राशिफल

31 जुलाई 2020 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष
अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आपके किये हुए अच्छे कार्यों का श्रेय आपको नहीं मिलेगा। अपितु बदनामी मिल सकती है। बुरे कार्यों का परिणाम इस समय कई गुना अधिक विपरीत होगा, अतः अपने कार्यों को लेकर सतर्कता बरतें। वाद-विवाद या स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में धन खर्च होने की संभावना बन रही है। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए भी समय अनुकूल नहीं है। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। कोई भी लंबी बीमारी यदि चल रही है, तो सावधानी बरतें। कुल मिलाकर यह समय सावधानी पूर्वक चलते हुए अपने नियमित कार्यों को निरंतर बनाए रखने का है।

वृष
किसी नकारात्मक मामले में फंसे तो आप कोई महत्वपूर्ण मौका भी गंवा सकते हैं। आज आप न कोई फैसला लें, न ही कोई निष्कर्ष निकालें। स्वभाव में तेजी या थोड़ा उलझने का अंदाज रहेगा। दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी भरा रहेगा। आप सोच-समझकर बोलें। आज आप दूसरे की बात भी सुनने का ध्यान रखें। पार्टनर के साथ वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सेहत ठीक-ठाक ही रहेगी। अच्छा भोजन भी मिलेगा। यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें। धन तथा कीमती सामानों को सुरक्षित रखें। न्यायालय संबंधित मामले अभी थोड़ा लम्बा चल सकते हैं।

मिथुन
आज परिवार वालों के साथ आपको ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। इससे रिश्तों में नवीनता आयेगी। आप व्यापार में बढ़ोतरी करेंगे। अगर आप कुछ दिनों से अपनी पेट संबंधी समस्या से परेशान हैं, तो आज आपको उससे राहत मिलेगी। आप बेहतर महसूस करेंगे। बच्चों के साथ कहीं घूमने की योजना बनायेंगे। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज तरक्की के नये अवसर मिलेंगे। आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं। गाय को रोटी खिलाएं, रिश्तों में मिठास आयेगी।

कर्क
यह करियर और पेशे के दृष्टिकोण से एक उत्कृष्ट दिन है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। आप नई योजनाओं और उपक्रमों को लागू कर सकते हैं। आपको अपने अधीनस्थों और सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और एक पुराना भुगतान भी प्राप्त किया जा सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग के लिए अच्छा समय है। आप सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे और आपका दायरा भी बढ़ेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग का बिगड़ता स्वास्थ्य चिंता का कारण हो सकता है।

सिंह
आज आपके सोचे हुए कुछ काम पूरे नहीं हो पाएंगे। कई तरह के विचारों में आज आप उलझ सकते हैं। आप पैसे संभाल कर रखें। लेन-देन और निवेश के मामले में सोच-समझकर रहें। मन में कोई समस्या या परेशानी रहेगी। कड़वी बातें न करें। आज कोई प्लान न बनाएं, पुरानेकाम निपटा लें। संभलकर रहें। काम में मन नहीं लगने से परेशानी बढ़ सकती है। आपकी नौकरी के हालात में सुधार संभव है। किन्तु स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं।

कन्या
आज समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुराने रोगों से आपको छुटकारा मिलेगा। आप किसी सामाजिक संस्था से जुड़ने का मन बना सकते हैं। आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में कुछ अच्छे लोगों के नाम जुड़ेंगे। ऑफिस में जूनियर आपसे काम करने का तरीका सीखना चाहेंगे। हर कोई आज आपसे प्रभावित दिखायी देगा। जो लोग मार्केटिंग और सेल्स की फील्ड से जुड़े हैं, उनको आज अच्छे क्लांइट मिलेंगे। आपको किसी दूर के रिश्तेदार से जुड़ाव महसूस होगा। आपकी धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। आपके बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। मंदिर में गुड़ दान करें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

तुला
छात्रों के लिए यह दिन शुभ है। छात्र प्रतियोगिताओं में अच्छा करेंगे और अपने इच्छित संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन सुचारु रहेगा। आप में से कुछ लोग वाहनों से संबंधित व्यवसाय और कृषि से अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्य स्थल पर बहुत अधिक तनाव और दबाव कुछ बेचैन कर सकता हैं। सहयोगियों के विश्वास प्राप्त कर आप आने वाले दिनों में शुभ प्रगति कर पाएंगें। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य अस्थिर रह सकता है। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।

वृश्चिक
आज आप छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाशने की कोशिश करेंगे। आपका मन शांत रहेगा। आप नयी चीज़ों पर विचार कर पायेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जमीन- जायदाद से जुड़ा कोई मामला आज आपके पक्ष में हो सकता है। जो लोग संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़े ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा। लोगों के बीच आपकी अलग ही छवि बनेगी। आज आप दूसरों के सामने अपनी बात अच्छे से रख पायेंगे। मंदिर में कपूर की डिब्बी दान करें, आपका मन प्रसन्न रहेगा।

धनु
आर्थिक मामले सुलझ जाएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद हो सकता है। आप समझौते और विनम्रता से उलझे हुए मामले निपटा सकते हैं। रूटीन कामों से धन लाभ हो सकता है। कर्जा लेने का मन बना सकते हैं। आपकी बड़ी परेशानियां भी खत्म हो सकती है। संतान से सहयोग मिलसकता है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। नौकरी- धंधे की रुकावटें खत्म हो जाएंगी। सेहत के मामले में आपको सावधान रहना होगा।हालांकि पारिवारिक सदस्यों की गंभीर टिप्पणियां स्वाभाविक रूप से आपको परेशान कर सकती हैं।

मकर
आज आपको अपने शब्दों के चयन के प्रति अति सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि इससे रिश्ते खराब हो सकते हैं। पारिवारिक एवं व्यावसायिक सन्दर्भ में मनमुटाव हो सकता है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य गंभीर चिंता का कारण बन सकता है। वित्तीय मामलों में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप करीबी रिश्तेदारों के साथ विवादों में पड़ सकते हैं और आपके दुश्मन भी आपको कुछ परेशानियां दे सकते हैं। नया उद्यम शुरू करने या अटकलों के लिए समय अच्छा नहीं है। नुकसान हो सकता है।

कुंभ
आज आप खुद को गर्व से भरा हुआ महसूस करेंगे। दूसरे लोग भी आपके काम की खूब तारीफ करेंगे। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है। आप उसे बखूबी निभायेंगे। आपको अपने जीवनसाथी से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। इस राशि के वकीलों के लिये दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपके काम की गति तेज होगी। आपके जीवन में भाग्य का साथ बना रहेगा। आपके ज्ञान और अच्छे विचारों में बढ़ोतरी होगी।

मीन
आज का दिन आपको चौतरफा खुशी दे सकता है। व्यावसायिक रूप से आप सक्रिय और सतर्क रहेंगे। ज्ञान और जानकारी इकट्ठा करने के संदर्भ में अच्छी प्रगति करेंगे। विदेशों में संपर्क से आर्थिक लाभ संभव है। पारिवारिक सदस्यों से साथ व्यवहार करते समय आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप उन्हें भ्रमित न करें अन्यथा आपको इसके दुष्परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

Related posts

8 जनवरी 2021: जानें शुक्रवार का राशिफल

राशिफल 18 जून: जानें क्या कहती है आपकी राशि

8 दिसम्बर 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल