उत्तर प्रदेश

गोलगप्पे खाते—खाते हुए लड़की को हुआ गोलगप्पे वाले से प्यार, दोनों हुए फरार…

मिर्ज़ापुर,
गोलगप्पे खाते खाते गोलगप्पे वाले को एक युवती दिल ही दे बैठी। यूपी के मिर्जापुर के कछवा थाने के आदर्श नगर में। एक लड़की को गोलगप्पा खाते-खाते गोलगप्पे वाले से ही प्यार हो गया और वह लड़की उसके साथ फरार भी हो गई।

कोरोना काल मे लगे लॉकडाउन पीरियड में एक युवती गोलगप्पे वाले से गोलगप्पा खाते-खाते अपना दिल दे बैठी और दोनों फरार भी हो गए। बहरहाल पुलिस ने लड़की को बरामद कर उसके घरवालों को सुपुर्द कर दिया है। लड़की के परिवारवालों ने लोकलाज के भय से पुलिस में कोई शिकायत नहीं दर्ज करवाई है।

रोज चाट खाने जाती थी युवती
दरअसल, लड़की रोज चाट खाने गोलगप्पे वाले के पास जाती थी। उसको वहां का गोलगप्पा खाना बहुत पसंद था पर लोग यह समझ नहीं पाए कि गोलगप्पा खाते-खाते उसे गोलगप्पे वाले से प्यार हो जाएगा। जब प्यार हो गया तो गोलगप्पा वाला अपना गोलगप्पा बेचना बंद कर उस लड़की को लेकर अपने घर झांसी के लिए फरार हो गया। मगर घर पहुंचने से पहले ही लड़के के घर पहुंची पुलिस ने लड़की को बरामद कर उसके परिवारवालों के सुपुर्द कर दिया। हालांकि लड़की के परिवारवालों की ओर से कोई तहरीर न देने की वजह से मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

घरवालों ने नहीं दर्ज कराया मुकदमा
घटना के बारे में कछवा थाना प्रभारी ने बताया कि लॉकडाउन में झांसी का रहने वाला एक युवक जिसकी उम्र 20- 22 साल रही होगी, वह कछवा बाजार में गोलगप्पे बेचने का काम करता था। इस दौरान कस्बे की रहने वाली एक युवती से गोलगप्पे खाने के दौरान दोनों में प्यार हो गया और वे दोनों फरार हो गए। हम लोगों ने लड़की को झांसी से बरामद कर उसके परिवारवालों के हवाले कर दिया था। मामले की कोई तहरीर ना मिलने की वजह से कोई मुकदमा नहीं दर्ज किया गया है।

Related posts

5 साल गैंगरेप का शिकार होती रही नाबालिग, शादी के बाद पति लड़ रहा है लड़ाई

शादियों का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, नहीं कराया तो सरकारी योजनाओं से कटेगा नाम

आखिरकार रेप के आरोप में सीबीआई ले किया भाजपा विधायक को गिरफ्तार