राशिफल

30 नवम्बर 2022 : जानें बुधवार का राशिफल

मेष
आज व्यवसाय के लिए सौभाग्यशाली दिन रहेगा। आपको किसी पुराने कानूनी विवाद में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही आज का दिन आर्थिक दृष्टि से काफी बेहतर रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सुख और अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है।

वृष
आज कारोबार में बड़ी सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। धन संबंधी मामलों में नुकसान हो सकता है। कोई रिश्तेदार शुभ समाचार दें सकता है। घर का माहौल बेहतर रहेगा।

मिथुन
नौकरी कर रहे लोगों को आज किसी से सलाह लेकर काम करना चाहिए। आज किसी से भी विवाद करने से बचें। दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। विरोधी परास्त होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क
नौकरी करने वाले लोगों को काम की अधिकता हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में आज बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यो में मन लगाएं। रुका हुआ कार्य पूर्ण होने की संभावना है।

सिंह
आज व्यापार में आज उम्मीद के अनुसार मुनाफा मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों को आज काम की अधिकता की वजह से थोड़ा परेशान रहना पड़ सकता है। आज कहीं घूमने की जगह शाम को परिवार के साथ वक्त बिताएं।धन, यश, कीर्ति और सम्मान प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या
आज ऑफिस में आज आप किसी काम को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं, किसी भी काम को करने से पहले अपने सीनियर्स की सलाह लें, फायदा मिलेगा। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

तुला
आज आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। नौकरी की तलाश पूरी होगी।
किसी भी बड़े काम को पूरा करने से पहले अपने जीवनसाथी से सलाह जरूर लें, फायदा मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। कार्य में सफलता मिलेगी। यात्रा पर जाने की संभावना है।आज सेहत सामान्य रहेगी।

वृश्चिक
आज का दिन अच्छा रहने वाला है,व्यापार करने वाले लोगों को आज फायदा मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धनु
नए बिजनेस की शुरुआत करेंने से पहले संयम और धैर्य से काम करें। कार्य में सफलता और यश प्राप्त होगा। नौकरी में लाभ हो सकेगा। नौकरी करने वालों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ बेहतर वक्त बिताएंगे। अविवाहितों को शादी के लिए प्रस्ताव आएंगे। पैर में चोट लग सकती है, संभलकर चलें।

मकर
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। व्यापार में आज काम की अधिकता रहेगी। नौकरी करने वाले लोगों का आज का दिन सामान्य तरीके से बितेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज धन और आर्थिक स्तर में सुधार के लिए बहुत अच्छा है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। सामाजिक और राजनीतिक कार्यो में शामिल हो सकते हैं।

कुंभ
आज का दिन अच्छा रहने वाला है, नौकरी करने वाले लोग अपना प्रोजेक्ट पूरा करेंगे। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को भी आज ज्यादा मुनाफा होगा। ऑफिस में कोई नया काम मिल सकता है। आज पारिवारिक जिम्मेदारियों में फंसे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं यात्रा का योग बन सकता है। सेहत से संबंधी परेशानी रहेंगी।

मीन
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी और व्यापार दोनों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, काम की व्यस्तता हो सकती है। आय के साधन बढ़ेंगे, नए रोजगार के अवसर मिलेंगे। आज आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बना सकते हैं। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी , लोग जातक से प्रेरणा लेंगें। अनजान लोगों पर विश्वास करने से बचें।

Related posts

29 जुलाई 2019 : जानें सोमवार का राशिफल

2 फरवरी 2021 : जानें मंगलवार का राशिफल

15 दिसम्बर 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk