राशिफल

12 जनवरी 2023 : जानें गुरुवार का राशिफल

मेष
आज इस राशि के जातक अवसाद या तनाव मन की शान्ति को नष्ट कर सकता है। होशियारी से निवेश करें। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है। हालाँकि प्यार में निराशा हाथ लग सकती है लेकिन हिम्मत मत हारिए क्योंकि आखिर में जीत सच्चे प्यार की ही होती है। आपको अपने भागीदार को आपकी योजना से जुड़े रहने के लिए मनाने में दिक़्क़त होगी।

वृष
आज पिछले दिनों की मेहनत भी रंग लाएगी। संबंधियों से मुलाक़ात उससे कहीं बेहतर रहेगी, जितनी आपको उम्मीद थी। आज आपको अपने साथी की याद सताएगी। अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल पेशेवर मामलों को सहजता से सुलझाने में करें। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। आज जातक का दिल ऑफिस में सहयोगी पर आएगा।

मिथुन
आज परिवार के इलाज से जुड़े ख़र्चों में इज़ाफ़े को नकारा नहीं जा सकता है। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के ज़रिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का तोहफ़ा मिल सकता है। लाभदायक दिन है, इसलिए कोशिश करें और आगे बढें। अच्छे मौक़े आपका इंतज़ार कर रहे हैं। आज के दिन घटनाएँ अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी। इसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे।

कर्क
दूसरों के लिए ख़राब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। आपकी स्वच्छन्द जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए देर रात तक बाहर रहने और ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। भले ही छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़े, लेकिन कुल मिलाकर यह दिन कई उपलब्धियाँ दे सकता है।

सिंह
आपका तेज़ काम आपको प्रेरित करेगा। सफलता हासिल करने के लिए समय के साथ अपने विचारों में बदलाव लाएँ। इससे आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा, समझ का दायरा बढ़ेगा, व्यक्तित्व में निखार आएगा और दिमाग़ विकसित होगा। लम्बे अरसे को मद्देनज़र रखते हुए निवेश करें। दोस्तों का साथ राहत देगा। प्यार का जज़्बा ठण्डा पड़ सकता है। व्यवसाय में किसी धोखेबाज़ी से बकने के लिए अपने आँख-कान खुले रखें।

कन्या
आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। आप अपने प्रिय की बांहों में आराम महसूस करेंगे। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। आज आपको अपने जीवनसाथी का दैवीय पक्ष देखने को मिल सकता है।

तुला
जल्द ही लम्बे समय से चली आ रही बीमारी से उबरकर पूरी तरह सेहतमंद हो सकते हैं। किसी इंटरव्यू में सफलता अर्जित करेंगे। ख़ुदगर्ज़ और ग़ुस्सैल इंसान से बचें, जो आपको तनाव दे सकता है और आपकी परेशानियों में इज़ाफ़ा कर सकता है। अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। आज व्यापार में लाभ होगा, लेकिन कानूनी विवाद में फंसने की संभावना है।आज परिवार में स्वास्थ्य की चिंता सताएगी।

वृश्चिक
आज का दिन स्वजनों के मध्य निकटता देने वाला होगा। आपका पराक्रम उच्चता की ओर अग्रसर होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। आज औद्योगिक ईकाइयों के संचालन हेतु भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। सेहत में दंत, नेत्र, सिर, गर्दन की पीड़ाओं की आशंका है, सावधानी अपेक्षित होगी। हँसी-मजा़क के बीच आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है, जो फिर वाद-विवाद का रूप भी ले सकता है।

धनु
आज का दिन कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में उच्च मुकाम देने वाला होगा। विक्रय व फिल्म कला, निर्माण, सौंदर्य के संबंधित क्षेत्रों में साख स्थापित होगी। आज राजनैतिक जीवन में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है। धन निवेश में लाभ होगा। भ्रात पक्ष के मध्य आज कहा-सुनी हो सकती है। सूझबूझ अपेक्षित होगी। आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक़ पूरे करने का पर्याप्त खाली वक़्त है। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी का मिज़ाज आज कुछ ख़राब है।

मकर
आज गृहस्थ जीवन को उन्नति देने वाला होगा। पूर्व के प्रयासों का अच्छा लाभ होगा। कारोबार में बाहर से नई डील होगी। मन आज खुश रहेगा और सेहत तंदुरुस्त बनी रहेगी। आज दाम्पत्य जीवन के आंगन में मांगलिक कार्यों को मूर्तरूप देने पर विचार हो सकता है। धन निवेश में लाभ की स्थिति होगी। प्रेम संबंधों में आज निकटता होगी। भू-जायदाद के मामलों में चिंताएं हो सकती हैं, साथ ही आज अपमान या आलोचना के शिकार हो सकते है।

कुंभ
विदेश व निवेश के संदर्भों में प्रगति देने वाला होगा। आज देयताओं को चुकाने की क्षमता में इजाफा होगा। शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत विकसित होगी। कानून व उच्च शिक्षा के संदर्भो में लंबी यात्रा के योग हैं। प्रेम संबंधों में निकटता होगी। सेहत संदर्भों में गिरावट हो सकती है। अगर आज आप ख़रीदारी के लिए निकलते हैं, तो कोई अच्छी पोशाक ले सकते हैं। आज जातक को मां का प्यार मिलेगा।

मीन
आज शारीरिक क्षमताओं में वृद्धि के योग हैं। सेहत में स्फूर्ति होगी। पूर्व के प्रयासों का अच्छा लाभ होगा। आज किसी ईष्ट मित्र की मुलाकात से प्रसन्नता होगी। शेयर बाजार में निवेश के लिए दिन उत्तम है। धन निवेश में लाभ के योग है। नौकरी में पदोन्नति और पढ़ाई में उचित मार्गदर्शन मिलेगा। वैवाहिक जीवन में निकटता कायम होगी। आज विरोधी पक्ष अदालती मामलों को उठाकर चिंताएं दे सकते हैं।

Related posts

25 July 2024 Ka Rashifal : आज सुकर्मा योग में 6 राशियों के जातको की जागेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

17 जुलाई 2022 : जानें रविवार का राशिफल

04 मार्च 2022: जानें शुक्रवार का राशिफल