राशिफल

14 नवम्बर 2020: जानें शनिवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन शुभ रहेगा। मित्रों के साथ संबंधों में सुधार होगा। आज पिता और बड़े भाई की हेल्प से आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। जो लोग नई जॉब की तलाश कर रहे हैं उनके लिए आज तलाश पूरी होने वाली है। आपको अच्छी जगह पर जॉब मिल सकती है। वैसे आज किसी भी बहस में पड़ने से बचें। अपनी भाषा पर कंट्रोल रखना आपके लिए अच्छा रहेगा। बाकी हेल्थ अच्छी रहेगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें, हर समस्या दूर होगी।

वृष
आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज आप जो भी काम शुरू करेंगे उसमें विजयी रहेंगे। आपको पुराने दोस्तों के साथ कहीं जाने का मौका भी मिलेगा। आपको विदेश से जॉब के लिए प्रस्ताव मिल सकता है। जो छात्र विज्ञान और प्रौद्योगिकी के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें एग्जाम में अच्छा रिजल्ट मिलेंगे। एक बड़ा प्रोफेसर आपकी हेल्प करेगा। आज संघर्ष करने वाले लोगों को मन चाहे रिजल्ट मिलेंगे। गौरी-गणेश की पूजा करेंगे तो, आपके हेल्थ में सुधार होगा।

मिथुन
आज आपका दिन ठीक रहने वाला है। आज घर के बड़ो की हेल्प से आपको लाइफ में आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा। आप मेंटली रूप से तरोताजा महसूस करेंगे। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आज आपके दिमाग में नए विचार आएंगे, जिन्हें आप भी अपने लाइफ में उतार पाएंगे। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आपके रिलेशन मजबूत होंगे। साथ ही बॉस आपके कामों की तारीफ करेंगे। आज एक पुराना दोस्त मिल सकता है और आप उसके साथ टहलने के लिए बाहर जा सकते हैं। भगवान शंकर को दूध चढ़ाने से, धन में वृद्धि होगी।

कर्क
आपका दिन पहले से थोड़ा अच्छा होगा। हेल्थ को लेकर सतर्क रहने की जरुरत है, नियमित व्यायाम करते रहें। संगीत और कला के फील्ड से जुड़े लोगों को बड़े मंच पर जाने का अवसर मिल सकता है। आज पैसों और पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। किसी को पैसे उधार देने से बचें। आज मैरिड लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी, लेकिन शाम तक सब अच्छा रहेगा। किसी पुरानी बात पर झगड़ा बढ़ सकता है, कृपया टालें। गरीबो को आटा या चावल दान करें, मैरिड लाइफ की परेशानियां खत्म होंगी।

सिंह
आज एक अच्छा दिन होने जा रहा है। कोई पुराना सौदा आपको अचानक लाभ देगा, जिससे आपको ख़ुशी होगी। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप किसी भी सामाजिक संगठन से जुड़ सकते हैं, जिसका लाभ आपको आगे मिलेगा। आप सभी को साथ लेकर चलने में भी सहमत होंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ कहीं जाने की प्लानिंग बना सकते हैं। आज स्टूडेंट्स को पढ़ाई में बहुत अच्छे रिजल्ट मिलेंगे और उन्हें विदेश जाने का मौका भी मिलेगा। गाय को रोटी खिलाएं, दिन अच्छा रहेगा।

कन्या
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको आर्थिक रूप से सफलता मिलेगी। शारीरिक रूप से हेल्थी महसूस करेंगे। आज पुराने समय से चली आ रही समस्याएं आसानी से सुलझ जाएंगी। जिंदगी में आने वाली बाधाएं भी अपने आप दूर हो जाएंगी। लकड़ी व्यापारी को कोई बड़ी मिल सकती है। भविष्य के लिए प्लानिंग बनाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। घर के बड़ो के आशीर्वाद से आज आप हर जगह विजयी रहेंगे। मां दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करें, आपकी मनोकामना पूरी होगी।

तुला
आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी बड़े व्यापारिक सौदे को बहुत सोच-समझकर करने की जरूरत है। घरवालों की राय लेने के बाद ही कदम आगे बढ़ाएं। आज सरकारी कर्मचारियों के लिए प्रगति लाएगा। जॉब में पदोन्नति की उम्मीद है। जो छात्र उच्च शिक्षा में दाखिला लेने के लिए एग्जाम दे रहे हैं, उन्हें मन चाहे परिणामों के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आज आप दोस्तों के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं, मन प्रसन्न रहेगा। हनुमान चालीसा पड़ने से सभी दुख दूर होंगे।

वृश्चिक
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप नई ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आज काम के मामले में व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन शाम तक सभी काम आसानी से निपट जाएंगे। आज घर में किसी रिलेटिव के आने की उम्मीद है, इससे घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज आपको किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनने का अवसर मिल सकता है। आज ईश्वर में आपकी आस्था बढ़ेगी। सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को कोई अच्छा रास्ता मिल सकता है, जिससे आपकी मेहनत रंग लाएगी। भगवान गणेश को लड्डू चढ़ाएं, आपको मनचाही सफलता मिलेगी।

धनु
आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज किसी से ऊँची आवाज़ में बात न करें। धैर्य और संयम से काम लें। आज खुद को बदलने वाला दिन है। लाइफ में आगे बढ़ने के लिए आपको नई प्लानिंग बनानी होंगी। जो लोग स्टेशनरी के बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें आज लाभ मिलने वाला है। कामकाजी महिलाओं को एक छोटा बिजनेस शुरू करने में घरवालों की हेल्प मिलेगी। आज, घर के बड़ो अपने बच्चों के साथ बहुत खुश होंगे। आप सूर्य देव की पूजा करेंगे तो, आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा।

मकर
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप यात्रा कर सकते हैं साथ ही किसी बड़ी कंपनी का फोन भी आपके लिए आ सकता है। आज आपको छोटे-छोटे मामलों में खुशी पाने का मौका मिलेगा। जो लोग पॉलिटिक्स के फील्ड से जुड़े हैं, उनका सम्मान बढ़ेगा। उन्हें पार्टी में उच्च पद भी मिल सकता है। जो लोग जॉब की तलाश में हैं, उन्हें आज जॉब मिलने की उम्मीद नहीं है। मां की पूजा करेंगे तो, आपकी मनोकामना पूरी होगी।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज आपको उचित समय की पहचान करनी होगी। आज सही प्लानिंग बनाने का दिन है। आज ऑफिस में सहकर्मियों के साथ कुछ मामलो पर बहस हो सकती है, इसलिए हर मामले पर अपनी राय रखने से बचने की ज़रूरत है। प्राइवेट जॉब में रहने वालों को कड़ी मेहनत से ही तरक्की मिलेगी, लेकिन संघर्ष करने के बाद सफलता जरूर मिलेगी। घरवालो के साथ अच्छा समय बिताये, गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं, आपकी सुख में वृद्धि होगी।

मीन
आज आपका दिन सामान्य से थोड़ा अच्छा रहेगा। आज आपके लाइफ में मधुर संबंध शुरू होंगे। आपके पास प्रेम प्रस्ताव भी आ सकता है। जो बच्चे घर से दूर हैं और किसी कम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। उन्हें सरकारी जॉब के लिए भी चुना जा सकता है। साथ ही आज किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। हेल्थ अच्छा रहेगी ।आज आप घर पर शाम को परिवार के साथ पार्टी भी कर सकते हैं, जिससे घर का माहौल खुश रहेगा। कान्हा जी को दही चढाने से, आज मनोकामना पूरी होगी।

Related posts

12 अप्रैल 2021 : जानें सोमवार का राशिफल

27 जून 2019 : जानें गुरुवार का राशिफल

22 February 2024 Ka Rashifal : आज गुरु पुष्‍य योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, मेष और सिंह सहित 5 राशियों को होगा जबर्दस्त लाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk