राशिफल

03 June 2023: मेष, तुला, मीन राशि वाले न करें ये काम, जानें सभी राशियों का राशिफल

मेष
मेष राशि के लोगों को आज कार्यक्षेत्र में थोड़ा मिश्रित परिणाम दिलाने वाला रहेगा। बड़े अधिकारी से अनबन नुकसान दायक रहेगी। नए संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है।

वृष
वृष राशि के व्यापारी वर्ग के लोगों को आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी नौकर हैं तो वरिष्ठ अधिकारी के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेगा। नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है।


मिथुन
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता बस अपने काम पर पूरा फोकस करें। रात के समय मित्रों, परिजनों में हास परिहास में व्यतीत होगा।

कर्क
कर्क राशि के लोग आज मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आपको सलाह है कि आज कार्यस्थल पर किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे।

सिंह
सिंह राशि के लोगों को सलाह है कि आज षड़यंत्र, आदि से बचने की कोशिश करें। साथ ही आज आपको नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत के बाद हासिल होंगी। आज नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेनदेन न करें।

कन्या
कन्या राशि के लोगों को आज कार्यक्षेत्र में तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जायेगी। राजकीय मदद भी मिलेगी।

तुला
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन आपके पद, अधिकार की महत्वाकांक्षा को पूरा करेगी साथ ही आपके अन्तर्विरोध को जन्म देगी। समस्याओं के समायोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशान्ति रहेगी। दूर-समीप का यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों का आज का दिन विशेष उधेड़बुन में रहने वाला है। अधिकारीवर्ग से अच्छी साठ-गांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी। निराशाजनक विचारों से बचें। शाम के समय संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु
धनु राशि के लोगों को आज अपने रुका हुआ धन आश्चर्यजनक रूप से प्राप्त हो जायेगा। इससे आज आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। नए संपर्क से सितारा बुलंद होगा।

मकर
मकर राशि के जातकों की आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के उत्तरार्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ेगा।

कुंभ
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है।

मीन
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कई समस्याओं का हल दिलाने वाला रहेगा। किसी कम्पटिशन में आपकी जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज संतान के किसी कार्य में आपका काफी धन खर्च हो सकता है।

Related posts

25 जनवरी 2019 : जानें शुक्रवार (कृष्ण पक्ष पंचमी) का राशिफल

2 June 2024 Ka Rashifal : आज रेवती नक्षत्र में आयुष्मान योग की एकादशी तिथि को 4 राशियों चमकेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

30 January 2024 Ka Rashifal : आज हस्त नक्षत्र व सुकर्मा योग में कर्क, कन्या सहित 4 राशि के जातकों को मिलेगी शानदार सफलता, देखें अपना राशिफल