राशिफल

देर रात बड़ा हादसा… बस में लगी आग-25 लोग जिंदा जले


देर रात करीब 1:35 बजे एक बड़ा सड़क हादसा महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में हो गया। जानकारी के मुताबिक नागपुर से मुंबई की ओर जा रही बस बुलढाणा के सिंदखेड़ में राजा शहर के पास समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस-वे पर हादसाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद सिटी लिंक ट्रेवल्स की बस में भीषण आग लग गई। बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस हादसे में 25 यात्रियों की मौत हो गई है। फिलहाल बस में लगी आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पा लिया है।

बुलढाणा एसपी सुनील कड़ासेन्र ने पीटीआई को बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस का टायर अचानक फट गया। इसके बाद ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस एक खंभे से जा टकराई। इसके बाद वह एक डिवाइडर से जा भिड़ी, जिससे बस में तुरंत आग लग गई। लोगों को बस से निकलने का मौका नहीं मिल पाया। किसी तरह कुछ लोग ही बस से बाहर निकल पाए हैं।

वहीं बुलढाणा एसपी सुनील कड़ासेन्र ने बताया कि हादसा देर रात करीब 2 बजे हुआ था। हादसे के वक्त बस में 33 यात्री सवार थे, जिनमें 25 लोगों की मौत की मौत हो गई है, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस का ड्राइवर सुरक्षित है। हादसे के कारण रास्ता बाधित हो गया। फिलहाल ट्रैफिक पुलिस जल्द से जल्द एक्सप्रेस वे को फिर से शुरू करवाने की कोशिश कर रहे हैं।

अकोला से पुणे जा रही बस पलटीए 15 यात्री घायल
महाराष्ट्र में अकोला में भी देर रात एक बस हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक अकोला के अकोट शेगाव रास्ते पर पुणे जा रही बस अचानक पलटी। इस हादसे से 15 यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद अफरा.तफरी मच गई थी। वहीं हादसे की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस के जरिए अकोला के सिविल अस्पताल और निजी प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Related posts

3 फरवरी 2020 : जानें सोमवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

15 जनवरी 2019 : जानें मंगलवार ​का राशिफल

1 Octuber 2025 Ka Rashifal : आज धन योग का शुभ संयोग, माता सिद्धिदात्री की कृपा से पाएंगे मेष, मिथुन समेत 5 राशियों के जातकों को होगा संपत्ति और धन लाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk