गुरुग्राम

बुजुर्ग मां ने 80 रुपए देने से किया मना, बेटे से कुल्हाड़ी से काट डाला

सोहना,
बुजुर्ग मां ने बेटे ​को 80 रुपए देने से मना किया तो बेटे खौफनाक कदम उठा लिया। शराबी बेटे ने शराब के लिए पैसे न देने पर अपनी बुजुर्ग मां को कुल्हाड़ी से काट कर मार डाला। आरोपी इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद गांव से फरार हो गया। जिसकी पुलिस चप्पे-चप्पे पर तलाश कर रही है।

गांव सीरोल की ढाणी में उस समय हाहाकार मच गया जब एक बुजुर्ग महिला रामभतेरी को उसके ही शराबी बेटे ने कुल्हाड़ी से काट डाला। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग महिला अपनी पेंशन से गुजारा कर रही थी। उसका 45 वर्षीय शराबी बेटा प्रेमपाल उससे शराब के लिए पैसे मांगता था। जिसको लेकर हमेशा झगड़ा होता था।

आरोपी प्रेमपाल ने इस बार शराब के लिए पैसे मांगे तो, उसकी मां ने पैसे देने से इंकार कर दिया। जो कि प्रेमपाल को नागवार गुजरा और उसने कुल्हाड़ी से अपनी मां पर वार कर दिया। प्रेमपाल ने अपनी मां पर 7 बार कुल्हाड़ी से वार किए। आरोपी अपनी मां की गर्दन, हाथ व पेट पर तब तक कुल्हाड़ी से लगातार वार करता रहा जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। परिजनों ने बताया कि आरोपी शराब का आदी है व पहले भी शराब को लेकर मां से झगड़े कर चुका था। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास रिश्तेदारों में छापेमारी कर रही है व दावा कर रही है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related posts

डेडबॉडी मिलने से अभय चौटाला के सम्मान समारोह में मची खलबली

Jeewan Aadhar Editor Desk

हर घर के आगे पेड़ लगाना हुआ अनिवार्य

गोली मारकर युवक की हत्या, पुलिस जुटी मामले की जांच में

Jeewan Aadhar Editor Desk