राशिफल

20 अक्टूबर 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल

मेष
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। जो दोपहर बाद आपके चेहरे पर मुस्कुराहट लेकर आएगी। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी, जिससे दिन की शुरुआत भी बढ़िया होगी। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत सर चढ़कर बोलेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बहुत बढ़िया रहेगा। आज आपका भाग्यांक 2 होगा। शुभ रंग लाल होगा। आज आप 108 नामों से दुर्गा जी का अर्चन करें लाभकारी होगा।

वृष
आज वृष राशि के जातकों के लिए कामकाज के तौर-तरीकों को सुनिश्चित करना मुश्किल होगा। प्रत्येक प्रयास से परिवर्तित परिणाम मिलने,भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। शांत चित्त से प्रयास करें। क्रोध और तनाव की वजह से शारीरिक कमजोरी महसूस होगी। बेहतर होगा कि धैर्य और संयम बनाकर रखें। आज आपका भाग्यांक 9 होगा। शुभ रंग महरुम होगा। आज आप देवी जी को नारियल चढ़ाएं लाभकारी होगा।

मिथुन
आज किसी प्रकार की जल्दबाजी में आपका बना बनाया काम बिगड़ सकता है। साथ ही क्रोध की स्थिति से भी अपना बचाव करें। अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। एलर्जी या त्वचा संबंधी कोई दिक्कत रहेगी। साफ सफाई का अधिक ध्यान रखना आवश्यक है। आज आपका भाग्यांक 3 होगा। शुभ रंग गुलाबी होगा। आज आप दुर्गा सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ करें लाभकारी होगा।

कर्क
आज विरोधियों द्वारा कुछ मुश्किलें सामने आएंगी। अब यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप इनसे कैसे विजय प्राप्त कर सकते हैं। आपके पास योजनाएं तो बहुत है परंतु उन्हें क्रियान्वित कैसे करना है, इसमें मुश्किल आएगी। अपने काम की वजह से पैरों तथा कमर में दर्द जैसी समस्या रहेगी। आज आपका भाग्यांक 5 होगा। शुभ रंग आसमानी होगा। आज आप दुर्गा जी श्रंगार सामग्री चढ़ाएं लाभकारी होगा।

सिंह
आज घर में किसी मुद्दे को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए कुछ मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम बनाएं। गिरने या एक्सीडेंट होने की आशंका है। वाहन या मशीनरी संबंधी उपकरण सावधानीपूर्वक उपयोग में लाएं। आप अपने अंदर ऊर्जा व आत्म बल की कमी महसूस करेंगे। आज आपका भाग्यांक 1 होगा। शुभ रंग लाल होगा। आज आप ॐ ऐं ह्लीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै इस मंत्र का जाप करें, लाभकारी होगा।

कन्या
आज जीवन साथी से कोई हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती हैं जो कि समय रहते समाप्त हो जाएगी। किसी बाहरी व्यक्ति का अपने परिवार पर हस्तक्षेप ना होने दें।गर्मी से अपने आपको बचाकर रखें। सिर दर्द और ब्लड प्रेशर बढ़ने जैसी समस्या हो सकती है। मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी जुखाम वायरल आदि रह सकता है। आज आपका भाग्यांक 4 होगा। शुभ रंग हल्का लाल होगा। आज आप सिद्धि कुञ्जिका स्त्रोत का पाठ करें लाभकारी होगा।

तुला
आज इस बात का ध्यान रखें कि दिखावे के चक्कर में फिजूलखर्ची हो सकती है। साथ ही कोई बड़ा झूठ बोलना भी भारी पड़ सकता है। विद्यार्थियों का अधिकतर समय दोस्तों के साथ गुजरेगा, जिसकी वजह से पढ़ाई में व्यवधान आएगा। थकान और अनिद्रा जैसी परेशानी महसूस होगी। आज आपका भाग्यांक 6 होगा। शुभ रंग भगवा होगा। आज आप देव्याथर्वषीर्ष से देवी का पूजन करें लाभकारी होगा।

वृश्चिक
इस बात का ध्यान रखें कि किसी को भी बिन मांगे सलाह ना दें। वरना इसका खामियाजा आपको ही भुगतना पड़ सकता है। साथ ही अपने गुस्से पर भी काबू रखें। संतान के साथ भी कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। रक्त संबंधी इंफेक्शन हो सकता है। लापरवाही ना बरतें। आज आपका भाग्यांक 1 होगा। शुभ रंग सफेद होगा। आज आप सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें लाभकारी होगा।

धनु
आज घर में किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्रों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। आवभगत में अधिकतर समय व्यतीत होगा। साथ ही खुलकर खर्च करने की भी इच्छा बनी रहेगी। घर में बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से खुशी भरा वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु अत्यधिक थकान की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन जैसी स्थिति रह सकती है। आज आपका भाग्यांक 1 होगा। शुभ रंग सिन्दूरी होगा। आज आप दुर्गा जी के 32 नामों का पाठ करें लाभकारी होगा।

मकर
आज कभी-कभी सभी को खुश रखने की प्रवृत्ति आपके लिए नुकसानदायक स्थितियां भी उत्पन्न कर देती है। इसलिए अपने दिखावे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाएं। अपने कार्यों के प्रति ज्यादा एकाग्र चित्त रहें। त्वचा संबंधी किसी प्रकार की एलर्जी हो सकती है तथा वाहन भी सावधानीपूर्वक ही चलाएं तो उचित रहेगा। आज आपका भाग्यांक 3 होगा। शुभ रंग गुलाबी होगा। आज आप सिद्धि कुञ्जिका स्त्रोत का पाठ करें लाभकारी होगा।

कुंभ
आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लेकर वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित रखें। साथ ही परिवार के सदस्यों का सहयोग भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज कोई महत्वपूर्ण सूचना भी मिलेगी, उस पर गंभीरता से विचार करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा किसी प्रकार की भी चिंता ना करें परंतु लापरवाही करना भी उचित नहीं है। आज आपका भाग्यांक 5 होगा। शुभ रंग मिट्टी कलर होगा। आज आप दुर्गा जी का अर्चन करें लाभकारी होगा।

मीन
आज कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। इस समय लाभ संबंधी ग्रह स्थितियां बनी हुई है। समय का भरपूर सहयोग करें। साथ ही अपने काम के प्रति पूर्ण समर्पण आपके लिए नई उपलब्धियां बना रहा है। थायराइड संबंधी समस्या बढ़ सकती है। अपनी नियमित जांच अवश्य करवाएं। आज आपका भाग्यांक 2 होगा। शुभ रंग हल्का लाल होगा। आज आप सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें लाभकारी होगा।

Related posts

10 अक्टूबर 2020 : जानें शनिवार का राशिफल

12 मई 2019 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

13 सितंबर 2020 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk