राशिफल

02 June 2023: वृष, कन्या, धनु राशि वाले लेनदेन में बरतें सावधानी, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

मेष
कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी काम को पूरा करने में आपका ध्यान लग सकता है। कामकाज में स्थिरता रहेगी। आज आप अपनी बहन को कोई उपहार दे सकते हैं। इससे संबंधों में सुधार आएगा। व्यापार के मामले में सब कुछ अच्छा रहेगा, आज कोई भी काम जल्दबाजी में न करें।

वृष
लेन-देन के मामले में आज किसी बड़े की राय लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में आप काफी हद तक सफल रहेंगे। व्यापार में बरकत रहेगी।

मिथुन
अचानक आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। अपनों के साथ समय बिताने से प्रसन्नता मिलेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं, उन्हें कोई अच्छा ऑफर मिलेगा, आज आप फिट महसूस करेंगे।

कर्क
आज आप किसी भी काम को करने के लिए पूरी तरह से तैयार रहेंगे। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। दोस्तों के सहयोग से आपका कोई खास काम पूरा होगा, परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे।

सिंह
आज सोचे हुए काम पूरे होंगे। इस राशि के कारोबारियों को फायदा होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। यदि हाल ही में आपने कोई नया प्रोजेक्ट शुरू किया है तो आज आपको मुनाफा मिल सकता है।

कन्या
आज आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको अपने लक्ष्य तक पहुँचने में मदद करेगा। आप कुछ नए आइडिया पर काम कर सकते हैं। सेहत के लिहाज से दिन ठीक रहेगा।

तुला
आज आपको अपनी बात कहने से पहले दूसरों की बात भी ध्यान से सुननी चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को लाभ होगा, धन लाभ के योग बन रहे हैं। हर काम मन लगाकर करने से आपको फायदा होगा।

वृश्चिक
व्यापार में आज अचानक आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है, इससे आपके घर की आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। कपड़ा व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा, पिता की ओर से आपको कोई बड़ा तोहफा मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

धनु
आज आप किसी बड़े व्यक्ति के साथ अपना काम बढ़ाने की सोचेंगे, विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में स्थितियां अनुकूल रहेगी, लेकिन आपको कुछ भी बोलते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

मकर
आज मन में किसी भी तरह का भ्रम न रखें, आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ मामलों में बड़ों की सलाह काम आएगी। मित्रों से संबंध बेहतर होंगे। आपका दिन अच्छा रहेगा, मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा।

कुंभ
पैसों से जुड़ा कोई मामला सुलझाने के लिए आज का दिन अच्छा है। कुछ नए और पुराने मित्रों से भी मुलाकात होगी। आज आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। समाज में राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का मान सम्मान बढ़ेगा।

मीन
आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। वेब डिजाइनिंग के लिए दिन बहुत अच्छा है, आप किसी नई साइट पर काम कर सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में बड़े लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी।

Related posts

10 January 2026 Ka Rashifal : आज शनिवार को किसे होगा लाभ, किसे हो सकती है हानि, कौन रहेगा स्वास्थ और किसे रखनी होगी सावधानी—जानें मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का राशिफल

12 फरवरी 2019 : जानें मंगलवार (शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि) का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

राशिफल: 27 जनवरी 2018, शनिवार