राशिफल

2 जनवरी 2021 : जानें शनिवार का राशिफल

मेष
आज का दिन मिला जुला रहेगा। दफ्तर में जिम्मेदारी की अधिकता होने के साथ ही किसी सहयोगी से विवाद सकता है। आप आज तनावग्रस्त हो सकते हैं। बाहर जाते समय बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर निकलें। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकते हैं। आप आज सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। समय पर आपके कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। किसी मित्र से मुलाकात होगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कुंवारों के लिए रिश्ते की जानकारी मिल सकती है।

वृष
आज आप कुुछ उलझन में रहेंगे। आपकी जिम्मेदारी तो पूरी होगी, लेकिन कुछ अधूरा सा महसूस करेंगे। आज परिवार के लोगों की याद सताएगी। आपको पदोन्नति मिल सकती है। नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी कार्य को लेकर यात्रा पर जाएंगे। रिश्तेदारों से विवाद सुलझ सकता है। कर्ज की रकम वापस मिलने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सामाजिक जिम्मेदारी मिलेगी। आपको धन लाभ होगा। विरोधियों से सावधान रहें। नए लोगों से मुलाकात होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। बुजुर्गों का ख्याल रखें।

मिथुन
आज आपकी परेशानी दूर होगी। परिवार के लोगों के सहयोग से नया काम शुरू कर सकते हैं। पूर्व में किए गए निवेश से अच्छा-खासा लाभ हो सकता है। आप खुश रहेंगे। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। जीवन में कुछ नयापन महसूस करेंगे। जिनकी शादी नई-नई हुई है वे बेहद खुश रहेंगे। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। नौकरी बदलने पर विचार कर सकते हैं। समय पर आपके कार्य पूरे होंगे। किसी भी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए आलस्य न दिखाएं। कारोबार अच्छा चलेगा। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा।

कर्क
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आपको धन लाभ होने की संभावना है। घूमने के लिए जाएंगे। नौकरीपेशा को पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। कर्ज की रकम वापस लेने में कुछ दिक्कत हो सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगी। शासकीय कार्य पूरे होंगे। आपका अध्यात्म की ओर रूझान बढ़ेगा। किसी मित्र से मुलाकात होगी। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। किसी कार्य में आज ज्यादा खर्च हो सकता है। आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

सिंह
किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। दिनचर्या में बदलाव होगा। परिजनों की मदद से आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। मित्राें का साथ मिलेगा। पुरानी यादें ताजा होंगी। आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दफ्तर में अफसर आपकी सराहना करेंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी की तबियत बिगड़ने से आज इलाज में ज्यादा खर्च हो सकता है। जोखिम से जुड़े कार्य को सावधानी सेे करें। लाटरी, जुआ और नशापान से दूर रहें। जीवनसाथी को उपहार दे सकते हैं। आपको माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। दिन अच्छा रहेगा।

​कन्या
आज आपको धन लाभ होगा। आपको निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। समय पर आपके कार्य पूरे होंगे। अनजान व्यक्तिों से सावधान रहें। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। जमीन-जायदाद संबंधी मामले आगे बढ़ेंगे। किसी की बात से ठेस लग सकती है। मानसिक रूप से कुछ उलझन बनी रहेगी। किसी रिश्तेदार से मुलाकात होगी। विवाद को टालने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। तबियत बिगड़ सकती है। महिला वर्ग से आपको लाभ होगा। खानपान का ध्यान रखें। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। छात्रों को कामयाबी मिलेगी।

तुला
आपको कारोबार में नए मौके मिलेंगे। आमदनी के नए अवसर सामने आएंगे। दिन अच्छा बीतेगा। आपकाे धन लाभ होगा। जिम्मेदारी बढ़ेगी। आपकी चिंता दूर होने की संभावना है। किसी मित्र के अनुभव का आपको लाभ मिलेगा। बाहर खाने-पीने से बचें। सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। दफ्तर में काम ज्यादा रहेगा। आपका किसी सहयोगी के साथ दूसरे शहर जा सकते हैं। अपरिचित लोगों से दूरी बना कर रखें। सार्वजनिक स्थल पर ज्यादा चर्चा करने से बचें। अचानक आपको खुशखबरी मिल सकती है। बुजुर्गों का ध्यान रखें।

वृश्चिक
आज आपको काफी मुश्किलों के दौर से गुजरना पड़ेगा। धन संबंधी दिक्कत के चलते आपके कुछ कार्य रूक सकते हैं। आपको कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ जाने के कारण भागदौड़ ज्यादा रहेगी। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। आपको किसी रिश्तेदार की ओर से अप्रिय खबर मिल सकती है। छात्रों को काफी परिश्रम करना पड़ेगा। व्यवसाय में कुछ घाटा हो सकता है। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। दिनभर कुछ तनाव महसूस करेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से कुछ दिक्कत दूर हो सकती है।

धनु
आज अपनों से मुलाकात हो सकती है। सगे संबंधियों के साथ घूमने के लिए जाएंगे। आध्यात्मिक चर्चा में मन लगेगा। सेहत सुधरेगी। दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास कर सकते हैं। योग-व्यायाम को अपनाएं। खानपान का ध्यान रखें। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। परिवार की जरूरतों को पूरा करें। ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा। सामाजिक जिम्मेदारी पूरी करेंगे। उधार की रकम वापस मिलेगी। जमीन या वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। किसी कार्य में लाभ होगा। दिन अच्छा बीतेगा।

मकर
आज सार्वजनिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। बुद्धिजीवियों से मुलाकात का फायदा मिलेगा। आपकी मानसिक स्थिति मजबूत होगी। आप धर्म-कर्म की ओर अग्रसर होंगे। खर्च पर नियंत्रण रहेगा। दिनभर खुश रहेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद और प्यार मिलेगा। किस्मत का साथ रहेगा। आज थकान महसूस कर सकते हैं। आपको रिश्तेदारों के यहां जाना पड़ सकता है। जरूरतमंद की मदद करेंगे। दान आदि कर सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा।

कुंभ
किसी सामाजिक जलसे में शामिल हो सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। दिन अच्छी बीतेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। ज्यादा तनाव लेने से बचें। सेहत पर असर पड़ सकता है। नए मौके मिलेंगे। परिवार की जरूरतों को पूरा करेंगे। परिवार के किसी बुजुर्ग की तबियत बिगड़ सकती है। खर्च ज्यादा होगा। काम का दबाव रहेगा। दफ्तर में किसी से अनबन हो सकती है। छात्रों को खुशखबरी मिलेगी। बुरे व्यसनों से दूर रहें। धार्मिक कार्य करेंगे। कार्य के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

मीन
किसी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। परिवार में कलह का वातावरण रहेगा। जितनी जल्दी हो सके अपने विवाद को दूर कर लें। आपकी सेहत बिगड़ सकती है। किसी काम में नुकसान होने की आशंका है। आज खर्च ज्यादा होगा। आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। आपको गुस्से से बचना होगा। स्वभाव में नरमी लाएं। मित्रों से मुलाकात होगी। विवाहितों में मधुरता रहेगी। किसी काम के नहीं होने से चिंता बनी रहेगी। धन की स्थिति ठीक रहेगी। अचल संपत्ति के मामले लंबित रहेंगे। शत्रु पक्ष से सतर्क रहें।

Related posts

30 जनवरी 2023 : जानें सोमवार का राशिफल

राशिफल 02 जुलाई 2018 : जानें सप्ताह का पहला दिन आपका कैसा गुजरेगा

17 नवंबर 2018 : जानें शनिवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk