राशिफल

14 November 2024 Ka Rashifal : आज 5 राशियों के लिए रहेगा श्रेष्ठ दिन, जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
आज कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। महत्वपूर्ण कार्य में अकारण विघ्न बाधा आ सकती है। कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता के कारण परेशान हो सकते हैं। आपको अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा। आलस्य एवं प्रमाद से बचें। अपने मन में सकारात्मकता को बढ़ाए। पूरे मनोयोग से अपना कार्य करें। अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी राजनीतिक अभियान की कमान आपको मिल सकती है। व्यापार में आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। आपकी भोग विलास वृत्ति आपको गलत आचरण करने पर मजबूर करेगी।

वृष
आज कर क्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे। इष्ट मित्रों की ओर से विशेष सुख सहयोग प्राप्त होने की संभावना कम है। अधिक वाद विवाद वाली स्थिति से बचें। व्यवहार अच्छा बनाए रखें। भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी। परिवार में सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण योजना पर चर्चा होगी। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। तकनीकी शिक्षा,प्रतियोगिता, परीक्षा में सफलता प्राप्ति के संकेत प्राप्त होंगे। कार्य क्षेत्र में अतिरिक्त प्रश्न करने की जरूरत रहेगी। सहयोगियों के साथ ताल बनाने की आवश्यकता रहेगी।

मिथुन
आज कार्य क्षेत्र में आपको मिश्रित फल प्राप्त होंगे। अपने व्यवहार को अच्छा बनाने की कोशिश करें। समाज में अपनी पहचान बनाने का प्रयास करें। महत्वपूर्ण कार्यों को दूसरों के दूसरे के भरोसे ना छोड़े। आजीविका के क्षेत्र में संलग्न लोगों को अपने क्षेत्र के प्रति अधिक सतर्क रहें। व्यापार करने वाले लोगों के व्यवसाय ने सामान्य स्तिथि रहेगी। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। शासन सत्ता से जुड़े लोगों को नवीन दायित्व प्राप्त होंगे। कृषि कार्यों में परिजनों का, मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति प्रगति होगी।

कर्क
आज व्यापार के क्षेत्र में नए सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे। नौकरी में पदोन्नति का शुभ समाचार मिलेगा। बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों को नौकरचा का सुख प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र की दृष्टि से कुछ उतार- चढ़ाव रहेगा। व्यापार आजीविका में अतिरिक्त परिश्रम करने से सुधार होगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। वे आपकी कमजोरी का लाभ उठा सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र में उच्च पदस्थ व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों में बढ़चढकर भागीदारी करेंगे। संघर्ष की स्थिति बनी रहेगी। अपने आत्मविश्वास को कम न होने दे।

सिंह
आज परिश्रम करने पर उसका अनुकूल फल प्राप्त होगा। अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए अपने कार्य को सिद्ध करने का प्रयास करेंगे। इष्ट मित्रों के साथ सहयोग करने की संभावना रहेगी। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। अधिक भावुकता में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। कोई लंबी यात्रा होने की संभावना है। अपनी सोच को सकारात्मक रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी को कटु वचन ना कहें। महत्वपूर्ण कार्यों में सोच समझकर निर्णय ले। भाई बहनों के साथ मिलकर कोई कार्य करने से लाभ की संभावना है।

कन्या
आज कार्य क्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव युक्त समय रहेगा। धन की आय के साथ खर्च भी होने की संभावना है। अपने बलबूते पर महत्वपूर्ण कार्यों को करने अधिक क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें। इष्ट मित्रों के साथ किसी प्राकृतिक स्थल की यात्रा पर जाने की योग बनेंगे। खाने-पीने के प्रति संयंम बरतें। किसी नए पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं। व्यवहार को अच्छा बनाए रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए पढ़ाई में अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सतर्कता बरतें, अन्यथा स्थिति प्रतिकूल हो सकती है।

तुला
आज आपका भाग्य साथ देगा। जिस कार्य के पूरे होने का आभास भी नहीं होगा वह कार्य चुटकियों में पूर्ण हो जाएगा। आपकी खुशी का ठिकाना नहीं होगा। मजदूर वर्ग को सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। रोजगार की तलाश पूरी होगी। व्यापार में किसी वरिष्ठ प्रियजन का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। किसी कीमती वस्तु के खरीदने से घर परिवार में सुखद वातावरण बनेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त होगा। राजनीति में महत्वाकांक्षा पूर्ति होगी। उद्योग धंधे में नए सहयोगी बनेंगे। बहुराष्ट्रीय कंपनीयों में कार्यरत लोगों को अपने बॉस से निकटता का लाभ मिलेगा।

वृश्चिक
आज से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। नौकरी में मनचाहे स्थान पर पदोन्नति होगी। नौकरी के लिए दिए गए साक्षात्कार एक परीक्षा में सफलता मिलेगी। व्यापारिक योजना सफल होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा सरकारी मदद से दूर होगी। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। राजनीतिक अभियान की कमान आपके हाथों में आएगी। जिससे राजनीति में आपका वर्चस्व स्थापित होगा। बहुराष्ट्रीय कंपनीयों में कार्यरत लोगों को कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर कार्य करने के लिए मिल सकता है। व्यापार में बौद्धिक कौशल से उन्नति के साथ लाभ प्राप्त करेंगे।

धनु
कुछ उतार चढ़ाव युक्त समय रहेगा। नौकरी में अधीनस्थ कोई षड्यंत्र रच सकता है। अतः सजग एवं सावधान रहें। परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रहेगी। अपने बलबूते पर महत्वपूर्ण कार्य को करने और कार्य क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें। इष्ट मित्रों के साथ किसी पवित्र तीर्थ स्थल की यात्रा पर जाने के योग है। यात्रा पर जाने से पूर्व आप वर्तमान परिस्थितियों का आकलन अवश्य करें। अत्यधिक उच्च ऊंचे स्थान पर जाना घातक सिद्ध हो सकता है। व्यापार में पिता से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार की तलाश में घर से दूर जाना पड़ सकता है।

मकर
आज किसी जोखिमपूर्ण कार्य करने में सफल होंगे। कार्य क्षेत्र में आपके साहस एवं पराक्रम की सराहना होगी। नौकरी में किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। राजनीति में किसी महत्वपूर्ण अभियान की करने का अवसर आपको प्राप्त होगा। फोर्स से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है। विद्यार्थी वर्ग को शोध कार्य में सफलता मिलेगी। कृषि कार्य में उपयोग होने वाली मशीनरी आदि के व्यापार से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे।

कुंभ
रोजी रोजगार की तलाश पूरी होगी। उद्योग धंधे शुरू कर सकते हैं। बहुराष्ट्रीय कंपनीयों में नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं लोगों को नौकरी प्राप्त होगी। दूध व्यापार में संलग्न लोगों को सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति होने की योग बनेंगे। सरकार में बैठे लोगों से घनिष्ठता बढ़ेगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्ति हेतु दूर देश अथवा विदेश जाने का अवसर प्राप्त होगा। सुरक्षा के क्षेत्र में शोधकर रहे शोधकर्ताओं को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में पिता से सहयोगी एवं सानिध्य प्राप्त होगा। आप अपना ऋण चुकाने में सफल होंगे।

मीन
आज का दिन आपके लिए अधिक सकारात्मक होने की संभावना कम है। कार्य क्षेत्र में परिश्रम के अनुरूप लाभ होने की संभावना भी काम है। भागदौड़ अधिक होगी। भावुकता वश कार्य क्षेत्र में कोई बड़ा निर्णय ना लें। अनावश्यक तर्क वितर्क आदि से बचें।अपने ऊपर नियंत्रण रखें। समय नष्ट न करें। इसका पूरा सदुपयोग करें। इष्ट मित्रों के साथ साझेदारी के कार्य में सावधानी अवश्यक रखें। कोर्ट कचहरी के मामलों में धन खर्च हो सकता है। इस प्रकार की समस्याओं से यथासंभव बचने का प्रयास करें। विद्यार्थियों के लिए समय शुभदायक काम रहेगा। पढ़ाई में अतिरिक्त परिश्रम करने से लाभ होगा।

Related posts

10 सितंबर 2019 : जानें मंगलवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

3 December 2023 Ka Rashifal : रविवार को 4 राशियां होगी मालामाल, जानें 12 राशियों का राशिफल

15 June 2024 Ka Rashifal : आज शश राजयोग में इन 5 राशियों पर मेहरबान होंगे शनिदेव, खूब होगी कमाई, जानें 12 राशियों का राशिफल