हिसार

एनीमिया मुक्त हिसार अभियान के तहत पीएलए व कृष्णा नगर क्षेत्र में 440 महिलाओं व बच्चों का स्वास्थ्य जांचा गया

हिसार,
जिला को एनीमिया मुक्त करने की दिशा में आरम्भ किए गए नो योअर एचबी अभियान के तहत पीएलए तथा कृष्णा नगर क्षेत्र में गत दो दिनों के दौरान 440 महिलाओं व बच्चों का स्वास्थ्य जांचा गया। हीम वैन में जांच के दौरान 285 महिलाओं व बच्चों में एनीमिया के हल्के लक्षण पाए गए। इनका एचबी स्तर 9 ग्राम से 11.9 ग्राम के बीच में था। 113 महिलाओं व बच्चों में एनीमिया के लक्षण चिंताजनक पाए गए। इनका एचबी स्तर 7 ग्राम से 8.9 ग्राम के बीच में था। 12 महिलाओं व बच्चों में एनीमिया के गंभीर लक्षण पाए गए। इनका एचबी स्तर 7 ग्राम से भी कम था। जांच के दौरान 30 महिलाएं व बच्चे बिल्कुल स्वस्थ मिले। इनका हीमोग्लोबिन स्तर 12 ग्राम या इससे ऊपर पाया गया। इन सभी को जिला प्रशासन की ओर से प्रशंसा-पत्र वितरित किए गए। जिन महिलाओं व बच्चों का हीमोग्लोबिन स्तर निर्धारित स्तर से नीचे था, उन्हें एक माह के लिए आयरन, फॉलिक एसिड तथा अन्य दवाइयां नि:शुल्क वितरित की गई। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें पोष्टिक भोजन तथा खान-पान की आदतों के बारे में भी जानकारी दी गयी।

Related posts

भाजपा सरकार मजदूर किसान व आमजन विरोधी: मलिक

सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर

Jeewan Aadhar Editor Desk

फाइनेंस कंपनी के करिंदो ने छीना ट्रक, अदालत ने भेजा जेल

Jeewan Aadhar Editor Desk