राशिफल

2 सितंबर 2020 : जानें बुधवार का राशिफल

मेष
आपको आज आपके कार्य क्षेत्र में एक मूल्यवान सुझाव किसी निकट व्यक्ति जो आपके हृदय के पास हो से मिल सकता है। गंभीरता से भले और बुरे के बारे में सोचना है। आप अपने पुराने प्रेमी को वापस अपना लेंगे। आप अपनी खान-पान सम्बन्धी दैनिक आदतों का ध्यान रखें। सामान्य वर्ग के लोग सभी लोगों से अच्छे सम्पर्क बनाए। आज आपका भाग्यांक 4 होगा। शुभ रंग हरा होगा। आज आप भगवान गणेश जी का पूजन करें लाभकारी होगा।

वृष
आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा पहचान और इज्जत भी मिलेगी। वित्तीय स्थिति बेहतर होगी। ऑफिस में तारीफ़ मिलेगी। वेतन में बढ़ोतरी भी संभव है। सेल्स क्षेत्र वाले लोग भी लक्ष्य हासिल कर पायेंगे ।आपका दृढ़ संकल्प और आपकी कठोर मेहनत रंग लाएगी। यह समय आपके कैरियर के लिए बहुत अच्छा समय है। आज आपका भाग्यांक 4 होगा। शुभ रंग नीला होगा। आज आप ॐ गं गणपतये नमः इस मंत्र का जाप करें लाभकारी होगा।

मिथुन
आज शुभ शुरुआत आपके घर से ही होगी और आपको नयी कामयाबी दिलाएगी। आप विशेष लय में हैं, आज का दिन सार्थक होगा। सकारात्मक दृष्टि आपको औरों से अलग मुकाम पर ले जायेगी। आपको पदोन्नत किया जा सकता है। आपके प्रेम की अभिव्यक्ति के द्वारा आपका साथी सुखी और आश्चर्यचकित महसूस करेगा। अपने खाने को लेकर काफी सावधान रहें। आज आपका भाग्यांक 2 होगा। शुभ रंग पर्पल होगा। आज आप गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें लाभकारी होगा।

कर्क
आज आप काफी खुश और फ्लर्ट वाले मूड में होंगे। अपनी दिनचर्या बदलें इसमें फिटनेस को जगह दें। किसी मनोरंजक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं। आपके नए विचार से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगें। ऑफिस में नयी पहचान बनेगी। निर्माण या अचल संपत्ति के कारोबार में निवेश आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। संपत्ति से संबंधित ऋण भी आज मंजूर होने की संभावना है। आज आपका भाग्यांक 9 होगा। शुभ रंग हल्का हरा होगा। आज आप भगवान गणेश जी का दुर्वा से अर्चन करें लाभकारी है।

सिंह
आपके मन में कुछ ऐसा चल रहा है जिससे आप परेशानी महसूस कर रहे है। आप लंबे समय से एक ही परियोजना पर काम कर रहे है इसमें आपको सफलता मिलेगी और इसमें आपको बहुत लाभ प्राप्त होगा। आज व्यापार वर्ग के लोगों को अपने व्यापार में कई गुना मुनाफा होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा और आपको धन प्राप्ति के अनेक प्रकार के साधन प्राप्त होंगे। अहंकार से आपके पारिवारिक जीवन में कई परेशानियां आ सकती हैं। आज आपका भाग्यांक 1 होगा। शुभ रंग हल्का नीला होगा। आज आप भगवान गणेश जी का पूजन करें लाभकारी होगा।

कन्या
आप आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और किसी अधूरे पड़े काम को हाथ में लेंगे। समस्याएं आएँगी लेकिन आपका रास्ता नही रोक पाएंगी। आज आप अपने कैरियर को नए सिरे से शुरू करेंगे। धोखाधड़ी के प्रस्तावों से सावधान रहे। आपका पाचन तन्त्र खराब हो सकता है। आज आपका भाग्यांक 7 होगा। शुभ रंग हरा होगा। आज आप भगवान गणेश जी का पूजन करें लाभकारी होगा।

तुला
आज आप किसी सांझेदारी की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। इससे आपको रोमांस रोमांच और साहसी होने की अनुभूति तो होगी परन्तु यह देखना होगा कि यह सांझेदारी कितनी सफल होगी। आज आप एक लंबी अवधि के अनुबंध पर आप हस्ताक्षर करने के लिए आगे बढ़ सकते हैं। आप अभी हाल ही में किसी के साथ रोमांटिक रिश्ते में बंधे हैं वैसे आप इस व्यक्ति को पहले से भी जानते हैं लेकिन इनकी कई कमियों को देखकर आपको अब आश्चर्य हो रहा है। आज आपका भाग्यांक 3 होगा। शुभ रंग हल्का गुलाबी होगा। आज आप भगवान गणेश जी को हरी दुर्वा चढ़ाएं लाभकारी होगा।

वृश्चिक
आपको अपने अंतरतम की भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने की स्थति भी आ सकती है। आप को इससे थोड़ा सा डर रहेगा। आप अच्छी तरह से अपने क्षेत्र में स्थापित हैं पर आज आप अपने काम में बैचैनी महसूस कर सकते हैं। किसी चीज़ को लेकर आप में असंतोष की भावना आज आपको परेशान कर सकती है। नौकरी छोड़ने का विचार आ सकता है, लेकिन ऐसा मत करे। आपको अपने खाने की ओर तुरंत ध्यान देना होगा। आज आपका भाग्यांक 4 होगा। शुभ रंग हल्का बैंगनी होगा। आज आप भगवान गणेश जी के 12 नामों का पाठ करें लाभकारी होगा।

धनु
आप ऊर्जा से भरे हैं और बहुत अच्छे मूड में भी हैं। दोस्तों को पार्टी दे सकते हैं। दिन की शुरुआत में ही अपने सभी कार्य खत्म करने की कोशिश करे। किसी भी क्रय या विक्रय में सावधानी बरते अन्यथा आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते है। अनावश्यक खर्च से बचने की कोशिश करे। प्रेमी को अभी थोड़ा समय और दे। आज आपका भाग्यांक 5 होगा। शुभ रंग हल्का नीला होगा। आज आप भगवान गणेश को हरी दुर्वा चढ़ाएं लाभकारी होगा।

मकर
आपकी कोई ऐसी निजी घटना है जो आपको रोके हुए है और आपकी तरक्की की राह में बाधा बन रही है। अगर आप खुद को गंभीर मुसीबतों से बचाना चाहते हैं तो इन मुद्दों को सुलझा लें। शिक्षण, लेखन, पत्रकारिता और साहित्य में लगे हुए लोग आज अपने कैरियर में बड़ी सफलता का आनंद ले सकते हैं और आपको अपनी उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया जा सकता है। आज आपके अपने पार्टनर के साथ में अच्छे सम्बन्ध बनेंगे। आज आपका भाग्यांक 6 होगा। शुभ रंग हरा होगा। आज आप भगवद्गीता का पाठ करें लाभकारी होगा।

कुंभ
आपके सामने नए अवसर प्रस्तुत होने वाले हैं। आप आज तक अपनी जिस प्रतिभा को केवल हॉबी मानते आये थे उससे अपनी आजीविका चला सकते हैं। जीवन के हर क्षेत्र में नए बदलाव होंगे जो आपके जीवन को पूरी तरह बदलकर रख देंगे। आज आपको अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। आप दुसरो का काफी ध्यान रखते है पर आज अपने लिए कुछ समय निकालकर अपने ऊपर कुछ खर्च करे। फिटनेस पर ध्यान देना भी न भूलें। आज आपका भाग्यांक 1 होगा। शुभ रंग आसमानी होगा। आज आप अपने पितृों का तर्पण करें लाभकारी होगा।

मीन
आपका किसी ऐसे व्यक्ति से भी टकराव संभव है जो आप के ही जितना महत्वाकांक्षी और दृढ़ संकल्पी है। आपके वरिष्ठ अधिकारी आपकी क्षमता के अनुरूप कठिन मुद्दों से निपटने के लिए आपको पुरस्कृत भी कर सकते है। आज आप खुद को थोड़ा तनाव में पायेंगे। गर्दन में दर्द भी हो सकता है। आपके लिए सुझाव यह है कि हर दो घंटे काम करने के बाद गर्दन को आराम दें। आज आपका भाग्यांक 4 होगा। शुभ रंग हरा होगा। आज आप गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें लाभकारी होगा।

Related posts

12 October 2023 Ka Rashifal : आज 6 राशियों पर सितारें रहेंगे मेहरबान, जानें 12 राशियों का राशिफल

4 दिसंबर 2018 : जानें मंगलवार का राशिफल

29 अक्टूबर 2019 : जानें मंगलवार का राशिफल