राशिफल

7 अक्टूबर 2020 : जानें बुधवार का राशिफल

मेष
शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता तथा उत्साह से काम कर पाएंगे। मित्रों तथा संबंधियों की सहायता करने से मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में सहयोगी सहायता करेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। आज आपका भाग्यांक 2 होगा। शुभ रंग ब्लू होगा। आज आप गाय को हरी दुर्वा खिलाए लाभकारी होगा।

वृष
भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। दुष्ट व्यक्तियों से सावधान रहें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। आज आपका भाग्यांक 7 होगा। शुभ रंग हल्का नीला होगा। आज आप भगवान गणेश का पूजन करें लाभकारी होगा।

मिथुन
यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट उपहार की प्राप्ति हो सकती है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रमाद न करें। निवेश शुभ फल देगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आज आपका भाग्यांक 5 होगा। शुभ रंग हरा होगा। आज आप भगवान गणेश जी को हरी दुर्वा चढ़ाएं लाभकारी होगा। आज आपका भाग्यांक 6 होगा। शुभ रंग नेवी ब्लू होगा। आज आप भगवान गणेश जी को हरी दुर्वा चढ़ाएं लाभकारी होगा।

कर्क
दूर से बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है। किसी व्यक्ति से विवाद संभव है। स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भावनाओं को वश में रखें। मन की बात किसी को न बताएं। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आज आपका भाग्यांक 3 होगा शुभ रंग हल्का हरा होगा। आज आप भगवान गणेशजी को मोदक का भोग लगाएं लाभकारी होगा।

सिंह
नए संबंध बनाने से पहले विचार कर लें। अपरिचितों पर अधिक भरोसा ठीक नहीं। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। आर्थिक तंगी रहेगी। नौकरी में अधिकारी की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। मन में दुविधा रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा। आज आपका भाग्यांक 1 होगा। शुभ रंग हरा होगा। आज आप भगवान गणेशजी का अभिषेक करें लाभकारी होगा।

कन्या
डूबी हुई रकम प्राप्ति होने के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बढ़ेगी। व्यापार- व्यवसाय से संतुष्टि रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। किसी समस्या का अंत होगा। प्रसन्नता व उत्साह में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। आज आपका भाग्यांक 9 होगा। शुभ रंग पर्पल होगा। आज आप भगवान गणेशजी के 12 नामों का पाठ करें लाभकारी होगा।

तुला
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में गति आएगी। चिंता में कमी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका भाग्यांक 7 होगा। शुभ रंग बिरंगी होगा। आज आप गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें लाभकारी होगा।

वृश्चिक
कार्यकारी नए अनुबंध हो सकते हैं। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर सुधार या परिवर्तन हो सकता है। मित्रों तथा संबंधियों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। काम में मन लगेगा। आज आपका भाग्यांक 4 होगा। शुभ रंग ब्राउन होगा। आज आप अपामार्ग की जड़ गले में धारण करें लाभकारी होगा।

धनु
चोट व दुर्घटना आदि से शारीरिक व आर्थिक हानि की आशंका है। लापरवाही न करें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। हताशा का अनुभव होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। कारोबार ठीक चलेगा। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आज आपका भाग्यांक 2 होगा। शुभ रंग डार्क ब्राउन होगा। आज आप भगवान गणेशजी को पंचामृत से स्नान कराएं लाभकारी होगा।

मकर
शैक्षणिक व शोध इत्यादि के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। प्रसन्नता रहेगी।आज आपका भाग्यांक 2 होगा। शुभ रंग डार्क ब्राउन होगा। आज आप भगवान गणेशजी को पंचामृत से स्नान कराएं लाभकारी होगा।

कुंभ
जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। बाहरी वातावरण सुखद रहेगा। निवेश शुभ फल देगा। भाग्य का साथ रहेगा। सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आज आपका भाग्यांक 6 होगा। शुभ रंग हरा होगा। आज आप गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें लाभकारी होगा।

मीन
भूमि व भवन संबंधी क्रय-विक्रय की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। परीक्षा व प्रतियोगिता आदि में सफलता प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शारीरिक कष्ट की आशंका प्रबल है। आज आपका भाग्यांक 5 होगा। शुभ रंग हल्का लाल होगा। आज आप भगवान गणेश जी दूर्वा से अर्चन करें लाभकारी होगा।

Related posts

28 जनवरी 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

28 जनवरी 2019 : जानें सोमवार (माघ कृष्ण पक्ष की अष्टमी) का राशिफल

10 सितम्बर 2021 : जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk