राशिफल

4 अगस्त 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल

मेष
आपको अपने गुप्त शत्रुओं द्वारा बनाई गई कुछ छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय आपको सावधान रहना चाहिए और उनका विरोध करने से बचें। व्यावसायिक संदर्भ में कुछ नवीन परिवर्तन हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य कुछ हद तक प्रभावित हो सकता है। खर्च में काफी वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण आप तनाव में रहेंगे।अविवाहित युवकों के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है। आज संतान पक्ष के संदर्भ में आपको कुछ अच्छी खबर मिल सकती है।

वृष
आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। माता-पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे। उनके साथ भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फैसला आज आपके पक्ष में रहेगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। बच्चे खुश नजर आयेंगे। वे खेलकूद में अधिक रूचि लेंगे। कुछ लोग आज आपसे ज्यादा ही अपेक्षाएं रखेंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। मंदिर में शहद की शीशी दान करें, आपकी सभी इच्छाएं पूरी होगी।

मिथुन
नए काम और नई बिजनेस डील सामने आ सकती है। परेशानियों से निपटने के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई नया ऑफर भी मिल सकता है। लव लाइफ में गलतफहमियां हो सकती हैं। सोचे हुए काम शुरू कर दें, आपके काम जल्दी ही पूरे हो जाएंगे। रोजमर्रा के काम पूरे होने में कोई रुकावट नहीं आएगी। आप आगे भीबढ़ेंगे। महत्वपूर्ण मीटिंग और काम करने के लिए दिन शुभ है। समस्याएं भी जल्दी ही खत्म हो जाएंगी।

कर्क
व्यावसायिक संदर्भ में आज का दिन एक नए उद्यम के साथ शुरू हो सकता है, या आप नए सौदे को अंतिम रूप दे सकते हैं, जो भविष्य में अति लाभदायक सिद्ध होगा। व्यावसायिक और सामाजिक दायरे में सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए दिन अनुकूल है।अपने लाईफ पार्टनर से पूछकर ही काम करें। आपको स्वास्थ्यकर आदतें अपनाने की और अधिक ध्यान देना पड़ेगा आज बहुत अच्छी नींद लेने की कोशिश करें।

सिंह
आज आपका दिन अच्छा रहेगा आप अपने कार्य व्यापार व्यवसाय को सावधानीपूर्वक करें। अधिक खर्च करने से बचें। शराब आदि न पीएं। फ्राॅड लोगों से दूरी बना कर रखें। आपका साथी आप पर ध्यान नहीं दे रहा है। इस समय अपने कृत्यों से उसे संतुष्ट करने का प्रयास करें। सेहत को लेकर डाक्टर की सलाह ले। स्टूडेंट प्लेयर गलत लत से दूर रहें क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है।

कन्या
आज आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीज़ें भी सुलझ जाएंगी। आज आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने में कामयाब होंगे। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा, इससे आपको जीवन में लाभ मिल सकता है। जरुरत से ज्यादा जज्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है। थोड़ी-सी कोशिशों से ही आप पैसों से जुड़ी बड़ी समस्या सुलझा लेंगे।

तुला
आपको नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कोई बड़ी समस्या नहीं है। आज आपकी तरक्की के आसार हैं। व्यवसाय में धन प्राप्ति हो सकती है। गरीबों को दान देने से मन को शांति मिलेगी। प्रतिकूल परिस्थितियों से उबर जाएंगे। आप अपने घर और कार्यालय के लिए चीजें खरीद सकते हैं। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली रहोगे आपको आपका सच्चा प्यार मिल सकता है।

वृश्चिक
आज आर्थिक लाभ और सामाजिक मान प्रतिष्ठा प्राप्‍त होने के संकेत मिल रहे हैं। नियोजित व्यक्तियों को अपने मालिकों या सहकर्मियों के साथ किसी भी प्रकार के तर्क-वितर्क में शामिल होने से बचना चाहिए। रिश्तों में आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी और व्यवसाय में भाग्य आपका साथ देगा। दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी पुराने मित्र या परिचित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं।

धनु
व्यापार में प्रगति होगी। आज जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण रहेगा। भाइयों एवं स्नेहीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। यदि आप किसी सामाजिक कार्य से जुड़े हैं तो आपके सामने विरोधियों की भीड़ खड़ी हो सकती है। जीवनसाथी से मनमुटाव होने के पूरे आसार हैं। व्यापार में निवेश करने की सोच रहे हैं तो ये समय अच्छा नहीं है। कारोबारियों को किसी से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है।

मकर
आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। धन से जुड़े किसी काम में रुकावट आ सकती है। बिजनेस संबंधित कार्य में बाधाएं आ सकती हैं। परिजनों के साथ वाद-विवाद न करें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव हो सकते हैं। क्रोध पर काबू रखने की जरूरत है। आपकी रणनीति आपके व्यापार को आगे ले जाएगी। सेहत में कोई खास उतार-चढ़ाव नहीं आएंगे।

कुंभ
आज आपकी समस्याओं का निराकरण होगा। मेहनत के साथ सफलता एवं धन प्राप्ति का योग है। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाएंगे। आपके विरोधी परास्त होंगे। कार्य से संबंधित नौकरी की समीक्षा करने की आवश्यकता हो सकती है। घर, परिवार और संतान के मामले में आज आपको आनंद और संतोष का अनुभव होगा। व्यवसाय के कारण यात्रा हो सकती है। ग्रहों की स्थिति शांत होने से सेहत भी सामान्य रहेगी।

मीन
आज दोस्तों के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। आज सभी कार्य आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से पूर्ण कर सकेंगे। बाहरी क्षेत्रों में ख्याति मिलेगी, कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी। नए मित्र भी बनेंगे, जिनकी मित्रता भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। आज कहीं निवेश करना चाहते हैं या नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए शुभ दिन है। आज आप सगे-संबंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे।

Related posts

10 जून 2021 : जानें गुरुवार का राशिफल

21 अप्रैल 2021: जानें बुधवार का राशिफल

22 मार्च 2021 : जानें सोमवार का राशिफल