हिसार

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने किया कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण

हिसार,
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने आज लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में हाजरी रजिस्टर, टिकट, डायरी डिस्पैच, लेखा संबंधी, नाजर शाखा, पीएलए शाखा व शिकायत शाखा सहित विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया।
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी आज सुबह अचानक उपायुक्त कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में पहुंची और यहां चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। शाखाओं में कार्यरत कर्मचारियों से बात कर विभिन्न कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। कार्यालय के कर्मचारियों ने उन्हें अपने-अपने कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उपायुक्त ने यहां कार्यरत कार्यालय में उपलब्ध सभी प्रकार के रिकॉर्ड आदि की भी जांच की। इस अवसर पर नगराधीश पुलकित मल्होत्रा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद थे।

Related posts

हरियाणा के उद्यमियों का डाटाबेस तैयार किया जाएगा : गुरप्रताप सिंह

ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के सांगठनिक चुनाव 10 से 20 जनवरी तक : सैनी

Jeewan Aadhar Editor Desk

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा नागोरी गेट में बैसाखी पर्व हुआ श्री अखण्ड पाठ साहिब का भोग, लंगर सेवा जारी

Jeewan Aadhar Editor Desk