हिसार

एनीमिया मुक्त हिसार अभियान के तहत 1588 महिलाओं व बच्चों का स्वास्थ्य की जांच

155 महिलाओं व बच्चों को प्रशासन ने किया सम्मानित

हिसार,
जिला को एनीमिया मुक्त करने की दिशा में आरम्भ किए गए नो योअर एचबी अभियान के तहत आईटीआई चौंक, मॉडल टाउन क्षेत्र, जिंदल अस्पताल मार्केट, सनसिटी मार्केट, कैंट मार्केट, सैक्टर 26 व 28, आईजी चौंक, कृष्णा नगर, नहर कालोनी तथा नेताजी सुभाष कालोनी क्षेत्र में महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
आईटीआई चौंक, मॉडल टाउन क्षेत्र तथा जिंदल अस्पताल मार्केट में अभियान के दौरान 321 महिलाओं व बच्चों का स्वास्थ्य जांचा गया। 262 महिलाओं व बच्चों में एनीमिया के हल्के लक्षण पाए गए। इनका एचबी स्तर 9 ग्राम से 11.9 ग्राम के बीच में था। 25 महिलाओं व बच्चों में एनीमिया के लक्षण चिंताजनक पाए गए। इनका एचबी स्तर 7 ग्राम से 8.9 ग्राम के बीच में था। 6 महिलाओं व बच्चों में एनीमिया के गंभीर लक्षण पाए गए। इनका एचबी स्तर 7 ग्राम से भी कम था। जांच के दौरान 28 महिलाएं व बच्चे बिल्कुल स्वस्थ मिले। इनका हीमोग्लोबिन स्तर 12 ग्राम या इससे ऊपर पाया गया।
इसी प्रकार से सनसिटी मार्केट तथा मॉडल टाउन एक्सटेंशन क्षेत्र में जांच के दौरान 362 महिलाओं व बच्चों का स्वास्थ्य जांचा गया। हीम वैन में जांच के दौरान 280 महिलाओं व बच्चों में एनीमिया के हल्के लक्षण पाए गए। इनका एचबी स्तर 9 ग्राम से 11.9 ग्राम के बीच में था। 22 महिलाओं व बच्चों में एनीमिया के लक्षण चिंताजनक पाए गए। इनका एचबी स्तर 7 ग्राम से 8.9 ग्राम के बीच में था। 10 महिलाओं व बच्चों में एनीमिया के गंभीर लक्षण पाए गए। इनका एचबी स्तर 7 ग्राम से भी कम था। जांच के दौरान 50 महिलाएं व बच्चे बिल्कुल स्वस्थ मिले। इनका हीमोग्लोबिन स्तर 12 ग्राम या इससे ऊपर पाया गया।
कैंट मार्केट, सातरोड़ तथा सैक्टर 27 व 28 के क्षेत्र में जांच के दौरान 415 महिलाओं व बच्चों का स्वास्थ्य जांचा गया। 336 महिलाओं व बच्चों में एनीमिया के हल्के लक्षण पाए गए। इनका एचबी स्तर 9 ग्राम से 11.9 ग्राम के बीच में था। 25 महिलाओं व बच्चों में एनीमिया के लक्षण चिंताजनक पाए गए। इनका एचबी स्तर 7 ग्राम से 8.9 ग्राम के बीच में था। 24 महिलाओं व बच्चों में एनीमिया के गंभीर लक्षण पाए गए। इनका एचबी स्तर 7 ग्राम से भी कम था। जांच के दौरान 30 महिलाएं व बच्चे बिल्कुल स्वस्थ मिले। इनका हीमोग्लोबिन स्तर 12 ग्राम या इससे ऊपर पाया गया।
आईजी चौंक, कृष्णा नगर, नहर कालोनी तथा नेताजी सुभाष कालोनी क्षेत्र में जांच के दौरान 490 महिलाओं व बच्चों का स्वास्थ्य जांचा गया। 391 महिलाओं व बच्चों में एनीमिया के हल्के लक्षण पाए गए। इनका एचबी स्तर 9 ग्राम से 11.9 ग्राम के बीच में था। 26 महिलाओं व बच्चों में एनीमिया के लक्षण चिंताजनक पाए गए। इनका एचबी स्तर 7 ग्राम से 8.9 ग्राम के बीच में था। 26 महिलाओं व बच्चों में एनीमिया के गंभीर लक्षण पाए गए। इनका एचबी स्तर 7 ग्राम से भी कम था। जांच के दौरान 47 महिलाएं व बच्चे बिल्कुल स्वस्थ मिले। इनका हीमोग्लोबिन स्तर 12 ग्राम या इससे ऊपर पाया गया। स्वस्थ पाए गए सभी महिलाओं व बच्चों को जिला प्रशासन की ओर से प्रशंसा-पत्र वितरित किए गए। जिन महिलाओं व बच्चों का हीमोग्लोबिन स्तर निर्धारित स्तर से नीचे था, उन्हें एक माह के लिए आयरन, फॉलिक एसिड तथा अन्य दवाइयां नि:शुल्क वितरित की गई।

Related posts

शिक्षा अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, एक सप्ताह में प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों का रेशनलाइजेशन करने के आदेश

राज्य प्रधान ओमप्रकाश ग्रेवाल का हिसार डिपो में पहुंचने पर कर्मचारियों ने किया स्वागत

कर्मचारियों को आंदोलन के लिए बाध्य कर रही सरकार : किरमारा

Jeewan Aadhar Editor Desk