राशिफल

14 सितंबर 2020 : जानें सोमवार का राशिफल

मेष
आज का दिन आपके मन मुताबिक व्यतीत होगा। प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क स्थापित होंगे जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। अपने प्रियजनों की मदद करना आपको सुखकर लगेगा। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह एकाग्रचित्त रहेंगे। किसी नजदीकी मित्र के साथ कहासुनी होना भी संभव है। युवाओं को मौज मस्ती की अपेक्षा अपने कैरियर और भविष्य संबंधी योजनाओं पर ध्यान देने की अति आवश्यकता है। काम की अधिकता की वजह से तनाव भी हावी हो सकता है। आज आपका भाग्यांक 9 होगा। शुभ रंग सुनहरा होगा। आज आप भगवान शिव को शीतल जल चढ़ाएं लाभकारी होगा।

वृष
शारीरिक रूप से आज आप अपने आप को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे तथा आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। आप अपनी जीवनशैली को और अधिक उन्नत करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। अपने व्यवहार को संयमित रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों की किसी प्रोजेक्ट को लेकर अपने सहयोगी के साथ कुछ बहस होने की आशंका है। खानपान का विशेष ध्यान रखें। आज आपका भाग्यांक 5 होगा। शुभ रंग सफेद होगा। आज आप ॐ नमः शिवाय इस मंत्र का जाप करें लाभकारी होगा।

मिथुन
आप धार्मिक कार्यों तथा आयोजन में व्यस्त रहेंगे ।आपका सिद्धांत वादी तथा व्यापक दृष्टिकोण समाज में आपकी छवि को और अधिक निखारेगा। कोई रुका हुआ या अटका हुआ पैसा मिलने के भी उचित योग बने हुए हैं। किसी बच्चे के विवाहित जीवन में चल रही परेशानियों को लेकर चिंता रह सकती हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ ठोस व महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। यदि आप यात्रा करने वाले हैं तो समय का खास ध्यान रखें। वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। आज आपका भाग्यांक 1 होगा। शुभ रंग सिल्वर होगा। आज आप भगवान शिव को पंचामृत से स्नान कराएं लाभकारी होगा।

कर्क
आज सुखद दिन की शुरुआत होगी। आप अपने काम सोच समझकर तथा शांतिपूर्ण तरीके से निपटाएंगे। अपने विनम्र स्वभाव के कारण आप लोगों में तारीफ का पात्र बनेंगे तथा आध्यात्मिक क्षेत्र में भी काफी समय व्यतीत होगा। आज अपनी ऊर्जा मार्केटिंग संबंधी कार्य तथा पेमेंट इकट्ठा करने में लगाएं। आर्थिक दृष्टि से समय उत्तम है। आपका रुका हुआ पैसा काफी हद तक वापस मिल जाएगा। खांसी जुकाम गला खराब होने जैसी दिक्कत महसूस होगी। संयमित आहार व दिनचर्या रखें। आज आपका भाग्यांक 7 होगा। शुभ रंग सफेद होगा। आज आप भगवान शिव का पूजन करें लाभकारी होगा।

सिंह
किसी मित्र द्वारा महत्वपूर्ण समाचार प्राप्त होगा जो आपके भविष्य संबंधी कार्यों के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। बड़े ऑर्डर प्राप्त होंगे जिससे आर्थिक स्थिति काफी बेहतर होने की संभावना है। अचानक कोई मुसीबत आपके सामने खड़ी हो सकती है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों पर भी कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ सकती है। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज संबंधी जांच अवश्य कराएं। आज आपका भाग्यांक 6 होगा। शुभ रंग हल्का सफेद होगा। आज आप चींटियों को आटा डाले लाभकारी होगा।

कन्या
आज कोई शुभ समाचार मिलने से सारा दिन खुशनुमा व्यतीत होगा। धन संबंधी मामलों में भी सफलता हासिल होगी तथा कार्य संबंधी योजनाएं समय पर सफल होने से सुकून रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद व स्नेह आपके भाग्य को और अधिक बल प्रदान करेगा। जमीन संबंधी विवादों में कुछ तनाव के बाद हल मिलने की संभावना है। माइग्रेन व सिरदर्द जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अत्यधिक गरिष्ठ व तला भुना खाने से परहेज करें। आज आपका भाग्यांक 2 होगा। शुभ रंग स्लेटी होगा। आज आप भगवान शिव को विल्वपत्र चढ़ाएं लाभकारी होगा।

तुला
आज शांतिदायक व धनदायक समय है। आप किसी नई तकनीक का प्रयोग करके अपने काम को आगे बढ़ाएंगे और वे सफल भी रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत व परिश्रम का परिणाम मिलने का समय आ गया है। आपकी व्यस्तता और अधिक बढ़ जाएगी परंतु उसके उचित परिणाम मिलने व आर्थिक स्थितियां बेहतर होने से मन में खुशी व आत्म विश्वास बना रहेगा। पति पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे तथा आपसी सहयोग से घर की समस्याओं को सुलझाने में सक्षम रहेंगे। काम की अधिकता की वजह से मानसिक तनाव रहेगा। आज आपका भाग्यांक 3 होगा। शुभ रंग सफेद होगा। आज आप भगवान शिव को मीठा जल चढ़ाएं लाभकारी होगा।

वृश्चिक
पिछले कुछ समय से अपने नजदीकी लोगों के साथ चल रही गलतफहमियों का निराकरण होगा। संपत्ति के बंटवारे संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से आसानी से सुलझ जाएंगे। अपने क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। बिना सोचे समझे कोई काम ना करें। शेयर्स में भूलकर भी पैसा ना लगाएं अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने संबंधी योजनाएं भी बनेगी। गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। आज आपका भाग्यांक 2 होगा। शुभ रंग क्रीम कलर होगा। आज आप भगवान शिव का अभिषेक करें लाभकारी होगा।

धनु
कुछ समय से चल रहे आपके प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। समान विचारधारा वाले लोगों से मिलना जुलना आपको आंतरिक खुशी प्रदान करेगा। आर्थिक स्थितियों में किसी प्रकार की उठापटक रहेगी। किसी प्रकार की यात्रा करने से परहेज करें। फिजूल खर्च की वजह से आपका मूड खराब रह सकता है। पैसों का पुराना निवेश अब फायदा देगा। व्यापार में पैसों से जुड़े जोखिम न लें। नेचुरल प्रोडक्ट से जुड़े हुए व्यक्ति थोड़े नुकसान का सामना कर सकते हैं। पैसों के लालच में गलत निर्णय लेने से बचें। पुराना उधार कोई अचानक लौटा देगा। आज आपका भाग्यांक 3 होगा। शुभ रंग सफेद होगा। आज आप भगवान शिव को दूध से स्नान कराएं लाभकारी होगा।

मकर
कोई राजकीय काम रूके हुए हैं तो आज उनको पूर्ण करने का उचित समय है। सगे संबंधियों के साथ मेल मिलाप आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपकी आलोचना या निंदा करेंगे परंतु चिंता ना करें। किसी मित्र से संबंधित कोई अशुभ सूचना मिलने से मन व्यथित रहेगा। कोर्ट में व्यवसाय संबंधी कोई मामला चल रहा है तो उसका कोई उचित परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। व्यापार में कोई फंसा हुआ या रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा जिससे आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आज आपका भाग्यांक 4 होगा। शुभ रंग सुनहरा होगा। आज आप महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें लाभकारी होगा।

कुंभ
आपकी योग्यता व काबिलियत की समाज तथा रिश्तेदारों के बीच तारीफ होगी। उच्चाधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। कुछ नजदीकी रिश्तेदार आपके कार्य मे रुकावटें डालेंगे परंतु वे लोग आपका अहित करने में सफल नहीं हो पाएंगे। व्यवसायिक गतिविधियों में कुछ मंदी रहेगी। आप जमकर मेहनत करेंगे तथा उसके उचित परिणाम भी हासिल होंगे। नौकरी में चल रहे तनाव की वजह से स्थान परिवर्तन करना उचित है। वरिष्ठ व्यक्ति की कोई बात गहरी चोट दे सकती है। सर्वाइकल व कंधों में दर्द रह सकता है। आज आपका भाग्यांक 5 होगा। शुभ रंग सिल्वर होगा। आज आप किसी यति को भोजन कराएं लाभकारी होगा।

मीन
विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलने से उनका आत्मविश्वास और अधिक बढ़ेगा। युवा वर्ग भी अपने भविष्य को लेकर ज्यादा फोकस रहेंगे। आपके शुभचिंतक जरूरत पड़ने पर आपको पूरी मदद करेंगे। दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां रहेंगी। वाहन या महंगा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें खोने या चोरी होने की आशंका बनी हुई है। सरकारी सेवारत व्यक्ति अपने काम को सावधानीपूर्वक करें। बदलते मौसम की वजह से खांसी जुकाम रह सकता है। आज आपका भाग्यांक 7 होगा। शुभ रंग सफेद होगा। आज आप भगवान शिव का अभिषेक करें लाभकारी होगा।

Related posts

राशिफल: 18 मार्च 2018, रविवार

9 फरवरी 2021 : जानें मंगलवार का राशिफल

21 फरवरी 2023 : जानें मंगलवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk