हिसार

प्रणामी संत सदानंद महाराज ने 5 अगस्त को 11 दीप जलाने का दिया संदेश, दीप जलाने के महत्व पर डाला प्रकाश

आदमपुर,
प्रणामी समुदाय के संत शिरोमणि स्वामी सदानंद जी महाराज ने 5 अगस्त के अयोध्या में होने वाले राम मंदिर भूमि पूजन को मानव जगत के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने इस दिन सभी धर्मप्रेमियों से अपने प्रतिष्ठानों और घरों पर कम से कम 11—11 दीप जलाकर इसे दीपोत्सव के रुप में मनाने को कहा।

संत शिरोमणि ने कहा कि भगवान राम अकेले हिंदूओं के प्रभु नहीं है। वे इस सकल ब्रह्मांड के कर्ता है। इसलिए उनकी पूजा युगों से की जाती रही है। राम जन्मभूमि पर पुन: मंदिर की स्थापना होना काफी गर्व की बात है। ऐसे में प्रत्येक मानव को इस दिन को ऐतिहासिक बनाने में आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि दीप जलाना अंदर से प्रकाश की तरफ जाने का संकेत होता है। दीप जलाने से पॉजिटिव सोच का विकास होता है और नेगेटिव सोच का पतन होता है। इसलिए पूजा के दौरान दीप को जलाया जाता है। 5 अगस्त को कम से कम 11 दीप जलाकर एक नए धर्मयुग की शुरुआत करने का संकल्प आमजन को लेना है।

प्रणामी संत ने कहा राम मंदिर निर्माण कार्य आरंभ होने के साथ ही एक नए धर्मयुग की शुरुआत होगी। इस पर चलकर भारत देश एक बार फिर विश्व को शांति, शक्ति और ज्ञान का प्रकाश दिखलायेगा।

Related posts

26 दिसंबर 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk

भाजपा जिला सचिव रणधीर सिंह धीरू के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी को सौंपा मांग पत्र

प्रेमिका ने फेंका प्रेमी पर तेजाब, प्रेमी की हालत गंभीर

Jeewan Aadhar Editor Desk