राशिफल

19 नवम्बर 2020 : जानें गुरुवार का राशिफल

मेष
मानसिक और नैतिक शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा भी लें, केवल तभी सर्वांगीण विकास संभव है। याद रखें कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग निवास करता है। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। कोई ऐसा जिस पर आप यक़ीन करते हैं आपको पूरा सच नहीं बताएगा। सारे तथ्यों को जानने के लिए थोड़ी छानबीन जरूरी है लेकिन अगर आप गुस्से में कोई कदम उठाएंगे तो उससे आपके संबंध खराब हो सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। सड़क पर बेकाबू गाड़ी न चलाए और बेजा खतरा मोल लेने से बचें।

वृष
आज का दिन आपके लिये अनुकूल रहेगा। आज सामने आने वाली चुनौतियों को शान्त मन से सॉल्व करने की कोशिश करेंगे। कई दिनों से गाड़ी खरीदने में आ रही पैसों की समस्या भी आज खत्म हो सकती है। हालांकि आज अपने वॉलेट को समय-समय पर चेक करते रहें, वरना कहीं मिस प्लेस भी हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन बढ़िया है। करियर से रिलेटेड शुभ सूचना मिल सकती है। सूर्य देव को रोज सुबह हाथ जोड़कर प्रणाम करें, रुके हुए काम पूरे होंगे।

मिथुन
कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी। आज आप व्यस्त और परेशान रहेंगे। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी। नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेगा और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। सामान्य रूप से आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज के दिन आपके लिए शुभ रंग लाल है, दोस्तों के साथ खुशियां मनाएंगे। पार्टनर के साथ विवाद करने से बचें। आज अपने संबंधों में आ रही कड़वाहट दूर कर सकते हैं। किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकता है।

कर्क
आपकी शाम कई जज़्बातों से घिरी रहेगी और इसलिए तनाव भी दे सकती है। लेकिन ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपकी खुशी आपकी निराशाओं के मुकाबले आपको ज़्यादा आनंद देगी। मनोरंजन और सौन्दर्य में इजाफे पर जरुरत से ज्यादा वक्त न खर्च करें। घरेलू जिम्मेदारियों से किसी भी कीमत पर पल्ला न झाड़ें। बाहरी चीजों का अब कोई खास मायने आपके लिए नहीं बचा है, क्योंकि आप खुद को हमेशा प्यार की खुमारी में महसूस करते हैं। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। जरूरतमंदों की मदद करने की आपकी खासियत आपको सम्मान दिलाएगी।

सिंह
आज का दिन आपको कुछ फायदा देने वाला है। बिजनेस में आ रही अड़चने आज किसी मित्र की मदद से खत्म हो सकती है। इस राशि की महिलाएं आज किसी समारोह में जा रही हैं, तो अपनी ज्वेलरी के प्रति सावधान रहें। इस राशि के बिल्डर्स के लिए आज का दिन काफी फायदा देने वाला है। ऑफिस में आज आपके काम की तारीफ होगी, बॉस आपसे खुश रहेंगे। शिव जी को जल अर्पित करें, काम में सफलता मिलेगी।

कन्या
कन्या राशि के जातकों का दिन शुभ रहेगा। आज दूसरों की राय को नजरअंदाज करना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में अधिक समय देने से रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आज कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के कई अवसर आपके जीवन में दस्तक देंगे। आज दफ्तर में बचा हुआ कार्य आप जल्द पूरा करेंगे। कार्यक्षेत्र में तारीफ मिलेगी। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

तुला
ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें। आप खुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे जो आपको आर्थिक फायदा पहुँचाएंगे। अपने मित्रों या संबंधियों को अपना आर्थिक काम-काज और रुपये-पैसे का प्रबंधन न करने दें, नहीं तो जल्दी ही आप आपने तयशुदा बजट से कहीं आगे निकल जाएंगे। जिन्दगी की हकीकत का सामना करने के लिए आपको अपने प्रिय को कम-से-कम कुछ वक़्त के लिए भूलना पड़ेगा। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएं, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है।

वृश्चिक
आज आपको करियर से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता है। हालांकि आज काम ज्यादा होने की वजह से थोड़ी थकान रहेगी। लेकिन शाम को बच्चों के साथ टाइम बिताने से थकान से राहत महसूस करेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज पुरानी जमीन को बेचने पर उम्मीद से अधिक लाभ होगा। आज किसी मित्र से आपकी अनबन हो सकती है। बड़े-बुजुर्ग के पैर छूकर आशीर्वाद लें, काम में सफलता मिलेगी।

धनु
ज़्यादातर चीजे आपके मन के मुताबिक होंगी। खर्चों में इजाफा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। लोगों के साथ ठीक तरह से पेश आएं, खास तौर पर उनके साथ जो आपसे प्यार करते हैं और आपका ख्याल रखते हैं। आज आप ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको खुद अपनी ज़िन्दगी से ज्यादा चाहता होगा। चीज़ों के होने का इंतजार मत कीजिए बाहर निकलें और नए मौक़ों की तलाश करें। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप खुशी महसूस करेंगे।

मकर
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। सफलता जरूर हासिल होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स आज करियर में कुछ सकारात्मक बदलाव करेंगे, इसके लिए माइंड में आये नये विचार आपको सहारा दे सकते हैं। अगर आप इलेक्ट्रॉनिक समान खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन है। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

कुंभ
मनोरंजन और सौन्दर्य में इजाफे पर जरुरत से ज्यादा वक़्त न खर्च करें। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें। यह न सिर्फ़ आपका दबाव कम करेगा, बल्कि आपकी झिझक भी मिटा देगा। आपके प्रिय का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझ कर कोई भी काम करें। आपका दिमाग़ काम-काज की उलझनों में फंसा रहेगा, जिसके चलते आप परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।

मीन
आज का दिन सामान्य रहेगा। आज इस राशि के वकीलों के लिए दिन काफी बेहतर है। छात्रों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आज अगर आप अपने जीवनसाथी को किसी धार्मिक जगह ले जाते हैं तो आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी और यह और मजबूत होंगे। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है।

Related posts

10 सितंबर 2019 : जानें मंगलवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

राशिफल: 10 नवंबर 2017

8 जनवरी 2019 : जानें मंगलवार का राशिफल