हिसार

अखिल भारतीय सेवा संघ ने जिंदल पार्क में की नेकी की दीवार शुरू

हिसार,
समाजसेवा के कार्यों में पिछले कई वर्षों से सेवा कार्य कर रही संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ की हिसार शाखा द्वारा जिंदल पार्क, नजदीक ऑटो मार्केट में नेकी की दीवार की शुरुआत की जिसमें जरूरतमंद व्यक्तियों को पुराने व नए कपड़े बांटे गए। आज अखिल भारतीय सेवा संघ के वरिष्ठ सदस्य ईश्वर बिंदल ने 11 नई शॉल बुजुर्ग माताओं को भेंट की। छोटे बच्चों को भी कपड़े बांटे गए। भविष्य में भी इस नेकी की दीवार से कपड़ों का वितरण किया जाएगा। संघ के प्रांतीय मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपरा ने बताया कि संघ द्वारा समय-समय पर समाजसेवा के कार्य किये जाते रहे हैं। लॉकडाऊन के दौरान भी संस्था सदस्यों ने तन, मन व धन से सेवा की थी। भविष्य में भी संघ का ऐसा ही प्रयास जारी रहेगा।
आज के कार्यक्रम में अखिल भारतीय सेवा संघ के प्रांतीय महासचिव विनोद धवन, प्रांतीय महिला अध्यक्ष रम्मी गुप्ता, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता, प्रांतीय मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपरा, हिसार शाखा के अध्यक्ष गिरिराज शर्मा, उपाध्यक्ष कृष्ण बंसल, सचिव संदीप भाटिया, कोषाध्यक्ष एडवोकेट विनोद जिंदल, सुरेंद्र सैनी, राज पराशर, जितेंद्र गांधी, जगदीश बंसल, सुधीर सिंगल, जतिन वधवा, सुरेश बत्रा, विनोद सोनी, सुरेश अग्रवाल, सुमित मित्तल, विनय जैन, विनोद गोयल, रंजीव राजपाल, संजीव राजपाल, महावीर प्रसाद जैन शगुन साड़ी वाले विशेष रुप से उपस्थित रहे।

Related posts

हवासिंह सांगवान नहीं दे पाए धरना, प्रशासन ने धरना स्थल पर भरवा दिया पानी

Jeewan Aadhar Editor Desk

मदर्स प्राइड स्कूल में केक काटकर मनाया क्रिसमस दिवस

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर में मोक्ष वाहन का किया लोकार्पण, निशुल्क मिलेगी सुविधा