राशिफल

6 मार्च 2023 : जानें सोमवार का राशिफल

मेष
मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु बातचीत में सन्तुलित रहें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान रहेंगे। सचेत रहें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। तरक्की के योग हैं।

वृष
मन थोड़ा परेशान हो सकता है। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार के लिए विदेश जाना हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबारी कार्यों में सफलता मिलेगी, परन्तु परिश्रम भी अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।

कर्क
वाणी में मधुरता रहेगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। परिवार के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद हो सकता है।

सिंह
मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। खर्च बढ़ेंगे। तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा।

कन्या
मन परेशान रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। भाइयों से मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं।

तुला
मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कारोबार में सुधार होगा। कारोबार के विस्तार के लिए पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग हैं।

वृश्चिक
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। कारोबार से लाभ के अवसर भी मिल सकते हैं। यात्रा के सुखद परिणाम मिलेंगे।

धनु
आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, परन्तु मन अशान्त भी हो सकता है। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी, परन्तु परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मकर
संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं।

कुंभ
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन में उतार-चढ़ाव भी रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। व्यर्थ की चिंता परेशान करेंगी।

मीन
मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे, परन्तु आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों के लिए यात्रा पर भी जा सकते हैं। खर्च अधिक रहेगा। मित्रों से भेंट होगी।

Related posts

23 September 2025 Ka Rashifal : आज गजकेसरी का प्रभावशाली योग, मेष—सिंह समेत 5 राशियों का पूरा दिन रहेगा भाग्यशाली, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

1अक्टूबर 2019 : जानें मंगलवार का राशिफल

24 जनवरी 2023 : जानें मंगलवार का राशिफल