राशिफल

8 सितम्बर 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल

मेष
प्रॉपर्टी की खरीदी और बिक्री से जुड़ी कोई योजना बन रही है तो तुरंत उस पर अमल करें। आपको निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में आपका आत्मिक उत्थान होगा। घर में किसी बात को लेकर कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। संतान की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखने की आवश्यकता है। मामा पक्ष के साथ अपने संबंधों को मधुर बनाकर रखें। अनावश्यक यात्रा को स्थगित ही रखना ठीक है। कार्यक्षेत्र में व्यापारिक मंदी की वजह से तनाव रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अनचाही यात्रा करने की वजह से मन व्यथित रहेगा। गले और छाती में कफ संबंधी इंफेक्शन हो सकता है। आज आपका भाग्यांक 3 होगा। शुभ रंग लाल होगा। आज आप हनुमानजी को चोला चढ़ाएं लाभकारी होगा।

वृष
दिन की शुरुआत में काम की अधिकता के कारण बहुत अधिक मेहनत रहेगी परंतु दोपहर बाद मेहनत के उचित परिणाम भी मिलने शुरू हो जाएंगे। दोस्तों के साथ भी घूमने फिरने व मनोरंजन संबंधी कार्य में समय व्यतीत होगा। ध्यान रखें कि पैसे के लेनदेन संबंधी कोई गलती होने से नुकसान हो सकता है जिसकी वजह से कुछ लोगों के साथ संबंध भी खराब होने की आशंका है। सुख शांति के लिए अध्यात्म संबंधी गतिविधियों में कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। पब्लिक डीलिंग ग्लैमर व कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। थायराइड संबंधी समस्या बढ़ने की आशंका लग रही है। आज आपका भाग्यांक 2 होगा। शुभ रंग हल्का गुलाबी होगा। आज आप बंदरों को केला खिलाएं लाभकारी होगा।

मिथुन
संतान की किसी समस्या को हल करने में आपका सहयोग सकारात्मक रहेगा। आस पड़ोस की सामाजिक गतिविधियों मे भी आपका वर्चस्व बना रहेगा। प्रोपर्टी के विक्रय संबंधित योजनाएं सफल हो जाएंगी। परिवार में भी खुशी भरा माहौल रहेगा। आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें जिसकी वजह से आपके कई काम रुक सकते हैं। व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चे की अधिकता रहेगी किसी को पैसा उधार ना दे अन्यथा वापसी की उम्मीद नहीं है। अगर किसी व्यवसाय में साझेदारी की योजना बन रही है तो तुरंत उस पर अमल करें। चोट या एक्सीडेंट होने जैसी आशंका लग रही है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। आज आपका भाग्यांक 6 होगा। शुभ रंग हल्का लाल होगा। आज आप गाय को गुड़ खिलाएं लाभकारी होगा।

कर्क
आपका अधिकतर समय अपने व्यक्तित्व को और अधिक बेहतर बनाने में व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के अनुरूप ही कोई नौकरी मिलने से प्रसन्नता रहेगी। धर्म कर्म व आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज धन संबंधी कोई नुकसान होने की वजह से तनाव रहेगा। आपकी अधिकार पूर्ण वाणी दूसरों को नाराज कर सकती है। किसी भी प्रकार की यात्रा को आज स्थगित ही रखें क्योंकि कोई फायदा नहीं होगा। आज कोई भी नया काम ना ही शुरू करें तो बेहतर है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से तनाव रह सकता है। मानसिक तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर व डायबिटीज आदि की समस्या उत्पन्न हो सकती है। आज आपका भाग्यांक 7 होगा। शुभ रंग गोल्डन होगा। आज आप हनुमानजी को गुड़ चने का भोग लगाएं।

सिंह
आपके आत्मविश्वास व आत्मबल को और अधिक बढ़ा रहा है। मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी में आपका समय व्यतीत होगा। सामाजिक गतिविधियों में भी आप सम्मानित होंगे। अपने स्वभाव में लचीलापन बनाकर रखें। नजदीकी मित्र या भाई के साथ छोटी सी बात का बहुत बड़ा इश्यू बन सकता है। आयात निर्यात संबंधी व्यवसाय में किसी प्रकार के नुकसान होने की संभावना लग रही है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को विदेश संबंधी कोई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। मन स्थिति कुछ देर तनाव पैदा कर सकती है। परिवार में कुछ फैसले आपके मन के विरुद्ध होंगे। आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का विश्वास मिल सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। एसिडिटी व गैस होने जैसी समस्या रहेगी। आज आपका भाग्यांक 2 होगा। शुभ रंग लाल होगा। आज आप हनुमान चालीसा का पाठ करें लाभकारी होगा।

कन्या
सम्मानित व्यक्तियों के साथ समय व्यतीत होगा। इसकी वजह से आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े युवा वर्ग को जल्दी ही कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त होगी। ससुराल पक्ष के साथ किसी बात को लेकर कुछ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक गतिविधियां भी कुछ मंद रहेंगी। चचेरे भाई बहनों के साथ संबंध बेहतर बनाकर रखें। आज कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है। किसी नए काम की जिम्मेदारी आप का रुतबा बढ़ा देगी। शारीरिक व मानसिक थकान रहेगी। आज आपका भाग्यांक 8 होगा। शुभ रंग सुनहरा होगा। आज आप पृथ्वी माता का पुजन करें लाभकारी होगा।

तुला
आज समय कलात्मक तथा भावना प्रधान साहित्य की जानकारी प्राप्त करने में अधिक व्यतीत होगा। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह से संबंधित योजनाएं भी बनेंगी। विदेशी संपर्क सूत्र से अच्छी इनकम होने की संभावना है। कुछ काम बनते बनते बीच में ही रुक सकते हैं। खर्चे के प्रति कंजूसी करना भी परिवार के लिए दिक्कत उत्पन्न कर सकता है। मीडिया आर्ट और कंप्यूटर से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक उपलब्धियां प्राप्त होंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने डिपार्टमेंट में किसी प्रकार की महत्वपूर्ण आथोरिटी प्राप्त हो सकती हैं। विवाहेत्तर प्रेम संबंध उपज सकते हैं इसलिए सावधान रहें। आज आपका भाग्यांक 3 होगा। शुभ रंग गुलाबी होगा। आज आप बहते हुए जल में स्नान करें लाभकारी होगा।

वृश्चिक
आपके अंदर बहुत अधिक ऊर्जा का समावेश है इसकी वजह से आप किसी भी परिस्थिति में अपनी समस्याओं का हल ढूंढने में सफल रहेंगे। युवा वर्ग को अपनी प्रथम इनकम मिलने से बहुत अधिक खुशी महसूस होगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व मधुर स्नेह घर के वातावरण को सुखमय बनाकर रखेगा। कार्य क्षेत्र में कुछ उतार चढ़ाव रहेंगे, परंतु किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद आपकी समस्याओं का जल्दी हल भी प्रदान करेगी। नए व्यापार उद्योग के लिए अच्छा समय रहेगा। घर में किसी मूल्यवान वस्तुओं की खरीददारी होगी। युवाओं को स्कॉलरशिप मिलने का संकेत है। किसी पुराने काम का अटका हुआ पैसा भी मिल सकता है। पेट संबंधी दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। आज आपका भाग्यांक 9 होगा। शुभ रंग लाल होगा। आज आप बहते हुए जल में तांबे के सिक्के प्रवाहित करें लाभकारी होगा।

धनु
अध्यात्म और गूढ़ विद्या के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा और आपको उत्तम जानकारी भी हासिल होगी। कोई लाभदायक नजदीकी यात्रा भी होने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को विदेश जाने के शुभ अवसर मिलेंगे। अपने व्यक्तिगत कार्यों पर अधिक ध्यान देने की वजह से परिवार व रिश्तेदारों के साथ दूरी उत्पन्न हो सकती है। अपने संबंधों को मजबूत बनाकर रखने की आवश्यकता है। आज अधिकतर समय मार्केटिंग तथा बाहर की गतिविधियों को पूरा करने में ही व्यतीत हो जाएगा परंतु फिर भी कार्यक्षेत्र में सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों की उच्चाधिकारियों के प्रति छवि और अधिक मजबूत बनेगी। कपड़ों पर आज खर्चा हो सकता है। आज आपका भाग्यांक 1 होगा। शुभ रंग हल्का लाल होगा। आज आप हनुमानजी को लड्डू का भोग लगाएं लाभकारी होगा।

मकर
आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में आप और अधिक प्रयासरत रहेंगे। आपका अपनी क्षमता पर विश्वास रखना आपको नई उपलब्धियां भी प्रदान करेगा। प्रॉपर्टी के क्रय विक्रय संबंधी कार्य में उचित लाभ की संभावना बन रही है। आपका बहुत अधिक अनुशासित व्यवहार पारिवारिक जनों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। भाई बहनों के साथ भी संबंध मधुर बनाकर रखें। अगर पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय करने की सोच रहे हैं तो यह आर्थिक दृष्टि से आपके लिए बहुत ही अधिक फायदेमंद रहेगा। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी प्रकार की समस्या में फंस सकते हैं। किसी से लिया हुआ कर्ज मानसिक बोझ बढ़ाएगा। किसी अन्य व्यक्ति की वजह से वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है और सामाजिक मानहानि की भी आशंका है। त्वचा संबंधी इंफेक्शन होने की संभावना है। आज आपका भाग्यांक 4 होगा। शुभ रंग आरेंज होगा। आज आप हनुमान चालीसा का पाठ करें लाभकारी होगा।

कुंभ
आज विचारों में बहुत अधिक भावुकता रहेगी। नए—नए आइडिया दिमाग में आएंगे और उन पर अमल करना भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। रिश्तेदारों तथा बहन भाइयों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे। प्रतिद्वंदी भी परास्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र में स्थितियां अनुकूल रहेंगी परंतु किसी किसी समय कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी महसूस हो सकती है। शेयर व सट्टा जैसे कार्यों में फायदा होगा। आज भावनात्मक बातों को छेड़ने का सही समय नहीं है। जीवन साथी से अधिक उम्मीद रखना आपके संबंधों में दूरियां ला सकता है। विवाह योग्य युवाओं के लिए कोई अच्छा रिश्ता आएगा। पैरों में सूजन व दर्द जैसी समस्या रहेगी। आज आपका भाग्यांक 6 होगा। शुभ रंग केसरिया होगा। आज आप गाय को चने की रोटी खिलाएं लाभकारी होगा।

मीन
आपका पूरी तरह से अपने कार्यों के प्रति समर्पित होना आपको नकारात्मक गतिविधियों से दूर करेगा और आप अपने अंदर शुभ ऊर्जा महसूस करेंगे। तनाव से मुक्ति मिलेगी। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई से हटकर मौज मस्ती में लगेगा। कभी कभी आपका क्रोधी व जिद्दी स्वभाव घर के लोगों के लिए परेशानी का कारण बनेगा। कमीशन तथा बीमा संबंधी कार्य में सफलता मिलेगी। रुकी हुई कोई पेमेंट वगैराह प्राप्त करने के लिए समय उत्तम है। नौकरी पेशा व्यक्तियों का अपने आफिस में दबदबा बना रहेगा। फैशन से जुड़े व्यापार को नई दिशा मिलेगी। चांदी की धातु का प्रयोग रुकावटें दूर करेगा। मानसिक थकान अधिक महसूस होगी। आज आपका भाग्यांक 5 होगा। शुभ रंग हल्का लाल होगा। आज आप बंदरों को केला खिलाएं लाभकारी होगा।

Related posts

28 जून 2019 : जानें शुक्रवार का राशिफल

11 अप्रैल 2021 : जानें रविवार का राशिफल

14 सितंबर 2020 : जानें सोमवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk