यमुनानगर

नाबालिग से तांत्रिक ने किया दुष्कर्म, मां और मामी ने दिया साथ..तीनों पर मामला दर्ज

यमुनानगर,
एक नाबालिग लड़की के साथ तंत्र-मंत्र के नाम पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि अंधविश्वास में डूबी उसकी मां ने मामी के कहने पर एक तांत्रिक को सौंपा था। तंत्र-मंत्र के नाम पर उसके साथ गलत काम होता रहा। वह यौन शोषण की पूरी बात मां को बताती भी रही, लेकिन मां को लगता रहा कि कुछ गलत नहीं हो रहा। फिर जब यह बात पिता को पता चली तो पुलिस को शिकायत दी गई। अब पीड़िता की मां, मामी और तांत्रिक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और आईपीसी 506 में केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में जठलाना थाना एरिया के एक गांव की 17 साल की लड़की ने बताया कि उसके पेट में दर्द रहता था। इस पर उसकी मां रादौर सरकारी अस्पताल के सामने अल्ट्रासाउंड केंद्र पर ले गई। डॉक्टर ने रसौली और पथरी बताई। इस पर उसकी मां ने बताया कि उसके मायके के गांव निवासी सतीश अंधेरिया बाग धर्मशाला रादौर में दवाई देने आता है। वह माता का भक्त भी है। वह एक दिन वहां पर गई तो सतीश ने वहां उसका इलाज करने के बहाने रेप किया। कुछ दिन बाद उसकी मां ने उसे ननिहाल भेज दिया।

पीड़िता के मुताबिक, सतीश ने रात 12 बजे दीया जलाने से उसकी बीमारी ठीक हो जाने की बात कही थी। ऐसे में उसकी मां और मामी उसे रात 12 बजे उठाकर सतीश के साथ भेज देती थी और सतीश उसे सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गलत काम करता था। यह बात वह कई बार अपनी मां और मामी को बता चुकी थी, लेकिन उन्होंने उसकी एक न सुनी। दोनों यही कहती थी कि सतीश जैसा कहता है, वैसे ही करना है।

इसके बाद परेशान हो चुकी लड़की ने एक दिन यह बात अपने पिता को बताई। इसके बाद उसकी मां और मामी और सतीश के खिलाफ शिकायत दी गई। इस शिकायत के आधार पर महिला थाने में पीड़िता की मां, मामी और तांत्रिक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और आईपीसी 506 में केस दर्ज कर लिया गया है।

Related posts

रिश्ते हुए तार—तार..साले ने जीजा को दी दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी

Jeewan Aadhar Editor Desk

सैनिटाइजर बना डाक्टर की मौत का कारण—जानें विस्तृत जानकारी

सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर रुप से घायल