मेष
आज आपको किसी व्यक्ति से कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी। जो भी नया काम आप शुरु करेंगे उसमें सफलता जरुर मिलेगी। आज स्वास्थ्य पहले से उत्तम बना रहेगा। बदलते मौसम का लुफ्त उठायेगें। आज किसी पुराने दोस्त से आपकी मुलाकात होगी। मित्र के साथ कहीं घुमने जाने का अवसर आपको मिलेगा। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोग बड़े तौर पर आपसे जुड़ना चाहेगें। इस नई पहचान का बेहतर लाभ आप आने वाले समय में उठा पायेंगे। गाय को रोटी खिलाने से बिजनेस में तरक्की मिलेगी।
वृष
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरौ-ताजा महसूस करेगें। इससे आपके मन में सकारात्मक उर्जा का संचार होगा। आज किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनशीप करने के लिए शुभ दिन है। आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने के आसार है। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दिलाने वाला रहेगा। आज लोग आपकी क्रियेटीवीटी की सराहना करेंगे। आज किसी को उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा। भगवान शंकर के मंदिर में फूल और प्रसाद चढ़ाएं धन लाभ होगा।
मिथुन
आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला है। आज घर वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बितायेगें। परिवार का महौल खुशनुमा बना रहेगा। आज ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग आपको मिलेगा। जुनियर आपसे काम सिखने के लिए आयेंगे। लव मेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आज पार्टनर के साथ कहीं रोमांटीक डीनर पर जायेंगे। आज रजनैतिक रिश्तों का फायदा भी आपको मिलेगा। कोई फंसा हुआ काम आसानी से पूरा हो जाएगा। बच्चों से जुड़ी कोई खुशखबरी आपको मिलेगी। आज किसी जरुरतमंद को भोजन कराने से आपको सुख और समृद्धि मिलेगी।
कर्क
आज आपका दिन समान्य बना रहेगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज विद्यार्थी को परिश्रम के अनुरुप फल मिलेगा। विज्ञान के छात्रों को आज कोई नया रिसर्च वर्क मिल सकता है। आज स्वास्थ्य में थोड़ा उतार चढ़ाव आयेगा। दिनचर्या का सही ढ़ग से पालन करने की आवश्यकता है। आज धार्मिक कार्यों मे आपकी रुचि बढ़ेगी। घरवालों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। आज रुपये पैसों के लेन देन में सावधानी बरतें। किसी ब्राह्मण को वस्त्र दान में दे। कठिनाईयों का हल निकलेगा।
सिंह
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज लोग आपके प्रति आकर्षित होगें। आपकी नए लोगो से आपकी दोस्ती भी होगी। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन रोजगार के नए अवसर लाने वाला रहेगा। इस राशि के बुक सैलरों के लिए आज का दिन मुनाफा लेकर आयेगा। उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। आज वाहन प्रयोग करते समय सावधानी बरतने की अवश्यकता है। अकारण वाहन का उपयोग करने से बचें। आज बच्चे के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आएगी। किसी अच्छे डाक्टर की सलाह जरुर ले लें। गणेश जी को लड्डू चढ़ाए। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
कन्या
आज आपका दिन सही गुजरेगा। आज कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। साथ ही किसी अच्छे वकील को सहयोग भी आपको मिल सकता है। माता-पिता का आशिर्वाद लेकर आज जो भी काम शुरु करेंगे उसमें आपको आवश्य सफलता मिलेगी। तरक्की आपके कदम चुमेगी। आज बचें हुए कामों का निपटारा करने के लिए दिन अच्छा है। समय के साथ छोटे-छोटे काम अपने आप निपट जायेंगे। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का आज कहीं सलेक्सन हो सकता है। परिश्रम का मिठा फल आपको मिलेगा। जरूरतमंदों में चावल का दान करें। हर जगह सफलता मिलेगी।
तुला
आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आप सामाजिक कार्यों में रुची लेगें। आज समाज से जुड़ा कोई सामाजिक संस्थान खोलने के लिए दिन बहुत अच्छा है। इसमें दोस्तों का सहयोग आपको मिल सकता है। आज कार्यस्थल पर किसी सहयोगी से साथ वाद-विवाद हो सकता है। किसी से बिना बजह उलझने से बचें। और अपनी वाणी पर संयम रखें। आज घर में मेहमान के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज कोई नया काम सिखने का अवसर भी आपको मिलेगा। भगवान विष्णु को मिष्ठान का भोग लगाए। सबकुछ बहुत अच्छा होगा।
वृश्चिक
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज स्नेही जनों से कोई खुशखबरी मिलेगी। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। अगर नया घर खरीदने के लिए सोच रहें हैं तो दिन बहुत अच्छा है। घर खरीदने से पहले शुभ चिंतको की सलाह जरुर ले लें। आज सरकारी दफ्तरों में फंसा हुआ काम आसानी से पूरा हो जाएगा। किसी बड़े अधिकारी का सहयोग भी आपको मिलेगा। कुवारी कन्याओं के विवाह से जुड़ी बात फाइनल हो जाएगी। आपको मन पसंद वर मिल सकता है। गौ माता की सेवा करें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
धनु
आज का दिन तरक्की देने वाला रहेगा। आज खुद को बेहतर साबित करने के लिए कई सारे मौके मिलेंगे। इस राशि के वकीलों को आज कोई बड़ा केस मिल सकता है। जिससे आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। आज दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। पार्टनर के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। आज पुराने दोस्तों से मुलाकत हो सकती है। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आज स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। सूर्य देवता को जल चढ़ाएं सारे काम पूरे होंगे।
मकर
आज बड़े निर्णय लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। किसी नयी बिजनेस डील के लिए विदेश जाने का ऑफर भी आपको मिलेगा। आज पार्टनर के साथ शॉपिगं पर जा सकते हैं। आपको फिजूलखर्ची पर रोक लगाने की आवश्यकता है। आज ननिहाल पक्ष से कोई अच्छा समाचार आपको मिलेगा। शाम तक घर पर कोई मेहमान भी आ सकता है। आज माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित रहेगें। किसी अच्छे डाक्टर की सलाह जरुर ले लें। मां दुर्गा की पूजा अर्चना करें। दिन अच्छा गुजरेगा।
कुंभ
आज पुरानी समस्याओं का अंत होगा। आज ऑफिस में छोटे-छोटे कामों का निपटारा असानी से हो जाएगा। आज आप लेखन कार्यों में ज्यादा से ज्यादा रुची लेंगे। आपका लेखन प्रभावशाली और जन मानस पर असर डालने वाला होगा। आज कोई नया कार्य शुरू करने के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। कोई नया प्रोजेक्ट भी शुरु कर सकते है। आज बड़े भाई का सहयोग भी आपको मिलेगा। काले कुत्ते को रोटी खिलाने से हर काम में तरक्की मिलेगी।
मीन
आज आपका दिन समान्य ढ़ग से चलेगा। आज आपको विवादों से दूर रहने की आवश्यकता है। आज बिना सोचे किसी पर भसोरा ना करें। आज हर किसी से प्रेम भाव से बात-चीत करने की आवश्यकता है। इस राशि के छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज आपके फेवरेट टीचर का सहयोग आपको मिलेगा। आज आप पड़ोसीयों के साथ किसी आयोजन में जाएगे। आज शाम का समय आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज दोस्तों के साथ भी समय बिताने का मौका मिलेगा। भगवान शंकर को जल चढ़ाएं सभी परेशानियों का अंत होगा।