आपकी जरूरत पड़ सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानी कुछ कम हो सकती है। आपके कुछ काम भी पूरे हो सकते हैं। आज आप अच्छा अनुभव करेंगे।

तुला
किस्मत आपका भरपूर सहयोग देगी। आज आपके बुद्धि की सराहना हो सकती है। सामाजिक लोक्रियता में वृद्धि होगी। दफ़्तर में वरिष्ठ आपके काम की सराहना कर सकते हैं। आज के दिन शत्रु आपके सामने खड़े नही हो पाएंगे। घर में कोई धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। आप परिवार के साथ अच्छा वक़्त बिताएंगे और उनके लिए खर्चा भी कर सकते हैं। वाहन या घर खरीदने के लिए यह सबसे उत्तम समय है। प्रेम संबंधों में संदेह और विवाद उत्पन्न हो सकता है। संबंधों में संतुलन बनाकर रखें और खुद को बहस से बचाकर रखें।

वृश्चिक
अपने कामकाज पर ध्यान दें। बिना डिस्टर्ब हुए काम करने की क्षमता के कारण आप अपने काम में पूरी तरह सफल हो सकते हैं। आज समाज से जुड़े किसी संगठन की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है। इससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी दफ्तरों में फंसा हुआ काम आज आसानी से पूरा हो जायेगा। किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलने की पूरी उम्मीद है। कामकाजी महिलाओं के लिए दिन बेहतर रहेगा। आपको घरवालों से पूरी तरह से सहायता मिलेगी। आज आप अपने किसी दोस्त के घर पर जा सकते हैं। बच्चे काम में आपका हाथ बटायेंगे।

धनु
आपके लिए दिन अच्छा है। कोई नई जमीन या मकान खरीदने का विचार बन सकता है। निवास या काम करने की जगह में बदलाव का मूड भी बन सकता है। परिवार के लोग और प्रियजनों पर पैसा खर्चा करने का भी विचार आपके मन में आ सकता है। आज आप कामकाज मेंबहुत हद तक सफल हो सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे कर लें तो आपके लिए अच्छा होगा। कोई ऐसे काम की योजना सामने आ सकती है जिससे आपकी प्रसिद्धि बढ़ सकती है। अटका हुआ पैसा मिलने के योग हैं।

मकर
आप अपना काम करते हुए आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। मौद्रिक लाभ का संकेत है और आप आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी स्थापित कर सकते हैं। प्रॉपर्टी या वाहन में भी निवेश संभव है। प्रतिद्वंद्वी की गतिविधि पर आपको नजर रखनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। अनुत्पादक गतिविधियों पर समय व्यतीत करने से बचें अन्यथा कुछ अन्य काम आधे-अधूरे रह जाएंगे। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा और आप परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने जा सकते हैं।

कुंभ
आज कार्यक्षेत्र में आपको किसी पुरानी पहचान का फायदा मिलने वाला है। आपके सारे काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। घर में आपको भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। करियर में आपकी तरक्की सुनिश्चित है। इस राशि के अविवाहित लोगों के पास शादी का प्रस्ताव आ सकता है। युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। किसी प्राइवेट कंपनी में आपको जॉब मिल सकती है। आज आपका आत्मविश्वास पहले की अपेक्षा और मजबूत रहेगा। आप कोई नया काम करने का मन भी बना सकते हैं।

मीन
आगे बढ़ने के लिए आपको एक से ज्यादा मौके मिलने की संभावना है। पैसों के हर मामले पर आप बारीकी से विचार कर लें। सकारात्मकता रखें। कुछ खास काम आज पूरे हो सकते हैं। किसी नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है। कॉन्फिडेंस के साथ रोजमर्रा केकाम भी निपट सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात और दोस्ती होगी। आपकी इनकम सामान्य हो सकती है। पैसों के मामलों में कोई कदम बढ़ाने से पहले अच्छी तरह जांच लें,बेहतर होगा। आज बच्चों और परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे।

Related posts

राशिफल: 28 फरवरी 2018, बुधवार

Jeewan Aadhar Editor Desk

6 दिसंबर 2018 : जानें गुरुवार का राशिफल

18 March 2024 Ka Rashifal : आज शोभन योग में 4 राशियों के जातको के धन में होगी वृद्धि, जानें 12 राशियों का राशिफल