हिसार

राकेश सिहाग बने प्रणामी स्कूल में बेस्ट टीचर, लेपटॉप व अवार्ड से हुए सम्मानित

आदमपुर,
भादरा रोड स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूल के सभी शिक्षकों के मुल्यांकन के बाद राकेश सिहाग को बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

स्कूल के प्राचार्य तोलाराम शर्मा ने बताया राकेश सिहाग के आल ओवर कार्य को देखते हुए उन्हें बेस्ट टीचर अवार्ड के साथ लेपटॉप पुरस्कारस्वरुप दिया गया। उन्होंने बताया इसके अलावा दो और टीचर्स को आवार्ड के लिए चुनने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। इन टीचर्स को वार्षिकोत्सव के दौरान आवार्ड और पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा।

प्राचार्य ने बताया कि शिक्षक दिवस को स्कूल में सदा से गुरु पूजन के रुप में मनाया जाता है। बेस्ट टीचर बनने पर राकेश सिहाग को तिलक लगाकर सम्मानित किया गया और आनलाइन आकर बच्चों ने उनका पूजन करके आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन कमेटी ने निर्णय लिया है कि हर साल शिक्षक दिवस पर बेस्ट टीचर अवार्ड से एक टीचर को और 2 टीचर को वार्षिकोत्सव में सम्मानित किया जायेगा।

Related posts

शनिवार रहा हादसों के नाम, 7 वाहन आपस में टकराए

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर से सुसराल जाने के लिए 2 बच्चों के साथ निकली महिला लापता, अचानक घर पहुंचा महिला का बेटा

वोट से राज बदला जा सकता है तो रिमोट से मीडिया : सोनल दहिया

Jeewan Aadhar Editor Desk