राशिफल

6 सितम्बर 2020 : जानें रविवार का राशिफल

मेष
मोबइल कॉल से महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। इससे आपकी आर्थिक स्थिती काफी मजबूत हो जायेगी। दूसरों पर ज्यादा भरोसा ना करे।
किसी दोस्त या रिश्तेदार का आपके साथ किए गए वायदे या किसी बात से मुकरना आपके लिए तनाव जनक रहेगा। व्यवसाय में मार्केटिंग संबंधी कार्यों में आज सफलता प्राप्त होगी और काफी हद तक आपके काम सफल हो जाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति ध्यान रखें कि किसी भी प्रकार के फाइल वर्क मे गलती हो सकती है। आज रिश्तों में कुछ नकारात्मकता के कारण तनाव बढ़ सकता है। आज पुराने दर्द दोबारा हो सकता है। आज आपका भाग्यांक 4 होगा। शुभ रंग सुनहरा होगा। आज आप दुध मिश्रित जल से अपने पितृों का तर्पण करें लाभकारी होगा।

वृष
आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ परिवर्तन लाएंगे। दोस्तों के साथ तथा बाहरी गतिविधियों में अधिक समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के पूरे योग बने हुए हैं। पैतृक संबंधी कार्यों में रुकावटें उत्पन्न होगी। साथ ही किसी प्रकार का वाद विवाद भी संभव है। अधिकतर समय मार्केटिंग तथा पेमेंट आदि कलेक्ट करने में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में ध्यान नहीं दे पाएंगे। भाग्य आपका बेहतर साथ देगा। टांगों में दर्द व नसों के खिंचाव जैसी समस्या रहेगी। आज आपका भाग्यांक 5 होगा। शुभ रंग सफेद होगा। आज आप तिल मिश्रित जल से पितृों का तर्पण करें लाभकारी होगा।

मिथुन
सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में आपका अधिक समय व्यतीत होगा। साथ ही महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क भी मजबूत होंगे। विद्यार्थी गण अपनी कार्य क्षमता पर पूरा विश्वास रखें। आज आपका ध्यान कुछ नकारात्मक गतिविधियों की ओर आकर्षित होगा। किसी को पैसा उधार भी ना दे क्योंकि वापसी मिलने की उम्मीद नहीं है। व्यवसाय क्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल रहेंगी। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। योजना को कार्य रूप देने में अपने जीवन साथी की सलाह अवश्य लें। घुटनों तथा टांगों का दर्द बढ़ सकता है। वायु बादी वाली चीजों के खानपान से परहेज करे। आज आपका भाग्यांक 2 होगा। शुभ रंग क्रीम कलर होगा। आज आप जल में तिल और दुध डालकर अपने पितृों का तर्पण करें लाभकारी होगा।

कर्क
घर की साज सज्जा व रखरखाव के लिए परिजनों के साथ विचार विमर्श होगा तथा खरीदारी में भी समय व्यतीत होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपका खुशनुमा मिजाज घर के माहौल को भी खुशनुमा बनाकर रखेगा। निवेश संबंधीं किसी भी पॉलिसी को लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य कर लें। आज के दिन स्ट्रगल ज्यादा रहेगा परंतु बाद में इसके उचित परिणाम भी हासिल होंगे। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा के अनुरूप ही कोई उचित जॉब मिलने की पूरी संभावना है। वाहन चलाते समय स्पीड का ध्यान रखें। नकारात्मक विचार हावी होने से उनका आपके स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है। आज आपका भाग्यांक 1 होगा। शुभ रंग सफेद होगा। आज आप ब्राह्मणों को भोजन कराएं लाभकारी होगा।

सिंह
दिन के दूसरे पक्ष में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं परंतु आप अपने आत्मविश्वास व आत्म बल के द्वारा उनका समाधान आसानी से ढूंढ लेंगे। धार्मिक गतिविधियों के प्रति आस्था बढ़ेगी। अनावश्यक खर्चों की स्थिति रहेगी। बीमारी आदि में भी अधिक खर्च होने की आशंका लग रही है। विद्यार्थियों को कंपटीशन संबंधी पढ़ाई में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। विदेश संबंधी व्यवसाय में भी कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। जो लोग संतान की चाह रखते हैं उनकी इच्छा जल्द ही पूरी होगी। प्रॉपर्टी संबंधित काम में बदलाव होगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से जल्दी ही विवाह में परिणित होने का अवसर प्राप्त होगा। एसिडिटी व छाती में जलन जैसी दिक्कत महसूस होगी। आज आपका भाग्यांक 7 होगा। शुभ रंग सिल्वर होगा। आज आप श्रीमद् भागवतगीता का पाठ करें लाभकारी होगा।

कन्या
आय और व्यय में समानता बनी रहेगी। घर की मरम्मत व सुधार के लिए वास्तु संबंधी नियमों का इस्तेमाल करने के लिए योजनाएं बनेंगी। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त रहेगा तथा किसी प्रभावशाली व्यक्ति के साथ आपका मेल मिलाप भी बढ़ेगा। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखना। व्यर्थ के खर्चों की वजह से भी आपको तनाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में अचानक ही स्थितियां बेहतरीन होने से मन प्रसन्न रहेगा। कानूनी काम में तरक्की होगी। सभी कार्यों को आप कुशलता से अंजाम देंगे। यात्रा में कठिनाइयां आ सकती है। जुकाम खांसी की वजह से परेशान रहेंगे। आज आपका भाग्यांक 9 होगा। शुभ रंग हल्का सफेद होगा। आज आप विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें लाभकारी होगा।

तुला
फालतू की गतिविधियों से ध्यान हटाकर आप अपना पूरा ध्यान अपने कार्यों पर केंद्रित रखेंगे जिससे रुके हुए काम सुचारू रूप से संपन्न होने लगेंगे। घर का माहौल भी अनुशासित रहेगा। पड़ोस के किसी धार्मिक समारोह में जाने से लोगों के साथ मेल मिलाप बढ़ेगा। किसी किसी समय आपका मन छोटी छोटी बातों को लेकर विचलित रह सकता है। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर अवश्य रखें। स्त्री वर्ग से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे अगर कोई पार्टनरशिप करने की सोच रहे हैं तो उसे तुरंत क्रियान्वित करें। विवाह योग व्यक्ति किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं। लीवर को आराम देने के लिए संयमित खानपान व दिनचर्या रखें। आज आपका भाग्यांक 3 होगा। शुभ रंग सफेद होगा। आज आप श्रीमद् भागवतगीता का पाठ करें लाभकारी होगा।

वृश्चिक
दूसरों की मदद करने तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने में आप का विशेष योगदान रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी इजाफा होगा। घर का माहौल अनुशासित व मर्यादित रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार के विवाह संबंधी शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी को पैसा उधार ना दें। घर की व्यवस्था बनाए रखने में भी ध्यान देना अति आवश्यक है। किसी प्रकार के लड़ाई झगड़े की भी आशंका बन रही है। दान पुण्य के लिए भी आज उचित समय है। अटके हुए कई काम फिर से शुरू होंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए भाग्योदय कारक रहेगा। ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है अपनी जांच भी अवश्य करवाएं। आज आपका भाग्यांक 4 होगा। शुभ रंग हल्का गुलाबी होगा। आज आप विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें लाभकारी होगा।

धनु
आप पैसे की अपेक्षा अपने मान सम्मान तथा आदर्शों पर अधिक विश्वास रखते हैं और इसमें आप कामयाब भी रहते है। आपका कर्म प्रधान होना स्वतः ही आपके भाग्य का निर्माण भी करेगा। आपके अधिकतर काम आसानी से हल होते जाएंगे। व्यर्थ के घूमने फिरने तथा दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने से धन तथा समय की बर्बादी ही होगी। कार्यक्षेत्र में अपना ध्यान पूरी तरह से केंद्रित रखें। आज काम की गति कुछ मंद रहेगी परंतु धीरे धीरे परिस्थितियां सुधर जाएंगी। खनिज पदार्थ या मेटल से जुड़े व्यवसाय में तेजी रहेगी। आज का दिन नवविवाहितों के लिए खास रहेगा। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। यूरिन संबंधी इन्फेक्शन व सूजन जैसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका लग रही है। आज आपका भाग्यांक 5 होगा। शुभ रंग सुनहरा होगा। आज आप श्रीमद् भागवतगीता का पाठ करें लाभकारी होगा।

मकर
आपका पूरा ध्यान आर्थिक गतिविधियों को और अधिक मजबूत करने में लगा रहेगा तथा इससे संबंधित आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनेगी। किसी सामाजिक धार्मिक आयोजन का दायित्व भी आप पर रहेगा। परिजनों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। बजट से अधिक धन व्यय होने की भी आशंका है। किसी वसीयत संबंधी कार्य में भी रुकावट आ सकती है। नौकरी मे स्त्री वर्ग को विशेष सफलता हासिल होगी। शाम का समय आत्म संतुष्टि से भरा होगा। यात्रा की संभावना दिखेंगी। व्यापार से जुड़े लोगों को भरपूर धन लाभ होगा। आज आप काम में ज्यादा ध्यान देंगे। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति की वजह से पति पत्नी के संबंधों में तकरार उत्पन्न हो सकती है। गले में इन्फेक्शन हो सकता है। आज आपका भाग्यांक 6 होगा। शुभ रंग हल्का लाल होगा। आज आप अपने पितृों के निमित्त दुध चावल का भोग लगाएं लाभकारी होगा।

कुंभ
आज आपके स्वभाव में उदारता व कोमलता की भावना अधिक रहेगी, जिससे आसपास का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। नई नई योजनाएं दिमाग में आएंगी। अपने नजदीकी संबंधियों की मदद से उन योजनाओं को क्रियान्वित रूप भी प्रदान करेंगे। बड़े भाई या किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता से आप सफल हो जाएंगे। घर का वातावरण किसी छोटी सी बात को लेकर तनावपूर्ण हो सकता है। कारखाने में मशीनरी से संबंधित व्यवसाय में तरक्की के उचित योग बन रहे हैं। किसी नजदीकी मित्र या संबंधी द्वारा कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलेगा। आर्थिक स्थितियां बहुत अधिक उत्तम बनेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अचानक से ही कोई महत्वपूर्ण शुभ समाचार मिल सकता है। पैसों का निवेश करने की योजना सफल होगी। शेयर मार्केट के लोगों को फायदा मिलेगा। आज आपका भाग्यांक 1 होगा। शुभ रंग सफेद होगा। आज आप पितृ गायत्री का जाप करें लाभकारी होगा।

मीन
आपका ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों से हटकर पूरी तरह अपने व्यक्तिगत कार्यों पर केंद्रित रहेगा तथा आप अपनी बौद्धिक क्षमता के बल पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। परिवार में किसी व्यक्ति के विवाह को लेकर खरीददारी संबंधी योजनाएं भी बनेगी। अपने व्यवहार को संयमित बनाकर रखना। तनाव की वजह से भरपूर नींद भी नहीं ले पाएंगे। व्यवसाय तथा नौकरी दोनों कार्य क्षेत्रों में किसी प्रकार की राजनीति हो सकती हैं। पुराने व्यवहार फिर से एक बार फायदेमंद साबित हो सकते हैं। किसी व्यक्ति के परिचय से काम में मदद होगी। ग्रहों का आज विशेष प्रभाव होगा। पति पत्नी के संबंध खुशनुमा रहेंगे। पुराने मित्रों से मेल मुलाकात बीती यादों को ताजा करेगा। आज आपका भाग्यांक 6 होगा। शुभ रंग हल्का पीला होगा। आज आप पितृ सूक्त का पाठ करें लाभकारी होगा।

Related posts

23 July 2024 Ka Rashifal : आज आयुष्मान व सौभाग्य योग में 4 राशि के जातको को मिलेगा किस्मत का साथ, जानें 12 राशियों का राशिफल

9 August 2023 Ka Rashifal : बुध देव की कृपा से बनेंगे इन राशियों के काम, जानें 12 राशियों का आज का राशिफल

राशिफल 08 जून 2018 : जानें, कैसा रहेगा आज आपका दिन