राशिफल

10 सितम्बर 2020 : जानें वीरवार का राशिफल

मेष
आज पूरे मनोयोग द्वारा घर के सभी सदस्यों की जरूरतें पूरी करने में समय व्यतीत करेंगे। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। थकान की वजह से कभी कभी स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मामा पक्ष से भी संबंध मधुर बनाकर रखना आवश्यक है। व्यवसाय में कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। पिता या पिता समान व्यक्ति का सहयोग व सलाह आपके लिए बेहतरीन उपलब्धियों का निर्माण करेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। घर में पॉजिटिव ऊर्जा का प्रभाव बना रहेगा। शारीरिक बीमारी से छुटकारा मिलेगा। लेकिन ठंडे गरम खानपान की वजह से गले में इन्फेक्शन होने की आशंका है। आज आपका भाग्यांक 2 होगा। शुभ रंग पीला होगा। आज आप पीपल वृक्ष का पूजन करें लाभकारी होगा।

वृष
आज का दिन नजदीकी मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत होगा। लाभदायक संपर्क भी स्थापित होंगे। घर में सुधार संबंधी योजनाएं भी बनेगी। लोन लेने की योजना बन रही है तो अधिक पैसा उधार लेने से बचे। व्यवसाय की अधिकतम गतिविधियां घर से ही संपन्न हो जाएंगी। स्थानांतरण के इच्छुक नौकरी पेशा व्यक्तियों को शीघ्र शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपका कोई विचार आपके साथ साथ परिवार के सदस्यों को भावनात्मक ठेस पहुंचा सकता है। घर के किसी यंत्र में बिगाड़ हो सकता है। आंखों में दर्द या इंफेक्शन की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। आपका भाग्यांक 3 होगा। शुभ रंग सुनहरा होगा। आज आप गाय को चने की दाल खिलाए लाभकारी होगा।

मिथुन
आपके मस्तिष्क में नई—नई योजनाएं बनेगी जो कि घर तथा व्यवसाय दोनों के लिए उचित साबित होगी। घर में सगे संबंधियों का आगमन तथा मेल मिलाप घर के वातावरण को खुशनुमा बनाएगा। भाइयों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में कुछ सुधार संबंधी निर्माण के लिए बहुत अधिक खर्चा हो जाएगा परंतु आय के मार्ग भी प्रशस्त रहेंगे। आप अपने आकर्षक व्यक्तित्व और भाषा से काफी मशहूर रहेंगे। आप की कला और क्रिएटिव ज्ञान से लोगों को मोहित कर सकते हैं। जोड़ों व नसों का दर्द बढ़ सकता है। आज आपका भाग्यांक 1 होगा। शुभ रंग केसरिया होगा। आज आप केले के पेड़ में जल चढ़ाएं और पूजन करें लाभकारी होगा।

कर्क
आज अधिकतर समय मौज मस्ती तथा स्वयं के व्यक्तित्व को और अधिक निखारने में व्यतीत होगा। आपकी प्रभावशाली वाणी दूसरों के ऊपर बेहतरीन प्रभाव छोड़ेगी और सामाजिक क्षेत्र में भी आपकी छवि और अधिक निखरेगी। आज लाभ के कुछ स्रोत कम रहेंगे। मशीनरी तथा खान पान से संबंधित व्यवसाय में बेहतरीन अनुबंध प्राप्त होंगे। उच्चाधिकारियों का सहयोग भी प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण कामों को ना टालें। भाई बहन के साथ के विवाद को और ना खींचे। अविवाहित लोगों को जल्दी ही खुशखबरी मिल सकती हैं। भूख ना लगने या अपच जैसी शिकायत रहेगी। आज आपका भाग्यांक 6 होगा। शुभ रंग पीला होगा। आज आप केले का पुजन करें लाभकारी होगा।

सिंह
कुछ समय से आप अपने अंदर बहुत अधिक ऊर्जा व आत्मविश्वास का अनुभव कर रहे हैं। अत्यधिक ईगो व गुस्से पर काबू करना आवश्यक है। अपने पेपर वर्क तथा फाइलों को पूरा रखना अति आवश्यक है। रुके हुए कोर्ट केस संबंधी मामले भी आगे बढ़ेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को कोई नजदीकी यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी परिचित व्यक्ति द्वारा मानसिक तकलीफ हो सकती है। जिस किसी विषय के बारे में आप गंभीरता से सोच रहे हैं उसमें प्रगति नजर आएगी। पति पत्नी के बीच में कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, परंतु इसका नकारात्मक प्रभाव परिवार पर नहीं पड़ेगा। आज आपका भाग्यांक 4 होगा। शुभ रंग गोल्डन होगा। आज आप अपने शरीर में चंदन का लेप करें लाभकारी होगा।

कन्या
दिल की अपेक्षा दिमाग से काम लेना आपके लिए बेहतर साबित होगा। विद्यार्थियों की अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रता बनी रहेगी। सरकारी कार्यों को लापरवाही की वजह से अधूरा ना छोड़े क्योंकि किसी तरह की पेनल्टी लग सकती है। पैतृक संबंधी मामले अभी और अधिक उलझने की आशंका लग रही है। दूसरों के कार्यों में अधिक मीन मेख निकालना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। नौकरीपेशा व्यक्ति फाइलें व दस्तावेज बहुत अधिक संभालकर रखें। धर्म पूजा पाठ में आज विशेष रुचि होगी। विवाह योग्य कन्याओं के लिए अनुकूल समय उच्च शिक्षित और प्रतिष्ठित व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलेगा। आपसी संबंध भी मधुर रहेंगे। मानसिक व शारीरिक थकान रहेगी। आज आपका भाग्यांक 1 होगा। शुभ रंग आरेंज होगा। आज आप भगवान शालिग्राम का अभिषेक करें लाभकारी होगा।

तुला
आपका कर्म प्रधान होना स्वतः ही आपके भाग्य का निर्माण करेगा और आपको उचित उपलब्धियां भी हासिल होंगी। घर में भी अनुशासन तथा व्यवस्था बनाए रखने में आपका महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा। सरकारी गतिविधियों से आपको बेहतरीन मुनाफा होने की संभावना है। पैतृक संपत्ति को लेकर भी किसी प्रकार का विवाद संभव है। आज व्यवसायिक गतिविधियों को अपने कार्य क्षेत्र में रहकर ही पूर्ण करें। किसी भी प्रकार की मार्केटिंग व यात्रा को स्थगित रखना ही उचित रहेगा। आपके कार्य में जीवन साथी का भी शारीरिक व मानसिक रूप से पूर्ण सहयोग रहेगा परंतु विपरीत लिंगी व्यक्ति से मेल मुलाकात आपकी छवि को खराब कर सकती हैं। आज आपका भाग्यांक 9 होगा। शुभ रंग केसरिया होगा। आज आप विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें लाभकारी होगा।

वृश्चिक
अपने आपको बहुत अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे तथा सभी कार्य को तुरंत पूरा करने के प्रयास में लगे रहेंगे। घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन भी संभव है। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक बेहतर हो जाएगी। कभी कभी निर्णय लेने में परेशानी हो सकती हैं। अगर स्थान परिवर्तन की योजना बन रही है तो अभी कुछ समय तक स्थगित रखें। दिन के दूसरे पक्ष में पैसे से लेनदेन संबंधी भूल हो सकती हैं। सरकारी गतिविधियों से जुड़े व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। राजनीतिक संपर्क सूत्रों का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों पर बॉस या उच्चाधिकारियों का दबाव बना रहेगा। अत्यधिक थकान की वजह से टांगों में दर्द की समस्या रह सकती हैं। आज आपका भाग्यांक 3 होगा। शुभ रंग हल्का गुलाबी होगा। आज आप केले के पेड़ में जल चढ़ाएं लाभकारी होगा।

धनु
आपके आदर्श व लोगों के प्रति सहयोग की भावना की वजह से आपको समाज में उचित सम्मान प्राप्त होगा तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी और अधिक रुचि बढ़ेगी। वसीयत संबंधी कोई पुराना मसला भी हल होगा। बाहरी गतिविधियों में अत्यधिक समय व्यतीत करने की वजह से आपके अपने व्यक्तिगत काम अटक जाएंगे। पुरानी प्रॉपर्टी की सेल परचेज से संबंधित व्यवसाय में महत्वपूर्ण डील हो सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के ऑफिस का माहौल खुशनुमा तथा तनाव मुक्त रहेगा। नौकरी में तबादला मिलने में आप सफल रहेंगे या प्रोजेक्ट में बदलाव भी हो सकता है। गैस व कब्ज जैसी दिक्कत रहेगी। आज आपका भाग्यांक 4 होगा। शुभ रंग पीला होगा। आज आप भगवान शालिग्राम को पंचामृत से स्नान कराएं लाभकारी होगा।

मकर
दूसरों की गलतियों को माफ करना आपके स्वभाव की मुख्य विशेषता है और यह विशेषता आपके लिए भाग्योदय कारक साबित होगी। कोई भी कार्य करने से पहले पूरी तरह उसकी रूपरेखा बनाएं और उसके बाद ही अमल करें। व्यर्थ की यात्राओं की अधिकता रहेगी। व्यवहार में लचीलापन बनाकर रखें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय सुचारू रूप से चलते रहेंगे। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति का हस्तक्षेप संबंधों में कुछ दिक्कत उत्पन्न कर सकता हैं। पैरों में दर्द व सूजन जैसी समस्या रहेगी। आज आपका भाग्यांक 5 होगा। शुभ रंग गोल्डन होगा। आज आप पीपल वृक्ष में दुध चढ़ाएं लाभकारी होगा।

कुंभ
ग्रह गोचर आर्थिक दृष्टि से पूर्णता आपके पक्ष में है इसका भरपूर उपयोग करें। लाभ के अन्य मार्ग भी प्रशस्त होंगे। आप अपनी मेहनत व पराक्रम के बल पर किसी भी मुश्किल काम को पूरा करने में समर्थ रहेंगे तथा आपके दिमाग में नए नए बेहतरीन आईडिया भी आएंगे। परिवार में किसी छोटे से मुद्दे को लेकर बड़ा वाद विवाद भी होने की आशंका है। व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण लाभदायक आर्डर मिलने के योग बने हुए हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों को भी अचानक से ही कोई सूचना प्राप्त होगी। आपकी प्रगति आप के विश्वास और धैर्य का सबूत होगी। आपको पैसे कमाने के नए रास्ते मिल सकते हैं। मित्रों को पैसे उधार न दें लिया हुआ उधार जल्दी लौट आने की कोशिश करें। पीठ के निचले हिस्से में सूजन व दर्द जैसी शिकायत रहेगी। आज आपका भाग्यांक 2 होगा। शुभ रंग केसरिया होगा। आज आप जल में दुध डालकर अपने पितृों का तर्पण करें लाभकारी होगा।

मीन
आज आप सभी चिंताओं को छोड़कर हल्के फुल्के मूड में रहेंगे। नजदीकी दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ मनोरंजन व मेल मिलाप में समय व्यतीत होगा। युवा अपने कैरियर को लेकर बहुत अधिक गंभीर रहेंगे। संयुक्त परिवार में अलग होने जैसी बातों पर विचार विमर्श होगा जिसकी वजह से कुछ विवाद भी हो सकता है। उस समस्या को सुलझाने में आप तनावग्रस्त भी रह सकते हैं। धैर्य पूर्वक निर्णय लेना ज्यादा उचित रहेगा। बीमा तथा कमीशन संबंधी व्यवसाय लाभदायक स्थिति में रहेंगे। आर्थिक स्थिति भी उत्तम बनी रहेगी। सहयोगियों व कर्मचारियों की सलाह आपके लिए बेहतरीन साबित होगी। मानसिक तनाव रहेगा तथा ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या भी उठ सकती है। आज आपका भाग्यांक 7 होगा। शुभ पीला होगा। आज आप श्रीमद् भागवतगीता का पाठ करें लाभकारी होगा।

Related posts

10 December 2023 Ka Rashifal : आज 4 राशियों के लिए दिन रहेगा शानदार, जानें 12 राशियों का राशिफल

18 मार्च 2023 : जानें शनिवार का राशिफल

13 जून 2022 : जानें सोमवार का राशिफल