हिसार

चूली बागड़ियान में किसान महापंचायत 23 को, चढूनी सहित पहुंचेंगे कई किसान नेता

आदमपुर (अग्रवाल)
गांव चूली बागड़ियान के फुटबाल मैदान में 23 फरवरी को किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए किसान नेता कप्तान बैनीवाल व सतबीर बैनीवाल ने बताया कि सुबह 10 बजे आयोजित होने वाली किसान महापंचायत में मुख्य वक्ता के रूप में गुरनाम सिंह चढूनी शिरकत करेंगे। इसके अलावा अन्य किसान नेता भी महापंचायत को संबोधित करेंगे।
किसान महापंचायत में हरियाणा के अलावा राजस्थान के सीमावर्ती गांवों से भी किसान पहुंचेंगे। किसान महापंचायत के लिए प्रचार—प्रसार का कार्य आरंभ हो चुका हैं।

Related posts

लाडवी को नशा मुक्त बनाने के लिए ग्रामीण हुए एकजुट

दड़ौली के पास किसान से सरेआम लूट, पुलिस जुटी मामले की जांच में

व्यापार मंडल का राज्य स्तरीय सम्मेलन 11 अगस्त को टोहाना में