हिसार

‘जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में जिले के खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम’

लड़कों व लड़कियों की टीम का हुआ चयन

हिसार,
महाबीर स्टेडियम में जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सीनियर भारवर्ग की लड़कों व लड़कियों की टीम का चयन भी किया गया है। चयनित टीम 8 व 9 फरवरी हो फतेहाबाद में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी। महाबीर स्टेडियम में हुई वुशु प्रतियोगिता भारतीय वुशु खेल संघ के उपप्रधान अनिल के सानिध्य में आयोजित करवाई गई। प्रतियोगिता में अंतराष्ट्रीय कोच राममेहर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान विरेंद्र मलिक, शशीकांत, दिनेश पूनिया, गुलाब सिंह, विनोद पूनिया, योगेंद्र सिंह, यशपाल सिंह व आचार्य सिंह मौजूद थे।
बॉक्स
इन खिलाडिय़ों का हुआ चयन
लड़कों की टीम:सचिन 48 किलोग्राम, अजय 52 किलोग्राम, अर्जुन 56 किलोग्राम, मोनू 60 किलोग्राम, राहुल 65 किलोग्राम, पंकज 70 किलोग्राम व अमरजीत 75 किलोग्राम सहित 90 प्लस भारवर्ग के खिलाडिय़ों का चयन किया गया।
लड़कियों की टीम: बंटी 45 किलोग्राम, मनीषा 48 किलोग्राम, कविता 56 किलोग्राम, किरण 65 किलोग्राम, पारूल 65 किलोग्राम, कविता 75 किलोग्राम, सहित सभी गोल्ड मेडलिस्ट लड़कियों का टीम में चयन हुआ।

Related posts

आदमपुर : ऑयल मिल में चोरी, मशीनों के पार्ट तक निकाल ले गए चोर

Jeewan Aadhar Editor Desk

शिक्षक दिवस पर छात्राओं ने संभाला शिक्षण का कार्यभार

Jeewan Aadhar Editor Desk

सुरेन्द्र सिंह ने संभाला हिसार डिपो में एसएस का कार्यभार

Jeewan Aadhar Editor Desk