हरियाणा

अभय चौटाला ने दिया इस्तीफा, स्पीकर ने किया स्वीकार

चंडीगढ़,
तीन कृषि कानूनों के विरोध में इनेलो नेता और ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला आज अपना इस्तीफा दे दिया हैं। इस्तीफे को लेकर आज 11 बजे प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई थी। बैठक होने के बाद अभय चौटाला हरियाणा विधानसभा भवन पहुंचे जहां उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा दिया, जिसे स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने स्वीकार भी कर लिया है।

बता दें कि इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने कृषि कानूनों के विरोध में इस्तीफा देने का ऐलान किया था। उन्होंने अल्टीमेटम दिया था कि अगर केंद्र सरकार ने 26 जनवरी तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं लिए तो वह किसानों के समर्थन में 27 जनवरी को हरियाणा विधानसभा की सदस्‍यता से इस्तीफा दे देंगे।

इसी ऐलान के तहत अभय चौटाला ने बुधवार 27 जनवरी को इस्तीफा दे दिया। अभय चौटाला ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचने के लिए GST में संशोधन कर सकती है, लेकिन किसानों की मांग होने के बावजूद कृषि कानूनों को रद नहीं किया जा रहा है। सरकार किसानों के साथ गलत कर रही है और मैं इसके खिलाफ हूं।

Related posts

​प्रिंसीपल ने की शर्मनाक हरकत..पीड़िता ने दी उच्चाधिकारियों को शिकायत

Haryana HBSE 12th Result 2019: कैसे चेक करें हरियाणा बोर्ड 12वीं साइंस, आर्ट और कॉमर्स का रिजल्ट

सुसराल ने दिया साथ, आदमपुर की सीमा ने पुरुषों से छीन ली ‘सीट’