हिसार

1500 गायों के लिए 50 ​छायादार पौधे लगाने का अभियान त्रिवेणी से शुरु

आदमपुर (अग्रवाल)
आदमपुर-भादरा रोड स्थित श्रीकृष्ण गौशाला के प्रांगण में गौशाला कमेटी के प्रधान लीलाधर गर्ग द्वारा त्रिवेणी लगाकर पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसके अंतर्गत 50 छायादार पौधे लगाए गए।

प्रधान लीलाधर गर्ग ने बताया कि मंडी आदमपुर की इस गौशाला में लगभग 1,500 गाय है उनकी कड़कती धूप में छाया से बढक़र क्या सेवा हो सकती है। गौ सेवा के साथ-साथ प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए हमें इस तरह के पेड़-पौधे लगाते रहना चाहिए। इस मौके पर गौशाला कमेटी के सदस्य सीताराम शर्मा, दिनेश गर्ग, नानूराम शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related posts

पहली बार शहर में लगेगी जनता मार्केट, गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में शहरवासी कर सकेंगे खरीददारी

Jeewan Aadhar Editor Desk

26 सिंतबर 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk

जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते भारत-नेपाल के 24 राज्यों की यात्रा करके हिसार पहुंचे सुभाष बिश्नोई