राशिफल

30 नवम्बर 2020 : जानें सोमवार का राशिफल

मेष
आज आपको धन लाभ हो सकता है।आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। आपके नए काम से आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। बुजुर्गों का ध्यान रखें। छात्र केवल पढ़ाई पर ही ध्यान दें। कहीं यात्रा करने का अचानक प्लान बन सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

वृष
आज का दिन बेहतर रहेगा। कहीं भी यात्रा करने से बचें। घरेलू जिम्मेदारी को आप अच्छी तरह से पूरा करेंगे। आज कुछ नया काम करने का मौका मिलेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा होगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन
आज संपत्ति और वाहन में निवेश का मन बना सकते हैं। आमदनी के नए विकल्प बनेंगे। दिन लाभदायक और सुखद रहेगा। जीवन में जिस मौके की तलाश में हैं वह आपके हाथ जल्द ही लगेगा। कार्यक्षेत्र पर वरिष्ठ और सहकर्मियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक मेलजोल के लिए अच्छा दिन है।

कर्क
आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना बन रही है। अपने विचारों और सोच को सकारात्मक रखें। छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करने की जरूरत है। आज आपको लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक-जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। कारोबार में निवेश करने के लिए अच्छा समय है। परिवार की परेशानियां दूर होंगी।

सिंह
आप के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। पारिवारिक मामलों को लेकर निर्णय लें सकते हैं। जीवन में खुशियाँ बरकरार रहेगी। माता-पिता के साथ रिश्ते अच्छे होगें। संतान पक्ष से संबंध खुशियों से भरा रहेगा। अपने खानपान का ध्यान रखें। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

कन्या
आपके लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके काम सराहना भी मिलेगी। आपका पूरा ध्यान आपके परिवार पर रहेगा। जीवनसाथी से हर तरह का सहयोग प्राप्त होगा। जीवन साथी का सहयोग रहेगा। विरोधियों से सावधान रहें। मित्रों से मुलाकात होगी।

तुला
आपके कामों में नई प्रगति होगी। कुछ नए सौदे होंगे जो आपको लाभ दिलाएंगे। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी मेहनत के बल पर लाभ कमाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय परेशानी भरा हो सकता है। आज काम का दबाव ज्यादा हो सकता हैं। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृश्चिक
आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। सगे संबंधियों के व्यवहार से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके साथ कुछ विपरीत हालात निर्मित हो सकते हैं। किसी काम के पूरा नहीं होने से तनाव बढ़ सकता है। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरीपेशा लोगों के तबादले होने के योग बन रहे है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

धनु
व्यवसाय में सफलता मिलेगी। बेवजह के खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने से खुशी मिलेगी। दफ्तर में विरोधियों से सावधान रहें। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है।

मकर
भविष्य के लिए अपनी योजनाएं बनाएं। बचत योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। संतान पक्ष को लेकर चली आ रही दिक्कतें दूर होंगी। आज का दिन सामान्य रहेगा। पुराने निवेशों से लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति और मजबूत बनाने के लिए सोच-विचार करेंगे। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा।

कुंभ
आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्य में सफलता के साथ नए अवसर मिलेंगे। काफी दिनों से लंबित योजनाएं पूरी होंगी। आज बहुत कुछ जानने के लिए मिलेगा। युवाओं की कैरियर को लेकर दिक्कत दूर होगी। कारोबारियों को धन लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी भी प्रकार का जोखिम न लें। प्रेम संबंध की स्थिति बेहतर नहीं है।

मीन
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। खुद के कामों का निपटारा करेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई बढ़ा फैसला ले सकते है। ऑफिस में आज आपकी प्रशंसा होगी। खर्च से परेशान हो सकते हैं। कर्ज लेना पड़ सकता है। आपको भी किसी भी हालात में घबराने की जरूरत नहीं है। अपने विचारों और मन पर काबू रखें।

Related posts

राशिफल: 29 मार्च 2018, गुरुवार

28 सितम्बर 2020 : जानें सोमवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

29 सितंबर 2018 : जानें शनिवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk