राशिफल

15 सितम्बर 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल

मेष
पुराने कामों के कारण इज्जत पर दाग लग सकता है। आपको काफी सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि कुछ लोग आपके रास्ते में बाधा बनने की कोशिश कर सकते हैं। आपकी उर्जा आपको काफी उत्साही मनोवृति में रखेगी। नई परियोजना को सबके सामने रख सकते हैं। बिजनेस के लिए समय अच्छा रहेगा। आपको छोटी मोटी चोट लग सकती है। आज आपका भाग्यांक 2 होगा। शुभ रंग लाल होगा। आज आप भगवान शिव का अभिषेक करें लाभकारी होगा।

वृष
आप आज आसानी से सब काम करके जीवन के स्कोप को बड़ा कर सकते हैं। अपनी एकाग्रता बनाएं रखें और अपनी सारी ऊर्जा उसमें लगा दें। बिजनेस का विस्तार हो सकता है या पहले से खुले आउटलेट्स को नया रूप दे सकते हैं। आपके वित्तीय संसाधनो का विस्तार होगा। आप आज अपने घर व्यवसाय या वाहन के लिए भी ऋण के लिए आवदेन कर सकते है जो की आराम से मंजूर हो जायेगा। जिन विद्यार्थियों ने शिक्षा ऋण के लिए आवदेन किआ हुआ है उन्हें भी शुभ सन्देश की प्राप्ति होगी। आज आपका भाग्यांक 6 होगा। शुभ रंग गुलाबी होगा। आज आप बहते हुए जल में मसूर प्रवाहित करें लाभकारी होगा।

मिथुन
अपने जीवन में नकारात्मकता लाने वाले लोगों से दूर रहें। आपको यह जानकर अचरज होगा कि जिसे आप अपना हमराज समझते थे वही आपके बारे में उलटी सीधी बातें फैला रहा है। आज विधार्थियों, युवा बेरोजगारों और स्वनियोजित व्यवसायियों के लिए काफी कैरियर के अवसर आयेंगे। आप एक ऐसी परियोजना के भागीदार बन सकते हैं जिससे आपके कैरियर की दिशा परिवर्तित हो सकती है। आपको अपनी लव लाइफ के बारे में कुछ कठोर फैसले लेने पड़ सकते हैं। आज आपका भाग्यांक 8 होगा। शुभ रंग महरुम होगा। आज आप रामचरितमानस का पाठ करें लाभकारी होगा।

कर्क
आप आज किसी मनोरंजक व्यक्ति के साथ सम्बन्ध स्थापित करेंगे। परिवार की यात्रा में अगर अपनी मनपसंद जगह जाना है तो योजना बनाने के समय सबसे आगे रहें। कार्यस्थल पर प्रबंधन आपके काम से बहुत प्रभावित है और आपको पदोन्नति भी मिल सकती हैं। आपको अपना साथी आध्यात्मिक या खेलों से सम्बंधित जगहों पर मिल सकता है। आप किसी ऐसे आदमी के संपर्क में आ सकते हैं जो आपके जीवन में बदलाव का कारण बनेगा। आज आपका भाग्यांक 6 होगा। शुभ रंग हल्का लाल होगा। आज आप भगवान शिव को शीतल जल चढ़ाएं लाभकारी होगा।

सिंह
आपको खुद पर बहुत यकीन है लेकिन अति आत्मविश्वास और अधिकार जताने की प्रवृति से बचें। दूसरों पर अपनी राय थोपने की आदत से आज आपको नुक्सान उठाना पड़ सकता है। शिक्षण लेखन पत्रकारिता और साहित्य में लगे हुए लोग आज अपने कैरियर में बड़ी सफलता का आनंद ले सकते हैं और आपको अपनी उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया जा सकता है। आज का दिन शैक्षिक संस्थानों और निर्माण के कारोबार में निवेश के लिए उपयुक्त है। सामान्य रूप से आपको पिछले कुछ दिनों के तनाव को पीछे छोड़ कर एक शांत दिन का आनंद मिलेगा। आज आपका भाग्यांक 7 होगा। शुभ रंग लाल होगा। आज आप हनुमानजी को चोला चढ़ाएं लाभकारी होगा।

कन्या
आज सब कुछ आपके मनचाहे तरीके से होगा और आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। आप पुराने नुक्सान की भरपाई भी कर लेंगे। किसी भी अवसर के बारे में गहरे से सोचे बिना जोखिम ना उठायें। आज आप अपने भीतर की आवाज सुनने के लिए सक्षम हो पायेंगे। यदि दोस्त के व्यवहार से परेशान है तो खुलकर उनसे बात करे। व्यापार के मामले में आज का दिन ठीक कहा जा सकता है। आज आपका भाग्यांक 5 होगा। शुभ रंग गुलाबी होगा। आज आप हनुमान चालीसा का पाठ करें लाभकारी होगा।

तुला
आज उलझन की स्थिती में रहेंगे। आज सब चीजों को हल्के में लें और खुद को बस निरीक्षक की भूमिका तक सीमित रखें। आपके सहकर्मियों की चिन्ताओं और तनाव को समझना होगा। आपको कड़ाई से सबक मिल सकता है। आपको एक नए घर का स्वामित्व मिल सकता है। आपको यह समझना चाहिए कि आपको अपने सबसे बड़े शुभचिन्तक को भी अपने लिए फैंसले लेने की छूट नही देनी है। अपनी खुद की राय का सम्मान करना चाहिए। आपको आँखों में भी एलर्जी की समस्या हो सकती है। आज आपका भाग्यांक 1 होगा। शुभ रंग हल्का गुलाबी होगा। आज आप गाय को गुड़ खिलाएं लाभकारी होगा।

वृश्चिक
आप प्रयास करने वाले भी पहले व्यक्ति बनें और उसका श्रेय लेने में भी आगे रहें ।अपने आप को ज्यादा ना थकाएं। दूसरों को अच्छी ना लगने वाली बातें कहकर उनका दिल ना दुखाएं। आज नए ग्राहक और विभिन परियोजनाएं आपके पास आ सकती है। इस अवसर का फायदा उठाने के लिए आपको आज अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। अपने पुराने प्यार की यादें परेशान कर सकती हैं। अपने खान पान पर विशेष ध्यान दें। आज आपका भाग्यांक 5 होगा। शुभ रंग लाल होगा। आज आप हनुमान जी की आराधना करे लाभकारी होगा।

धनु
आप दूसरों से बातचीत के माध्यम से अपनी जीवनशैली और करियर में बदलाव लाना चाहते हैं जो कुछ आपने सोचा है वो सब करने की कोशिश करें। अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारी न लें ।जो लोग सार्वजनिक क्षेत्र में कार्य करते है उन्हें आगे बढ़ने के अच्छे अवसर एवं पदोन्नति मिल सकती है। अगर आपने सार्वजनिक क्षेत्र में नौकरी के लिए आवदेन किया हुआ है तो आपको शुभ सन्देश मिल सकता है। प्रशासनिक कार्यो के आवेदन के लिए अच्छा समय है। आज आपका भाग्यांक 2 होगा। शुभ रंग सिंदुरी होगा। आज आप हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाएं लाभकारी होगा।

मकर
आपको आज भावनात्मक और वित्तीय दोनों तरह का नुकसान हो सकता है, हालाँकि आप आसानी से इससे बच भी सकते हैं अगर आप उन लोगों से दूरी बना लें जो अपने फायदे के लिए आपको जबरदस्ती इन चीजों में घसीटना चाहते हैं। कुछ बड़ी चीजे आपके कार्य क्षेत्र में आपका इंतजार कर रही है। आपको उच्च वेतन और अधिक भत्तों के साथ एक दूसरी जगह नौकरी मिल सकती है जो आपकी सोच से परे थी। इस नौकरी के लिए आपका स्थानांतरण हो सकता है। आपके दिमाग में अब प्यार रोमांस का जादू छाया हुआ है और अगर आप अकेले हैं तो अब आप गंभीरता से कोई रोमांटिक पार्टनर ढूँढना शुरू करेंगे। आज आपका भाग्यांक 7 होगा। शुभ रंग हल्का लाल होगा। आज आप बंदरों को केला खिलाएं लाभकारी होगा।

कुंभ
आज आपको दूसरों पर विश्वास करना होगा। आज आप एक ऐसे सफल पेशेवर से मिल सकते है जो आपका कार्य करने के लिए उपलब्ध सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन उसके साथ साझेदारी के गठन से पहले थोड़ा सावधान रहे। आज आप ऐसे साथी से मिल सकते है जिसका आप सपना देखा करते थे। यह व्यक्ति आप ही की तरह दिलचस्प और साहसी होगा। प्रेम की चिंगारियां आप में रहेंगी और आप उस व्यक्ति के बारे में सोचते रहेंगे। आप पिछले कई दिनों से अच्छी नींद नही ले पा रहे हो अगर कुछ दिन और ऐसा ही चलता रहा तो आपको अनिद्रा की बीमारी हो जायेगी। आज आपका भाग्यांक 6 होगा। शुभ रंग आरेंज होगा। आज आप बहते हुए जल में नारियल प्रवाहित करें लाभकारी होगा।

मीन
आपके आकर्षक व्यक्तित्व का सब पर प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा आप उन लोगो पर भी ध्यान दें जो आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुक्सान पहुंचा रहे हैं। अपनी व्यस्त कार्यशैली के बावजूद सेहत का ध्यान रखें ।आप ईमानदार और मेहनती हैं पर आज सफलता आपकी पहुंच से दूर रह सकती है। कुछ मामूली गलतियाँ आपको परेशान कर सकती है। आप अपने कार्यस्थल पर किसी भी विवाद से बचे। आज का दिन निवेश के लिए उपयुक्त नहीं है। आज आपका भाग्यांक 3 होगा। शुभ रंग हल्का लाल होगा। आज आप हनुमान चालीसा का पाठ करें लाभकारी होगा।

Related posts

2 अगस्त 2020 : जानें रविवार का राशिफल

राशिफल: 24 मार्च 2018, शनिवार

9 अप्रैल 2020 : जानें गुरुवार का राशिफल