हिसार

20 सितंबर को होंगे रोड जाम, 25 को देश बंद का ऐलान : गुरनाम सिंह चढूनी

हिसार पहुंचने पर किसानों ने किया चढूनी का जोरदार स्वागम

हिसार,
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी हिसार में अनाज मंडी में धरने पर पहुंचे। गुरनाम सिंह ने धरने पर पहुंचकर किसानों को संबोधित किया और ऐलान किया कि 20 सितंबर को रोड जाम किए जाएंगे वही 25 सितंबर को पूरा भारत बंद किया जाएगा।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए गुरनाम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 3 अध्यादेश लाए जा रहे हैं वे किसानों के हित में नहीं है जिसको लेकर आज पूरे देश का किसान धरना प्रदर्शन कर रहा है। चढूनी ने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य, किसान कर्जा मुक्ति को लेकर पूरे देश में किसान आंदोलन कर रहे हैं कल 19 तारीख को आंदोलन की रूपरेखा बनाकर 20 तारीख को सभी किसान रोड जाम करेंगे, वहीं 25 सितंबर को पूरा देश बंद किया जाएगा।
हिसार धरने पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह का किसानों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया वहीं केंद्र एवं हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला को बीजेपी विरोधी वोट मिले थे और बीजेपी की गोद में जा कर बैठ गये। देवीलाल ने तो किसान और कमेरा वर्ग के लिए उप प्रधानमंत्री का पद ठुकरा दिया था और ये उप मुख्यमंत्री का पद नहीं छोड़ सकते। देवीलाल तो हमेशा किसानों के साथ खड़े रहते थे और ये किसानों से वोट लेने के बाद बात नहीं करते।
दिग्विजय चौटाला के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने कहा कि चौटाला परिवार जो कह रहा है कि किसानों पर नहीं देवीलाल के परिवार पर लाठियां बरसाई है तो आंदोलन के दौरान पिपली में उन्हें तो कहीं पर भी देवीलाल के परिवार के सदस्य दिखाई नहीं दिए। गुरनाम सिंह ने कहा कि क्या वह कहीं छुप कर बैठे थे। यह सिर्फ राजनीतिक स्टंट है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिस तरह पंजाब में कल केंद्र मंत्रीमंडल से इस्तीफा दिया है तो दुष्यंत को भी अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और किसानों के धरने का समर्थन करना चाहिए।
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के हिसार मीडिया प्रभारी विकास सातरोड़, बबलू खरड़, कृष्ण किरमारा, काला, सोमबीर भगाना अन्य किसान मौजूद थे।

Related posts

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सातरोड़ खुर्द की एनसीसी यूनिट ने पॉलीथिन के विरुद्ध रैली निकाली

Jeewan Aadhar Editor Desk

साइबर क्राइम चरम पर—साइबर सेल लाचार

अभिनेत्री कुनिका सदानंद लाल के खिलाफ पुलिस थाने में दी शिकायत