राशिफल

12 सितम्बर 2020 : जानें शनिवार का राशिफल

मेष
आज आपकी किसी से कोई महत्वपूर्ण बातचीत होने के आसार हैं। टकराव की स्थिति भी बन सकती है। आप पूरे दिन इसी में व्यस्त रहेंगे। आज आपको अपने खर्चो का ध्यान रखना होगा। छोटे—छोटे खर्चे आगे जाकर विराट रूप धारण कर लेते है। आपको कुछ अन्य कार्यों के बारे में भी सोचना चाहिए ताकि आपकी आय बढ़ सके। नई शुरुआत सभी मोर्चों पर संकेत दे रहे हैं। आप ऐसे व्यक्ति से मिल सकते है जिससे आपके जीवन में एक नए अध्याय की शुरूआत होगी। आज आपका मानसिक तनाव भी कम रहेगा। आज आपका भाग्यांक 1 होगा। शुभ रंग सिंदुरी होगा। आज आप गाय काले कुत्ते को रोटी खिलाएं लाभकारी होगा।

वृष
आज आप अपनी निजी समस्याओं और अपनी असुरक्षाओं से घिरे होने के कारण स्पष्ट नही सोच पायेंगे। आपके आज के फैसले गलत हो सकते हैं इसीलिए भविष्य के कार्यक्रमों की योजना आज बनाना सही नही है। सहकर्मी आपके मददगार साबित होंगे और आप एक टीम के नेता की भूमिका अच्छी तरह से निभाएंगे। आपका रुख अपनी लव लाइफ के प्रति काफी नरम है। आपको अच्छी जीवन शैली तो पसंद है। आप ऐसे लोगों से काफी प्रभावित होंगे जो फिट रहने के लिए काफी मेहनत करते हैं। आज आपका भाग्यांक 6 होगा। शुभ रंग आसमानी होगा। आज आप सुन्दरकाण्ड का पाठ करें लाभकारी होगा।

मिथुन
आज हर कहीं आप लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे और अपनी छाप छोड़ेंगे महत्वपूर्ण बिज़नेस बैठकों में आपके मुताबिक़ निर्णय होंगे। आप ईमानदार और मेहनती हैं पर आज सफलता आपकी पहुंच से दूर रह सकती है। कुछ मामूली गलतियाँ आपको परेशान कर सकती है। आप अपने कार्यस्थल पर किसी भी विवाद से बचे। आज का दिन अपने दोस्तों के साथ आराम करने के लिए काफी ठीक रहेगा। अपने प्यार को महसूस करायें की वो आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आपकी उर्जा आपको काफी उत्साही मनोवृति में रखेगी। आपको छोटी मोटी चोट लग सकती है। आज आपका भाग्यांक 3 होगा। शुभ रंग हल्का हरा होगा। आज आप ज़रुरतमंद लोगों को भोजन खिलाएं लाभकारी होगा।

कर्क
कुछ बड़ी चीजे आपके कार्य क्षेत्र में आपका इंतजार कर रही है। आपको कुछ समय से अपने कार्य के प्रति प्रशंसा नहीं मिल रही थी ये पूरी तरह से आज गायब हो जाएगा और आपको उच्च वेतन और अधिक भत्तों के साथ एक दूसरी जगह नौकरी मिल सकती है। आप ऐसे किसी आदमी की ओर आकर्षित होंगे जिसकी प्राथमिकताएं और रुचियाँ आपसे मेल खाती हैं। किसी चीज से त्वचा का संकर्मण हो सकता ​है। आपको अपनी आँखों को भी धूल मिट्टी से बचाना होगा नही तो आँखों में भी एलर्जी की समस्या हो सकती है। आज आपका भाग्यांक 7 होगा। शुभ रंग केसरिया होगा। आज आप पीपल वृक्ष में जल चढ़ाएं लाभकारी होगा।

सिंह
अपनी योजनाओं को अमल में लाने का बहुत अच्छा समय है। नई योजनायें भी जल्दी ही कामयाब होगी। अफवाहों से बचें। आपके व्यावसायिक कौशल में तेजी आयेगी और आप एक मजबूत भावना के साथ पेशेवर दौड़ में वापस स्थापित होंगे। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने पार्टनर या अपने सम्बन्ध के बारे में चिंतित हो सकते हैं। कोई अप्रत्याशित तथा अचानक नुक्सान हो सकता है। आज कहीं यात्रा करना सुरक्षित नही होगा। बहुत अधिक सावधान रहें। आज आपका भाग्यांक 3 होगा। शुभ रंग हल्का नीला होगा। आज आप बंदरों को केला खिलाएं लाभकारी होगा।

कन्या
आज शुभ की शुरुआत आपके घर से ही होगी और आपको नयी कामयाबी दिलाएगी। आज का दिन सार्थक होगा। मुश्किल समय में भी अपनी मुस्कान और हौंसला बनाये रखें। आपकी सकारात्मक दृष्टि आपको औरों से अलग मुकाम पर ले जायेगी। काम के प्रयोजन के लिए आप यात्रा कर सकते है। आपकी जिन्दगी में कोई एक अलग सा व्यक्ति आने वाला है जो एक बार फिर आपको विपरीत लोगों के बारे में दुबारा सोचने पर मजबूर करेगा। आप आज अपच से जुड़ी समस्याओं से परेशान हो सकते हैं। लेकिन आपको यह समझना होगा कि वास्तविक समस्या आपके पाचन तन्त्र की नही बल्कि उस तनाव तथा चिंता के कारण है जिससे आप जूझ रहे हैं। आज आपका भाग्यांक 1 होगा। शुभ रंग हल्का गुलाबी होगा। आज आप गाय गुड़ खिलाएं लाभकारी होगा।

तुला
आप अपने समस्या को सुलझा लेने की कुशलता से सबको अचरज में डाल देंगे। सहकर्मी आपसे प्रभावित होंगे। आपका आत्मविश्वास देकने लायक होगा और आपको एक नया काम मिलेगा। आज आप अपने साथी के बारे में कुछ नया जान सकते हैं और इस नई जानकारी की वजह से आपको एक बड़ा आश्चर्य हो सकता है। हर रोज एक कप कॉफ़ी आपके दिल के लिए बहुत अच्छी है। आज आपका भाग्यांक 5 होगा। शुभ रंग आसमानी होगा। आज आप पीपल वृक्ष के नीचे कच्चे तेल का दीपक जलाएं लाभकारी है।

वृश्चिक
आज कोई अप्रत्याशित और काफी दबाव वाला काम मिलेगा लेकिन आप चिंता ना करें आप आसानी से पूरा कर लेंगे। आपको सबकी प्रशंसा भी मिलेगी। ऐसा हो सकता है कि घर पर अचानक बहुत सारे मेहमान आ जाए। बॉस आपको अंतिम समय पर कोई महत्वपूर्ण काम सौंप सकता है। आप आज प्रेम से ओतप्रोत होना चाहते है। इस समय आपको अपने मन की बात सुननी चाहिए। आज आपका सारा मानसिक तनाव ख़त्म हो जाएगा। आज आपका भाग्यांक 2 होगा। शुभ रंग सिंदुरी होगा। आज आप हनुमत आराधना करे लाभकारी होगा।

धनु
आज आप खुद को उलझन में फंसा हुआ महसूस करेंगे। अपना भला चाहने वाले लोगों से उन चीजों के बारे में भी खुलकर बात करें जो आपको परेशान कर रही हैं। अनिश्चितत्ता के बादल एक सप्ताह में छंट जायेंगे। किसी परिजन या अन्तरंग दोस्त का साथ मिलेगा। आज आपको जाँच परख कर निवेश करना है। अगर आप अपने लिए घर खरीदने की सोच रहे है तो आपको अच्छे प्रस्ताव मिल सकते है। अपने इस चीज़ के लिए जो वित्तीय रणनीति बनाई थी उनका फल अब आपको मिल सकता है। आज आपका भाग्यांक 7 होगा। शुभ रंग रंगीन होगा। आज आप हनुमान चालीसा का पाठ करें लाभकारी होगा।

मकर
आज चलते हुए सावधान रहें हल्की खरोचें आ सकती हैं। न चाहते हुए भी आप किसी करीबी को बातों-बातों में नाराज कर सकते हैं। आज केवल अपने काम से ही मतलब रखना उपयुक्त रहेगा। आप अच्छी तरह से अपने क्षेत्र में स्थापित हैं पर आज आप अपने काम में बैचैनी महसूस कर सकते हैं। किसी चीज़ को लेकर आप में असंतोष की भावना आज आपको परेशान कर सकती है हालांकि अभी अपनी नौकरी छोड़ने का कदम बेवकूफी भरा होगा। आज आपका भाग्यांक 3 होगा। शुभ रंग ग्रे होगा। आज आप बहते हुए जल में 3 मुठ्ठी उड़द प्रवाहित करें लाभकारी होगा।

कुंभ
आप पिछले कुछ समय से अपनी जिम्मेदारियों से बचना चाह रहें हैं। आपको अपने कामों को पूरा करने के लिए इच्छाशक्ति अनुशासन और एकाग्रता से काम लेना होगा जिस काम की आप अच्छी खासी योजना बनाये हुए हैं। उसे सफलता में बदलने के लिए अपनी पूरी उर्जा को उसमें लगा दें। आपका व्यवहार आज याद रखने योग्य होगा। अपने लाभ के लिए इसका प्रयोग करें। लोगों से मिले एवं उनसे सकरात्मक बातचीत करे। एक नई परियोजना शुरू करने के लिए एक अच्छा समय है। अपने शरीर के स्थान पर मन को पुष्ट बनाने के बारे में सोचें। आज आपका भाग्यांक 5 होगा। शुभ रंग ब्लू होगा। आज आप पीपल वृक्ष में जल चढ़ाएं लाभकारी होगा।

मीन
आप अपनी सक्रिय प्रवृति के कारण एक बिजनेस डील हासिल करने में कामयाब होंगे। कोई आपसे प्रोत्साहन चाहता है उसके मेंटर बन जाएं। अपने करीबियों के साथ अच्छा वक़्त गुजरेगा। आज आपके सितारे आपके कार्यस्थल पर प्यार की और संकेत कर रहे है। आपका वित्त बढ़ेगा और उसमे संतुलन रहेगा। आप किसी अलग संस्कृति या किसी दुसरे देश के रहने वाले के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से आप जिन छोटी मोटी तकलीफों से परेशान थे वे सब आज ठीक हो जायेंगी। अपनी डाइट को संतुलित करें। आज आपका भाग्यांक 7 होगा। शुभ रंग गुलाबी होगा। आज आप हनुमान चालीसा का पाठ करें लाभकारी होगा।

Related posts

9 नवंबर 2018 : जानें शुक्रवार का राशिफल

2 सितम्बर 2019 : जानें सोमवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

14 अक्टूबर 2018 : जानें रविवार का राशिफल