राशिफल

20 फरवरी 2021 : जानें शनिवार का राशिफल

मेष
आज दिन भर तनावभरा माहौल रहेगा। शांत रहने का प्रयास करें। किसी मित्र से मुलाकात होगी। कामकाज के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन कुछ परेशानी भरा हो सकता है। लेनदेन को लेकर सतर्क रहें। अनजान लोगों से अपनी निजी बातें शेयर न करें। किसी परेशानी का हल मिलेगा। पारिवारिक कार्य पूरे नहीं कर पाएंगे। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है।

वृष
स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। विवाहित लोगों के जीवन में खुशी के अवसर आएंगे। आज जोखिम भरे काम करते समय सतर्क रहें। चोट लगाने की आशंका है। किसी की बातों में न आएं। आपके लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज आपको धन लाभ होगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी सामाजिक स्थिति बेहद मजबूत होगी। नए लोगों से भेंट हो सकती है।

मिथुन
विद्यार्थियों का पूरा दिन शानदार रहेगा। अचल संपत्ति को लेकर कुछ विवाद सामने आ सकते हैं। रिश्तेदारों से कुछ मतभेद हो सकते हैं। आज आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। पुराने निवेश से लाभ होगा। बाहर के खानपान से बचें। सेहत बिगड़ सकती है। बुजुर्गों को ख्याल रखें। महिला वर्ग से आपको लाभ होगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

कर्क
किसी कार्य को लेकर यात्रा कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में सहयोग बना रहेगा। आज का दिन खुशनुमा रहेगा। नए लोगों से चर्चा होगी। जोखिम न लें। परिवार में आपका रूतबा बढ़ेगा। कारोबार की स्थिति बेहतर होगी। आज आप मानसिक रूप से बेहद सशक्त रहेंगे। आपकी मदद से कई लोगों के काम बनेंगे। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं।

सिंह
घर – परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। सामाजिक या धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। यात्रा करने से बचें। आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। दफ्तर में सहयोगियों की मदद से आप अपना काम समय पर पूरा कर पाएंगे। धन लाभ होगा। व्यापार में नया कुछ कर सकते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। हर किसी से निजी चर्चा न करें।

कन्या
व्यवसायियों को यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी से लेनदेन करते समय सावधान रहें। आज ज्यादा खर्च करने से बचें। धन लाभ होगा। नई जानकारी मिलेगी। आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। अपने निजी काम के लिए समय नहीं मिल पाएगा। वैवाहिक जीवन बिताने वाले लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। घूमने के लिए जा सकते हैं। आमदनी बढ़ेगी।

तुला
किसी रिश्तेदार से विवाद हो सकते हैं। छात्रों को कुछ दिक्कत हो सकती है। यात्रा करने से पहले बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। सेहत में सुधार दिखेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पारिवारिक कार्यों में को पूरा कर पाएंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में किए गए सभी प्रयास सफल रहेंगे। किसी मित्र से मुलाकात होगी।

वृश्चिक
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन शानदार रहेगा। किसी से अपनी निजी बातें शेयर न करें। विरोधी पक्ष नुकसान पहुंचा सकता है। आज आपकी आमदनी बढ़ेगी। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। किसी निवेश के लिए आज का दिन अच्छा है। दफ्तर का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकते हैं।

धनु
युवाओं को कैरियर से जुड़ी जानकारी मिलेगी। विद्यार्थियों को कामयाबी मिलेगी। किसी की बातों को दिल से न लगाएं। भौतिक संसाधन में बढ़ोतरी होगी। आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। तनाव में कमी आएगी। व्यवसायियों के लिए आज का दिन शुभ है। सफर पर जा सकते हैं। बुजुर्गों को सेहत को लेकर दिक्कत हो सकती है। ऋण की रकम चुका पाएंगे।

मकर
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी वजह से किसी मित्र की दिक्कत दूर होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संबंधियों से मुलाकात होगी। रिश्तेदार आज सुखद सूचना दे सकते हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। परिवार के सदस्यों का सहयोग रहेगा। ज्यादा जोखिम लेने से बचें। किसी की बातों में न आएं।

कुंभ
आज के दिन आपको किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सेहत ठीक रहेगी। पास की जगह यात्रा कर सकते हैं। आज के दिन भाग्य का साथ मिलेगा। जीवनसाथी का आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। धन लाभ के योग हैं। प्रभु की आराधना करने से आपको मानसिक और आत्मिक शांति मिलेगी। अनजान लोगों से दूर रहें। आज प्रसन्नता के अवसर आएंगे।

मीन
विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। अनावश्यक खर्च न करें। नई योजना या फैसला लेते समय पहले बुजुर्गों की राय जरूर लें। आज का दिन तनाव भरा हो सकता है। गुस्से से अपना बचाव रखे। आज के दिन आपके मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। कार्यस्थल पर कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। बुजु्र्गों का ख्याल रखें।

Related posts

12 December 2023 Ka Rashifal : आज 4 राशियों पर रहेगी हनुमान जी की विशेष कृपा, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

27 May 2023: मेष, तुला, मीन राशि वाले वाणी खराब न करें, सभी 12 राशियों का जानें राशिफल

3 अगस्त 2018 : जानें शुक्रवार का राशिफल