राशिफल

24 अक्टूबर 2020 : जानें शनिवार का राशिफल

मेष
आज का दिन मिला जुला रहेगा। आज व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। किसी से विवाद होने की आशंका बनी हुई है। मन में नकारात्मक सोच बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान हो सकते हैं। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। जीवन साथी का सहयोग रहेगा। जोखिम न लें। आपके परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक से ग्रसित लोग अपना विशेष ध्यान रखें। आज आपका भाग्यांक 6 होगा। शुभ रंग सिन्दूरी होगा। आज आप कन्या पूजन करें लाभकारी होगा।

वृष
आज आप बेहद खुश रहेंगे। आपको कामयाबी मिलेगी। आज के दिन आपका मन सकारात्मक विचारों से भरा रहेगा। किसी भी काम को लेकर आलस्य न करें। तनाव से अपना बचाव रखें। अपने परिवार के साथ किसी जगह घूमने के लिए जा सकते हैं। आज मित्रों से आपको हर तरह की सहायता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन लाभ होगा। असंतुलित खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। आज आपका भाग्यांक 8 होगा। शुभ रंग हल्का लाल होगा। आज आप कन्याओं को वस्त्र प्रदान करें लाभकारी होगा।

मिथुन
आज अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपको शत्रुओं से थोड़ा सचेत रहना होगा। आपको निवेश में नुकसान पहुंच सकता है। आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते है जो आपकी जीवन को नई दिशा देगा। इस समय आपका किसी ना किसी के साथ तनाव हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रखें। अज्ञात भय से आप ग्रसित रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी। रक्त संबंधी इंफेक्शन होने की आशंका है। आज आपका भाग्यांक 1 होगा। शुभ रंग ब्लू होगा। आज आप कन्याओं को खीर खिलाएं लाभकारी होगा।

कर्क
आज का दिन सामान्य रहेगा। इस समय में आपके तथा परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कमी देखने को मिल सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। किसी जगह की यात्रा हो सकती है। आप हाथ पैर के दर्द से परेशान हो सकते हैं या अपच और पेट दर्द से पीड़ित हो सकते हैं। आपको अपने खानपान पर नियंत्रण करना होगा। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द जैसी समस्या रहेगी। आज आपका भाग्यांक 2 होगा। शुभ रंग हल्का नीला होगा। आज आप व्यायाम और योग पर अधिक ध्यान देंगे तो उचित रहेगा।

सिंह
आज का दिन खुशनुमा रहेगा। परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी। रिश्तेदारों से अच्छा सुख प्राप्त होगा। आज के दिन आपके परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। किसी से विवाद न करें। तनाव हो सकता है। छात्रों का पढ़ने में आपका ध्यान नहीं लग पाएगा । आज परिवार के साथ समय व्यतीत करना शुभ फल देगा। उधार की रकम वापस मिलेगी। लेनदेन के दौरान सतर्क रहें। किसी प्रकार की चोट लगने या एक्सीडेंट जैसी स्थिति की संभावना लग रही है बेहतर होगा। आज आपका भाग्यांक 9 होगा। शुभ रंग हल्का लाल होगा। आज आप दुर्गा जी को अनार का भोग लगाएं लाभकारी होगा।

कन्या
आज का दिन शानदार रहेगा। आज के दिन आपको किस्मत से हर तरह की मदद मिलेगी। अच्छी खबर आपको सुनने को मिलेगी। आज आपका परिवार के साथ समय व्यतीत होने से मन प्रसन्न रहेगा । जो लोग शादी करने की सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा है। आज यात्रा को टालें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। जोखिम से जुड़े कार्य कर सकते हैं। मौसमी बुखार और खांसी जुकाम रह सकते हैं। अपने बचाव के लिए दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आवश्यक है। आज आपका भाग्यांक 4 होगा। शुभ रंग हल्का गुलाबी होगा। आज आप दुर्गा जी को नींबू अर्पित करें लाभकारी होगा।

तुला
आज आपको खुशखबरी मिलेगी। आज के दिन मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। आपको अपने परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निभा करने में किसी से मदद मिलेगी। किसी जानकार व्यक्ति से काफी दिनों के बाद मिलने का अवसर प्राप्त होगा। आज पढ़ाई के क्षेत्र में कमी का सामना करना पड़ सकता है। युवाओं की दिक्कत दूर होगी। सेहत ठीक रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। योगा और व्यायाम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आपका भाग्यांक 3 होगा। शुभ रंग हल्का लाल होगा। आज आप दुर्गा जी को चुनरी और नारियल चढ़ाएं लाभकारी होगा।

वृश्चिक
आज के दिन आपको दफ्तर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन आपका स्वास्थ्य आमतौर पर अच्छा बना रहेगा। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे हुए हैं। आज के दिन ईश्वर की आराधना करने से आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। कामकाज की अधिकता के कारण तनाव और थकान महसूस होगी। कुछ समय हल्के फुल्के मनोरंजन संबंधी कार्यों में भी व्यतीत करें।
आज आपका भाग्यांक 4 होगा। शुभ रंग हल्का ब्राउन होगा। आज आप दुर्गा जी को नारियल बतासे चढ़ाएं लाभकारी होगा।

धनु
आज नए काम को हाथ में न लें। जीवनसाथी की सेहत में खराबी के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। इस समय में नकारात्मक विचार आने के कारण आपका गलत कार्यों की तरफ मन भटकेगा। आप में आत्मविश्वास की कमी रहेगी। आपके ज्यादातर कार्य अधूरे रह सकते है। यात्रा को टालें। कारोबार ठीक चलेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा सिर्फ दिमागी काम अधिक करने की वजह से सिर में भारीपन और थकान महसूस हो सकती है। आज आपका भाग्यांक 3 होगा। शुभ रंग नेवी ब्लू होगा। आज आप दुर्गा जी को श्रंगार सामग्री चढ़ाएं लाभकारी होगा।

मकर
आज आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। तनाव बढ़ेगा। आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। इस समय समय अनुकूल न होने से आपको दिक्कतें हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दिनभर व्यस्त रहेंगे। धन की स्थिति ठीक रहेगी। व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक कार्यों की जिम्मेदारी मिल सकती है। जीवनसाथी की मदद मिलेगी। काम की अधिकता की वजह से थकान हावी हो सकती हैं। आज आपका भाग्यांक 5 होगा। शुभ रंग पर्पल होगा। आज आप सिद्धि कुञ्जिका स्त्रोत का पाठ करें लाभकारी होगा।

कुंभ
आज अचानक सामने आने वाली दिक्कतों से न घबराएं। आपको सफलता मिलने के योग हैं। नई जानकारी मिलेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकते है। सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। योजनाओं के लिए आज का दिन शुभ है। खर्च ज्यादा होगा। आय के नए स्रोत मिलेंगे। युवाओं को कामयाबी मिलेगी। कब्ज व गैस की वजह से पेट में दर्द की शिकायत रहेगी। हल्का और सुपाच्य भोजन ही ग्रहण करें। आज आपका भाग्यांक 7 होगा। शुभ रंग हल्का गुलाबी होगा। आज आप दुर्गा जी को खीर पूड़ी का भोग लगाएं लाभकारी होगा।

मीन
आज का दिन लाभदायक रहेगा। परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आप धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। किस्मत का साथ रहेगा। किसी काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी योजनाएं सफल होंगी। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। आज आपको कोई विशेष काम करना पड़ सकता है। आज किसी लेनदेन से बचना होगा। जोखिम न लें। घुटनों व जोड़ों में दर्द जैसी समस्या उठेगी गैस वाली चीजों का सेवन करने से परहेज करें। आज आपका भाग्यांक 2 होगा। शुभ रंग हल्का लाल होगा। आज आप दुर्गा पूजन करें लाभकारी होगा।

Related posts

30 नवंबर 2018 : जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

13 जून 2019 : जानें वीरवार का राशिफल

17 November 2023 Ka Rashifal : आज 6 राशियों के लिए रहेगा अच्छा दिन, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk