राशिफल

18 नवम्बर 2020 : जानें बुधवार का राशिफल

मेष
आज आपको परिवर्तन के काफी मौके प्राप्त होंगे लेकिन बदलाव के लिहाज से यह अच्छा समय नहीं है। जो आपके हाथ में है, इस समय उसे ही ठीक से थामे रहें। आर्थिक रूप से पूर्व में किए गए कठिन कार्यो का इनाम आपको मिल सकता है। आज पारिवारिक रिश्तों की उलझनों को सुलझाने का सही समय है। आप कोई भी शीघ्र निर्णय लेनें से बचें। आपके प्रेम रिश्ते में सुख-शांति के योग बने हुए हैI आज आपके पिता जी का स्वास्थ्य चिंता का विषय हो सकता है। आज आपके स्वास्थ्य पर मौसम का प्रभाव पड़ सकता है। आज विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी होगी।

वृष
आज आप बड़ी वास्तविकता की अनदेखी करके अपनी कल्पनाओं पर विश्वास करेंगे। जो आपके सामने प्रत्यक्ष रूप से है उसे स्वीकार करना आपके लिए ज्यादा उचित रहेगा। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका इरादा आज अधिक से अधिक समय अपने मित्रों के साथ बिताने का रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ किसी कार्यक्रम की योजना भी बना सकते है। मगर हो सकता है कि आपकी कोई योजना पूरी न भी हो आज आपका कोई करीबी दोस्त अपनी तरफ से आपके लिए कोई कार्यक्रम बना सकता है। आज आप अपने प्रेमी या जीवनसाथी की बात पर आँख मूँद कर भरोसा न करे। ब्लड प्रेशर के मरीजों को आज अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। आज विद्यार्थियों को एकांत में अध्ययन करने से अधिक लाभ मिलेगा।

मिथुन
आज आप सोच-समझकर ही कोई कदम उठाये। आज आपको पैसा बचाने की कोशिश करनी चाहिए। आज का योग आपके घर या वाहन खरीदने का बन रहा है। बिज़नेस आपसे कोई नया सदस्य आज जुड़ सकता है। आज लोगों का ध्यान आपकी ओर ज्यादा रहेगा। गुस्से में आकर बात करना या फैसला लेना आपके लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। आज आपका कामकाज ज्यादा रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी से कुछ गंभीर विषयों पर बात कर सकते है। आज आप अपनी सेहत का ख़ास ख्याल रखे। अगर थोड़ी भी परेशानी हो तो किसी चिकित्सक की सलाह लें। आज विद्यार्थियों को मेहनत या अपने परिणामों की वजह से थोड़ी निराशा हो सकती है।

कर्क
आज आपकी किस्मत भरपूर साथ देगी। आज आपकी महत्वाकांंक्षी परियोजनाएं गतिशील होगी। नए सहयोगियों से साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों और विचारों का अच्छे से चयन करें। आज आप सामूहिक बैठकों में भाग ले सकते है और आसानी से अपने विचार व्यक्त कर सकेंगे। आज आपके काफी समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते है। आज परिवार के की हुई यात्रा शांति और आनंद देगी। आज जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे होंगे। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आज विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।

सिंह
आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आपके कार्यों में प्रगति होने का योग है। अगर आप किसी टीम का हिस्सा भी है तो भी आपका सपोर्ट पूरी टीम के लिए फायदेमंद होगा। आज कुछ ऐसा होगा जिस से आप बहुत खुश और पॉजिटिव महसूस करेंगे। अगर आप दूसरों की बातों से प्रभावित होंगे तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप जो भी फैसला ले खुद की सूझबूझ से ही ले। आज आपका दिन जीवनसाथी या प्रेमी के साथ बहुत हंसी मजाक का रहेगा। आज आपको आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है। आज विद्यार्थियों मन दिन भर पढ़ाई में लगेगा।

कन्या
आज आप अपने विचारों को ठीक ढंग से पेश कर स्थितियों को बदल भी सकते है। आज आपको काम काज को ज्यादा समय देना पड़ सकता है। आज आपको जिम्मेदारी वाले काम ध्यान और सावधानी से करने जरूरत है। आज हो सकता है की आपके कुछ काम सफल न भी हो लेकिन आपको संयम बनाये रखना है। आज आपकी जीवनसाथी या प्रेमी के साथ ऐसी अनबन होने का योग है अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आपको मौसम के कारन हल्का बुखार या बेचैनी हो सकती है। आज विद्यार्थियों को पुराना बचा हुआ कार्यों को पूरा करने का बहुत दबाव रहेगा।

तुला
आज आपका भाग्य आपके साथ रहेगा। आप प्रभावशाली लोगों के संपर्क में हो सकते है। आप आज नई साझेदारी भी कर सकते है जो भविष्य में आपके लाभ को बढ़ा सकती है। व्यापर के सिलसिले में अगर विदेश जाना चाहते हैं तो समय अच्छा है। आपके वित्तीय मामले आसानी से प्रगति करेगें। आपके प्रतिद्वंद्वी आपको आज नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे। पारिवारिक जीवन खुशनुमा और आनंदमय होगा और आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते है। आज जीवनसाथी से कुछ न छिपाएं वरना बिना कारण गलतफहमियां बढ़ेंगी और तनाव बढ़ेगा। आज पुरुषो का स्वास्थ सामान्य रहेगा जबकि महिलाओ की सेहत मौसम से प्रभावित हो सकती है। आज विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में मन लगेगा।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए और दिन के मुकाबले काफी अच्छा साबित होगा। आप आज अपने कार्यो को पूरा करने के लिए पूरी तरह से मेहनत करेंगे जिसका आपको बहुत अच्छा लाभ मिलेगा। आज आप एक से अधिक काम को एक साथ अच्छे से सफलतापूर्वक पूरा करने में सक्षम रहेंगे। आज आपकी मेहनत का श्रेय कोई और भी ले सकता है इसलिए सावधान रहे। आज आपके पास ध्यान देने के लिए कोई न कोई काम रहेगा जिसकी वजह से आप इस बारे में ज्यादा नहीं सोचेंगे। आज आपको जरा भी भावुक हुए बिना निर्णय लेना होगा। आज आप मित्र के साथ हुई गलतफहमी को लेकर परेशान हो सकते है। आज जीवनसाथी से आपके सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी। विद्यार्थियों को आज मेहनत का फल अवश्य मिलेगा।

धनु
आप अपनी मर्जी से ही काम करेंगे। आज कोई खास काम पूरा करने में आपका ध्यान रहेगा। आज पैसा बढ़ाने के बहुत तरीके आपके दिमाग में चलते रहेंगे। आज आप नए बिजनेस की प्लानिंग भी कर सकते है। आज शिक्षा या निवेश के मामलों में फैसला लेने के लिए समय ठीक नही है। आज आपकी बात का गलत अर्थ निकाला जा सकता है इसलिए बात को तोल मोल कर ही करें। आज जीवनसाथी या प्रेमी के साथ समय बिताने की कोशिश में अड़चने आ सकती है। आज आपकी सेहत में थोड़ी दिक्कत आ सकती है इसलिए आज आप खानपान का ख्याल रखे।

मकर
आज प्रेम संबंधों के लिए यह समय ठीक नहीं है। भावनाओं में रहकर किसी पर इतना भरोसा ना करें कि आगे चलकर आपके लिए मुसीबत बन हो जाए। आज आपका समय थोड़ा कमज़ोर चल रहा है संयम के साथ कार्यों को करें। किसी भी नए और बड़े निवेश को करने से बचें। आपके पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां हो सकती है। धैर्य और विवेक से काम लें और गुस्से में आकर संबंधों को खराब ना करें। अगर माता पिता से संबंध बिगड़े हुए है तो उन्हें जल्द से जल्द सुधरने की कोशिश करें। आज जीवनसाथी के साथ आपसी बातो को लेकर मतभेद हो सकता है। आपको अपने जीवनसाथी के बातो को भी महत्व देना चाहिए। आज विद्यार्थियों का अपनी स्किल्स को लेकर विश्वास बढ़ेगा।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए बहुत सकारात्मक और अच्छा रहेगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में वह सफलता मिलेगी जिसकी आपको लम्बे समय से प्रतीक्षा थी। आज किसी ग्राहक के साथ बातचीत में आपको कुछ ऐसी बात पता चल सकती है जिससे आपकी ज्यादातर समस्याओं का हल निकलेगा। आज आपको समस्याओं काफी समाधान मिलेंगे। आज आपका कोई मित्र आपको धोखा दे सकता है। पैसों के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। अजनबी लोगो की बातों में आने से बचे। आज आप अपने जीवनसाथी या प्रेमी के साथ कही बहार घूमने का या कही बाहर खाने का प्रोग्राम बना सकते है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आज विधार्थियो को शॉर्टकट के रास्ते अपनाने से बचने की जरूरत है।

मीन
आज आपने जो काम की शुरुआत की है उसको पूरा करने में आपको उसकी बारीकियों को समझने के जरूरत है। आज आपके दोस्त और सहकर्मी आपके कार्यो को पूरा करने में आपका पूरा सहयोग करेंगे। बड़े बुजुर्गो का अगर आप आशीर्वाद लेकर किसी कार्यो को करेगें तो आपको परिणाम बहुत अच्छे मिलेंगे। आज आप अपने परिवार से किसी समस्या को डिसकस कर उसका समाधान पा सकते है। आपके आकर्षण से विपरीत लिंग के लोग प्रभावित हो सकते है। आज आप न चाहते हुए भी प्रशंसा पाने के लिए कुछ व्यापारिक राज लोगो को बता सकते है। आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा तनाव होने की सम्भावना है। अपने प्रेमी या जीवनसाथी को छोड़कर विपरीत लिंग के लोगो में आपका आकर्षण हो सकता है जिसका परिणाम आपको बहुत बुरा मिलेगा। आज विधार्थियो को कुछ नया सिकने का मौका मिल सकता है।

Related posts

25 दिसंबर 2019 : जानें बुधवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

9 अगस्त 2019 : जानें शुक्रवार का राशिफल

राशिफल: 01 जनवरी, सोमवार

Jeewan Aadhar Editor Desk