राशिफल

1 सितम्बर 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल

मेष
आज अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे। मित्रों के साथ घूमने फिरने व मनोरंजन संबंधी कार्य में समय ज्यादा व्यतीत होगा। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बनेगी। व्यर्थ के कार्यों में खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी मित्र की भी धन द्वारा सहायता करनी पड़ सकती हैं। बच्चों की बात को लेकर चिंता रहेगी। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के ऊपर आप का दबदबा रहेगा। आज कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। आज आपका भाग्यांक 6 होगा। शुभ रंग लाल होगा। आज आप हनुमानजी को चोला चढ़ाएं लाभकारी होगा।

वृष
आपका पूरा ध्यान आर्थिक गतिविधियों को मजबूत बनाने में रहेगा।घर में सुधार संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। वास्तु के नियमों का भी पालन करें तो उचित रिजल्ट मिलेंगे। आध्यात्मिक क्रियाओं में रुचि बढ़ेगी। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति को पैसा उधार देते समय सावधान रहें क्योंकि वापसी की संभावना मुश्किल है। किसी पारिवारिक व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने स्थानांतरण के लिए जल्दबाजी ना करें। पीठ दर्द और जोड़ों के दर्द से पीड़ित हैं तो आज यह ज्यादा परेशान कर सकते हैं। आज आपका भाग्यांक 4 होगा। शुभ रंग हल्का लाल होगा। आज आप हनुमान जी को पूआ का भोग लगाएं लाभकारी होगा।

मिथुन
प्रतिदिन की दिनचर्या से उबकर आज अपना समय आराम और कलात्मक संबंधी कार्यों में व्यतीत करेंगे। अपनी दबी हुई प्रतिभाओं का इस्तेमाल करके आप अपने अंदर दोबारा एक नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। कभी-कभी आपके मन में कुछ नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। चचेरे भाइयों से भी संबंध मधुर बनाकर रखने की आवश्यकता है। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आज आप मार्केटिंग संबंधी कार्यो में अधिक ध्यान लगाएं। नौकरी में ऑफिस के वातावरण में कुछ परिवर्तन आ सकता है। स्वभाव में तनाव व चिड़चिड़ापन रह सकता है। आज आपका भाग्यांक 7 होगा। शुभ रंग सिंदुरी होगा। आज आप हनुमान जी का अभिषेक करें लाभकारी होगा।

कर्क
दिल की अपेक्षा दिमाग से काम लें। आपकी आय के साधनों में सुधार आएगा तथा आर्थिक गतिविधियां सुदृढ़ बनेगी। किसी भी योजना को बनाने से पहले जल्दबाजी ना करके उस पर पूरी तरह विचार विमर्श अवश्य करें। व्यर्थ के खर्चों की भी अधिकता रहेगी। अपने व्यवहार में कुछ लचीलापन बनाकर रखना अति आवश्यक है। आप किसी नए काम को शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज उचित समय है। किसी उच्च पद पर आसीन व्यक्ति की मदद भी आपके लिए सहायक रहेगी। अपने बॉस से तरक्की की बात करने का यह अच्छा मौका है। डायबिटीज संबंधी जांच भी अवश्य करवाएं। आज आपका भाग्यांक 5 होगा। शुभ रंग आरेंज होगा। आज आप हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाएं लाभकारी होगा।

सिंह
आप भरपूर ऊर्जा व आत्मविश्वास भरे रहेंगे। इस समय ग्रह स्थिति आपके पक्ष में पूरी तरह मेहरबान है। इसका भरपूर उपयोग करें परंतु कभी कभी आपकी इगो और अति आत्मविश्वास आपको समाज से कुछ अलगाव भी दे सकता है। संतान की गतिविधियों व संगति पर भी नजर रखना आवश्यक है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के लिए उन्नति के बेहतरीन योग बने हुए हैं। इसलिए अपने कार्यों पर अधिक ध्यान केंद्रित रखें। जीवन साथी के साथ कुछ तनाव रहेगा। नसों व जोड़ों में दर्द जैसी समस्या रहेगी। अपने खान पान व दिनचर्या को व्यवस्थित रखना अति आवश्यक है। आज आपका भाग्यांक 6 होगा। शुभ रंग लाल होगा। आज आप हनुमानजी का अभिषेक करें लाभकारी होगा।

कन्या
आज आपका अधिकतर समय बाहर की गतिविधियों में व्यतीत होगा। कुछ नए लोगों के साथ संपर्क भी स्थापित होंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर प्राप्त होगा। परिजनों से मुलाकात खुशी प्रदान करेगी। कभी कभी आपका शंकालु स्वभाव आपके घर परिवार के लिए चिंता का कारण बन जाता है। किसी प्रकार की भी यात्रा को स्थगित ही रखें क्योंकि आज इससे नुकसान ही होने की आशंका है। कैरियर में जल्द ही परिस्थिति में बदलाव आएगा। एसिडिटी व गैस जैसी समस्या रह सकती है। आज आपका भाग्यांक 3 होगा। शुभ रंग केसरिया होगा। आज आप हनुमान जी को गुड़ चने का भोग लगाएं लाभकारी होगा।

तुला
आप अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए भरपूर मेहनत कर रहे हैं और इसमें आप सफल भी होंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी आपका पूरा ध्यान लगा हुआ है। सगे संबंधियों का भी आपकी इन योजनाओं में भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक संस्थान में जाने का अवसर भी मिलेगा। घर में किसी छोटी सी बात को लेकर बड़ा इश्यू बन सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को कार्य से संबंधित कोई तनाव उत्पन्न हो सकता है। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा। आज आपका भाग्यांक 4 होगा। शुभ रंग सिंदूरी होगा। आज आप हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाएं लाभकारी होगा।

वृश्चिक
आज आप किसी भी कार्य को अपनी नीति द्वारा संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। आर्थिक स्थिति और भी बेहतर बनेगी। राजनीतिक व्यक्तियों के साथ संबंध आपके लिए नई उपलब्धिया प्रदान करेंगे। इन संबंधों का भरपूर फायदा उठाना आपकी क्षमता पर निर्भर करता है। बीती हुई पुरानी बातों से संबंधित कोई मुद्दा दोबारा उठ सकता है। गवर्नमेंट से संबंधित व्यवसाय में गति आएगी। बड़े बुजुर्गों व वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग आपकी कई समस्याओं का हल निकालने मे सहायता करेगा। विवाह और प्रेम के मामले में अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनें। आज आपको पैरों में या जांघों में कोई चोट लग सकती है। आज आपका भाग्यांक 1 होगा। शुभ रंग लाल होगा। आज आप हनुमानजी को चोला चढ़ाएं लाभकारी होगा।

धनु
आपका आदर्शवादी तथा मर्यादापूर्ण स्वभाव समाज में आपका मान सम्मान बनाकर रखता है। आपका ध्यान अध्यात्म संबंधी किसी बात को गहराई में जानने के लिए उत्सुक रहेगा और इससे आपको आत्मिक खुशी भी प्राप्त होगी। संतान का नकारात्मक प्रभाव तथा गतिविधियां परेशानी का कारण बन सकते हैं इसलिए उन पर नजर रखना अति आवश्यक है। आय के साधन बने रहेंगे परंतु मंद गति से व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों की तरक्की के लिए ग्रह स्थितियां बहुत ही अनुकूल बनी हुई है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ हलचल होगी। किसी प्रकार की एलर्जी के इन्फेक्शन की संभावना लग रही हैं। आज आपका भाग्यांक 2 होगा। शुभ रंग महरुम होगा। आज आप हनुमान जी का पूजन करें एवं हनुमान चालीसा का पाठ करें लाभकारी होगा।

मकर
प्रत्येक कार्य को करने से पहले उसका योजनाबद्ध तरीके से विचार विमर्श करना आपके लिए सहायक सिद्ध होगा। विदेश जाने के उत्सुक व्यक्तियों के लिए शुभ सूचना प्राप्त होगी। टेक्निकल एजुकेशन से जुड़े विद्यार्थियों कोई उपलब्धि प्राप्त हो सकते हैं। दिमाग पर अधिक जोर देने का असर आपकी नींद पर भी पड़ेगा और घर में भी किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। व्यवसाय संबंधी जो बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं उसमें प्रयासरत रहें आपको सफलता प्राप्त होगी। आज कैरियर को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने का दिन हो सकता है। काम के साथ ही अपने परिवार के लिए भी समय निकालने का दिन है। आज आपका भाग्यांक 7 होगा। शुभ रंग ग्रे होगा आज आप सुंदरकांड का पाठ करें लाभकारी होगा।

कुम्भ
आप प्रतिदिन की दिनचर्या से उबकर अपनी कलात्मक व खेलकूद संबंधी रूचियों में समय व्यतीत करेंगे जिससे आपको खुशी मिलेगी और एक नई ऊर्जा अपने अंदर महसूस करेंगे। अधिकतर समय घर से बाहर व्यतीत होगा। व्यवसाय में आपके संपर्क सूत्रों व मार्केटिंग से नए अनुबंध प्राप्त होंगे तथा आर्थिक स्थिति भी अधिक बेहतर होगी। पति पत्नी दोनों अपने अपने कार्यों में व्यस्तता के कारण एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। प्रेम संबंधों में भी नाकामयाबी रहेगी। खांसी जुकाम व गला खराब जैसी समस्या रह सकती है। आज आपका भाग्यांक 4 होगा। शुभ रंग आसमानी होगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें लाभकारी होगा।

मीन
भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास करना आपको उपलब्धियां प्रदान करेगा जिससे आपका भाग्य स्वतः ही मजबूत हो जाएगा। आय के स्रोत प्रशस्त होंगे। घर में मौजमस्ती व मनोरंजन भरा वातावरण रहेगा। अपने क्रोध व जिद पर काबू रखना अति आवश्यक है। मामा पक्ष के साथ भी आपके संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकती है। पब्लिक डीलिंग व एजुकेशन से संबंधित व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को आज कार्य की अधिकता के कारण कुछ तनाव रहेगा। अपनी मेहनत के अनुसार अपने वेतन को बढाने के लिए बात अवश्य करें। पित्त संबंधी समस्या जैसे एसिडिटी और गैस आदि रह सकती हैं। आज आपका भाग्यांक 3 होगा। शुभ रंग हल्का लाल होगा। आज आप हनुमान चालीसा का पाठ करें एवं हनुमान मंदिर की पांच प्रदक्षिणा करें लाभकारी होगा।

Related posts

20 सितम्बर 2021 : जानें सोमवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

31 मार्च 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल

21 जून 2019 : जानें शुक्रवार का राशिफल