राशिफल

30 अगस्त 2020 : जानें रविवार का राशिफल

मेष
आजीविका—कामकाज के लिए आज आपका दृष्टिकोण आशावादी रहेगा। जरूरत पड़ने पर आप दूसरों को न्याय दिलाने के लिए आगे आएंगे। बिजनिस संबंधित अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। धार्मिक क्रियाकलाप पर धन खर्च का योग बन रहा है। पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। खाने पीने पर कंट्रोल नहीं होने के कारण आपको पेट दर्द की शिकायत रह सकती है। आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना होगा। आज आपका भाग्यांक 9 होगा। शुभ रंग हल्का लाल होगा। आज आप भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें लाभकारी होगा।

वृष
दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होगी। आप काफी समय से जिस योजना पर काम कर रहे थे वह आज फलीभूत होगी। सहकर्मियों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं। आज वित्त सम्बन्धी कोई फैसला लेंगे जो भविष्य में लाभकारी साबित होगा। ये समय नयी शुरुआत करने के लिए अच्छा है। अपने क्रिया कलापो से अपने प्रेम को सिद्ध करे। अपने पाचन तन्त्र का ध्यान रखें। आज आपका भाग्यांक 3 होगा। शुभ रंग महरुम होगा। आज आप आदित्यह्रदय स्तोत्र का पाठ करें लाभकारी होगा।

मिथुन
अपने सृजनात्मक विचारों को कार्यान्वित करने का यह बहुत अच्छा समय है। अपने विचारों को बड़ा रखें तथा किसी बौद्धिक या व्यवसायिक प्रशिक्षण में हिस्सा लें। इससे आपको औरो पर बढ़त हासिल होगी। आपके साथी के साथ आपका थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी को प्रेम का इजहार अवश्य करे। आज आप छोटी लेकिन बार बार हो जाने वाली स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से परेशान महसूस कर रहे हैं। आज आपका भाग्यांक 2 होगा। शुभ रंग आरेंज होगा। आज आप भगवान सूर्य के बारह नाम का पाठ करें लाभकारी होगा।

कर्क
आपकी वर्तमान जिंदगी में काफी उतार चढाव आ रहे हैं लेकिन आपको उनसे जल्दी ही छुटकारा मिलने वाला है। अपना नजरिया हमेशा की तरह सकारात्मक बनाये रखें। स्थिति जल्दी ही बेहतर होगी। लोग आपसे सहायता मांगेंगे और आप उनकी सहायता में व्यस्त होकर अपनी चिंताएं भूल जायेंगें। अवलोकन और विश्लेषण की आपकी शक्ति आज अपने चरम पर होगी। आज सफलता आपके कदम चूमेगी। आपको अपने पार्टनर को थोड़ी अधिक आजादी देनी चाहिए। आज आपका भाग्यांक 1 होगा। शुभ रंग केसरिया होगा। आज आप भगवान शिव को शीतल जल चढ़ाएं लाभकारी होगा।

सिंह
आप अपने दोस्त की गलती की जिम्मेदारी खुद लेने पर तुले हुए हैं लेकिन इसके नतीजों के बारे में भी सोच लें। किसी कानूनी पचड़े में भी पड़ सकते हैं। कोई ऐसी घटना होगी जो आपको कभी ना भूलने वाला सबक देगी। कुछ अलग दिखें और अपना तरीका बदलें। आपको अपने निवेश के निर्णय विशेषज्ञों की राय के अनुसार करना चाहिए। आज आप अपने पार्टनर से अच्छा वर्ताव करें क्योंकि छोटी छोटी बातों जल्द ही मन मुटाव हो जाता है। आज आपका भाग्यांक 4 होगा। शुभ रंग लाल होगा। आज आप भगवान सूर्य को अर्ध्य प्रदान करें एवं नमस्कार करें लाभकारी होगा।

कन्या
आप सच्चे और ईमानदार लोगों से मिलना पसंद करते हैं लेकिन आज आपकी मुलाक़ात उनसे होगी जो मुखौटे लगाये रखते हैं। यह समय बड़े लोगों के साथ वार्तालाप करने के लिए अति उत्तम है। धन वृद्धि के लिए प्रयास करना जारी रखे। आज आप अपने लव पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। एलर्जी और वायरल संक्रमणों से सावधान रहें। स्टुडेंट प्लेयर प्रेम प्रसंग से दूर रहें। आज आपका भाग्यांक 7 होगा। शुभ रंग हल्का लाल होगा। आज आप भगवान शिव को नील कमल चढ़ाएं लाभकारी होगा।

तुला
आप फिलहाल अपने जीवन की केन्द्रीय समस्या को सुलझाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इस समस्या का स्थायी समाधान नही निकलेगा। आपको धीरज से काम लेना होगा। अचानक अपनी नौकरी का त्याग कर सकते है। आपके वित्त एवं धन की स्थिति में अचानक परिवर्तन आ सकता है। आपके पास मेहमान आयेंगे या आप किसी के घर जा सकते हैं। पेट दर्द से परेशान हो सकते हैं। आज आपका भाग्यांक 6 होगा। शुभ रंग महरुम होगा। आज आप भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें और ॐ घृणि सूर्याय नमः का जप करें लाभकारी होगा।

वृश्चिक
आज आप कल्पनात्मक रहेंगे कार्यस्थल की ओर से किसी अन्य स्थान की यात्रा का मौका मिल सकता है। आपकी रोमांटिक प्रवृति उजागर होगी। साथियों के साथ अच्छे मूड में रहेंगे। अपनी मेल देख लें कोई महत्वपूर्ण मेल आपकी प्रतीक्षा कर रही है। आज किसी भी परीक्षा में उतरने के लिए समय अच्छा नहीं है। आज पैसे उधार न दे क्योंकि आपको धोखा मिल सकता है। आपको आज गिरकर छोटी मोटी चोट लग सकती है या आपको एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं। आज आपका भाग्यांक 3 होगा। शुभ रंग लाल होगा। आज आप भगवान सूर्य के बारह नामों का पाठ करें लाभकारी होगा।

धनु
अपने सृजनात्मक विचारों को कार्यान्वित करने का यह बहुत अच्छा समय है। अपने विचारों को बड़ा रखें तथा किसी बौद्धिक या व्यवसायिक प्रशिक्षण में हिस्सा लें। दोस्तों से मदद लेने में संकोच न करे। वे सफलता के रास्ते पर आपको समर्थन दे सकते हैं। छात्रों के लिए ये एक अच्छा दिन हो सकता है। आज ग्रहों की स्थिति आग से दुर्घटना की आशंका जता रही हैं। रसोईघर में काम करते हुए या बिजली के उपकरण पर काम करते हुए अतिरिक्त सावधानी रखें। आप अपने तनाव के कारण चिडचिडे से रहेंगे। आज आपका भाग्यांक 2 होगा। शुभ रंग हल्का लाल होगा। आज आप जल में लाल चंदन डालकर भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें लाभकारी होगा।

मकर
आपकी मुलाकात ऐसी किसी आदमी से हो सकती है जो आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलावों का या तो खुद कारण बनेगा या बदलाव लाने वाले लोगों से मुलाकात का माध्यम बनेगा। आप ईमेल पर संदेश या फोन पर जवाब न दें पाये तो इसमें कोई बुराई नहीं है। व्यय बढ़ेंगे लेकिन आपको बहुत जल्द ही कुछ अप्रत्याशित धन प्राप्त होने के आसार है, जिससे आप अपनी वित्तीय स्थिति को काफी नियंत्रित कर लेंगे। आज आप प्यार में आक्रामक हो सकते है। आप ये सुनिश्चित करें की आप अपने अहंकार को दूर रखने का प्रयास करे। आपको अपनी जीवनशैली में और बेहतर स्वास्थ्य के लिए ताजा हवा में सांस लेने के लिए सुबह शाम सैर पर जाना चाहिए। आज आपका भाग्यांक 6 होगा। शुभ रंग आरेंज होगा। आज आप आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें लाभकारी होगा।

कुंभ
आगे बढ़ने के साथ चिंता भी बढ़ेगी लेकिन लक्ष्य प्राप्त करने तक हिम्मत ना छोड़ें। हारना या जीतना नही आपके प्रयास सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं। आपने निरंतर प्रयास किये हैं लेकिन अभी इन्हें बनाये रखना होगा। समस्याओं की तह तक जाने की कोशिश करें ताकि इन्हें हमेशा के लिए ख़त्म कर सकें। आपकी आय और कैरियर को प्रभावित करने वाले ग्रहों के बीच का गठबंधन अब अपनी मजबूत केंद्र बिंदु पर आ रहा हैं। आज ऊर्जा और स्टैमिनार दोनों ही कम रहेंगे। आज आपका भाग्यांक 4 होगा। शुभ रंग सिंदूरी होगा। आज आप जल में लाल पुष्प डालकर भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें लाभकारी होगा।

मीन
कम महत्वपूर्ण विषयों के लिए अधिक मेहनत ना करें। दूसरों को अच्छी ना लगने वाली बातें कहकर उनका दिल ना दुखाएं। आप अपने कैरियर में जो कुछ भी चाहते थे वह सब कुछ आज आपके रास्ते में आएगा, चाहे वह प्रसिद्धि ताक़त पैसा या पद हो आप अब सब कुछ पाने के लिए एक आदर्श स्थिति में हैं। अन्य लोगों की राय का सम्मान करे। आप चीजों को धीरज और तसल्ली से पूरा करते हैं लेकिन आप खुद में ऊर्जा का अचानक प्रवाह दिखाने से भी नही हिचकते, इससे आसपास सभी को अचरज ही होगा। आज आपका भाग्यांक 3 होगा। शुभ रंग महरुम होगा। आज आप भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें एवं नमस्कार करें लाभकारी होगा।

Related posts

जानें 30 मार्च 2019 शनिवार (चैत्र, कृष्ण पक्ष, दशमी) का राशिफल

राशिफल: 15 फरवरी 2018

Jeewan Aadhar Editor Desk

2 दिसंबर 2019: जानें सोमवार का राशिफल